जमकर मुनाफा कमा रहे सरकारी बैंक, 65% बढ़ा प्रॉफिट, जानिए कौन-सा बैंक है सबसे आगे

Updated on 12-02-2023 09:39 PM
नई दिल्ली : सरकारी बैंकों (PSB) ने चालू वित्त वर्ष की दिसंबर तिमाही में कुल 29,175 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया है। यह एक साल पहले की तुलना में 65 फीसदी अधिक है। इन बैंकों के बीच बैंक ऑफ महाराष्ट्र (BOM) की परफॉर्मेंस सबसे अच्छी रही। सरकारी बैंकों के अक्टूबर-दिसंबर 2022 तिमाही परिणामों के अनुसार बीओएम का लाभ 139% की जोरदार उछाल के साथ 775 करोड़ रुपये हो गया। इस तरह बीओएम ने पब्लिक सेक्टर के बैंकों के बीच सबसे अधिक प्रॉफिट ग्रोथ दर्ज की।

यूको बैंक ने खूब कमाया मुनाफा


कोलकाता बेस्ड यूको बैंक दूसरे स्थान पर है। इसने तीसरी तिमाही में 653 करोड़ रुपये का लाभ कमाया। यह पिछले वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही के उसके लाभ से 110 फीसदी अधिक है। यूनियन बैंक ऑफ इंडिया और इंडियन बैंक भी तिमाही में 100 फीसदी से अधिक लाभ वृद्धि हासिल करने में सफल रहे हैं। मुंबई बेस्ड यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने 2,245 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया, जो एक साल पहले की समान अवधि के मुकाबले 107 फीसदी अधिक है। चेन्नई स्थित इंडियन बैंक का भी लाभ 102 फीसदी बढ़कर 1,396 करोड़ रुपये हो गया।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 June 2026
नई दिल्ली: हाल में विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने भारतीय बाजार से काफी पैसा निकाला है। इससे रुपये पर दबाव बढ़ा है और उसमें गिरावट आई है। इस बीच आरबीआई ने…
 16 June 2026
नई दिल्ली: अमेरिका और ईरान के बीच सुलह होने की डील (US-Iran Deal) हो गई है। खबर है कि दोनों देशों के बीच 60 दिनों का सीजफायर होने के बाद…
 16 June 2026
नई दिल्‍ली: अमेरिका-ईरान समझौते की घोषणा के बाद एक भारतीय लिक्विफाइड नेचुरल गैस (LNG) टैंकर होर्मुज स्‍ट्रेट से गुजरा है। यह ऐसा करने वाले शुरुआती बड़े कमर्शियल जहाजों में से…
 16 June 2026
मुंबई: लॉजिस्टिक्स सेक्टर की कंपनी A-1 लिमिटेड ने बताया है कि उसने प्रमुख औद्योगिक घरानों से 35 करोड़ रुपये के ऑर्डर हासिल किए हैं। इससे चालू वित्तीय वर्ष में उसकी…
 15 June 2026
नई दिल्ली: दुनिया के सबसे अमीर और पहले ट्रिलियनेयर बने एलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स का आईपीओ अमेरिकी शेयर मार्केट में लिस्ट हो गया है। इस आईपीओ की लिस्टिंग धमाकेदार…
 15 June 2026
नई दिल्ली: रुपये की कीमत में डॉलर के मुकाबले हाल में काफी गिरावट देखने को मिली। इसे रोकने के लिए आरबीआई ने कई कदम उठाए। इस बीच केंद्रीय वित्त मंत्री…
 15 June 2026
नई दिल्ली: अमेरिकी-ईरान के बीच शांति समझौता होने से भारत को भी बड़ी राहत मिलेगी। इस समझौते के बाद मुख्य ईधन मार्ग होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) भी खुल जाएगा।…
 15 June 2026
नई दिल्ली: आपने भी यह कहावत सुनी होगी कि नाम में क्या रखा है। लेकिन नाम की वजह से कुछ नामी-गिरामी कंपनियां खाद्य सुरक्षा क्षेत्र के नियामक भारतीय खाद्य सुरक्षा…
 13 June 2026
नई दिल्ली: एयर इंडिया का एक विमान पिछले साल 12 जून को अहमदाबाद में हादसे का शिकार हो गया था। उसके बाद से कंपनी को पिछले एक साल में करीब…
Advt.