सरकारी कंपनी GAIL दे रही 2 पर 1 बोनस शेयर

Updated on 06-09-2022 06:16 PM

सरकारी कंपनी गेल इंडिया (GAIL India) अपने निवेशकों को बोनस शेयर देने जा रही है। महारत्न कंपनी 1:2 के रेशियो में बोनस शेयर दे रही है। यानी, कंपनी हर 2 शेयर पर 1 बोनस शेयर देगी। गेल इंडिया के शेयर मंगलवार 6 सितंबर 2022 को एक्स-बोनस डेट पर ट्रेड कर रहे हैं। बोनस इश्यू की रिकॉर्ड डेट 7 सितंबर 2022 है। एक्स-बोनस डेट पर कंपनी के शेयरों में तेजी का रुख है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज में फिलहाल सरकारी कंपनी के शेयर करीब 1 पर्सेंट की तेजी के साथ 92.10 रुपये के स्तर पर ट्रेड कर रहे हैं।

 15 साल से कम में 5वीं बार बोनस शेयर देने जा रही कंपनी
गेल इंडिया पिछले 15 साल से कम में 5वीं बार बोनस शेयर देने जा रही है। सरकारी कंपनी ने अक्टूबर 2008 में 1:2 के रेशियो में बोनस शेयर दिया था। कंपनी ने मार्च 2017 में 1:3 के रेशियो में बोनस शेयर इश्यू किया। इसके बाद, मार्च 2018 में भी गेल इंडिया ने 1:3 के रेशियो में बोनस शेयर दिया। महारत्न कंपनी ने जुलाई 2019 में 1:1 के रेशियो में निवेशकों को बोनस शेयर का तोहफा दिया था और अब कंपनी 15 साल में पांचवीं बार बोनस शेयर इश्यू करने जा रही है। जून तिमाही में 51% बढ़ा सरकारी कंपनी का मुनाफा 
गैस मार्केटिंग में बंपर मार्जिन के चलते जून 2022 तिमाही में गेल इंडिया का मुनाफा 51 पर्सेंट बढ़ा है। जून 2022 तिमाही में गेल इंडिया को 3250.9 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ है। जबकि इसके पिछले साल की समान अवधि के दौरान गेल इंडिया को 2157 करोड़ रुपये का प्रॉफिट हुआ था। अप्रैल-जून 2022 तिमाही में गेल इंडिया का टर्नओवर दोगुना से ज्यादा बढ़कर 38,033 करोड़ रुपये रहा, जो कि एक साल पहले की समान अवधि में 17702 करोड़ रुपये था। 


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 July 2026
नई दिल्ली: देश के सबसे बड़े औद्योगिक समूह टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस की सालाना आम बैठक (AGM) अगले महीने होनी है। लेकिन इसमें अड़चन आ सकती है।…
 27 July 2026
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में तनाव कम होने से आज शुरुआती कारोबार में कच्चे तेल में गिरावट आई है। अमेरिका और ईरान ने फिलहाल एकदूसरे के ठिकानों पर हमले रोक…
 27 July 2026
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में तनाव कम कम होने और कच्चे तेल की कीमत में गिरावट से आज दुनिया भर के शेयर बाजारों में तेजी आई है। उसका असर घरेलू…
 27 July 2026
नई दिल्ली: मार्च से जून के बीच विदेशी निवेशकों ने भारतीय बाजार में भारी बिकवाली की। लेकिन जुलाई में यह सिलसिला टूट गया। जुलाई में विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (FPIs) ने…
 27 July 2026
नई दिल्ली: दुनिया की बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में सबसे तेजी से बढ़ रही इकॉनमी है। लेकिन देश की इकॉनमी पर एक ऐसा जंग लगा है जो सालाना 14 लाख करोड़ रुपये…
 27 July 2026
नई दिल्ली: अमेरिका और इजरायल ने 28 फरवरी को ईरान पर हमला किया था। इससे दुनिया भर में हाहाकार मच गया था। कच्चे तेल की कीमत कई महीनों तक 100…
 23 July 2026
नई दिल्ली: रेयर अर्थ को नए जमाने की टेक्नोलॉजी की रीढ़ कहा जाता है। इनका यूज इलेक्टिक वीकल, इंडस्ट्रियल ऑटोमेशन और डिफेंस में होता है। अभी इसकी सप्लाई चेन पर…
 23 July 2026
नई दिल्ली: होर्मुज जलडमरूमध्य में एक बार फिर से संकट गहरा गया है। यही वजह है कि कच्चे तेल की ढुलाई पर एक बार फिर से जियोपोलिटकल रिस्क प्रीमियम (Geopolitical…
 23 July 2026
नई दिल्‍ली: सरकार ने अनुराग जैन को नीति आयोग का नया सीईओ नियुक्‍त किया है। अनुराग जैन मध्‍य प्रदेश कैडर के 1989 बैच के IAS अधिकारी हैं। कैबिनेट की नियुक्ति…
Advt.