'श्रीकृष्ण पाथेय' के लिए सरकार ने बढ़ाया पहला चरण, मालवा में स्थल चिह्नित करने के लिए हुआ सर्वे

Updated on 03-02-2026 12:26 PM

भोपाल: श्रीराम वन गमन पथ से जुड़े स्थलों को चिह्नित करने में लगी राज्य सरकार ने श्रीकृष्ण पाथेय बनाने के लिए स्थल चिह्नित करने का काम प्रारंभ कर दिया है। पहले चरण में मालवा में भगवान श्रीकृष्ण से जुड़े स्थलों की पहचान की गई है। इसमें उज्जैन के सांदीपनि आश्रम के अतिरिक्त इंदौर जिले में स्थित परशुराम की जन्मस्थली जानापाव और धार में आमझेरा सहित अन्य स्थल शामिल हैं।

सांदीपनि आश्रम को केंद्र बनाकर प्रदेश भर में पाथेय विकसित किया जाएगा। यह भगवान कृष्ण से जुड़े स्थलों, संस्कृति, विचार और विरासत से जोड़ने वाला पथ होगा। श्रीकृष्ण की लीलाओं, जीवन मूल्य, दर्शन, ज्ञान, उपदेश और संदेशों को देश-दुनिया में पहुंचाया जाएगा। दुबई सहित अन्य देशों में सांस्कृतिक आयोजन होंगे।कृष्ण पाथेय के लिए स्थलों के चयन हेतु गठित 12 सदस्यीय विशेषज्ञ समिति द्वारा मालवा क्षेत्र में यह सर्वे किया गया है। समिति अलग-अलग चरणों में प्रदेश भर में भगवान श्रीकृष्ण से जुड़े स्थलों को चिह्नित करेगी। इसके अंतर्गत धार्मिक, सांस्कृतिक और ऐतिहासिक दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों को पाथेय में शामिल किया जाएगा।

राज्य सरकार ने इसके लिए लगभग आठ माह श्रीकृष्ण पाथेय न्यास का गठन किया था। न्यास की बैठक शीघ्र आयोजित किए जाने की तैयारी है, जिसमें आगे की कार्ययोजना पर निर्णय लिया जाएगा। योजना के अंतर्गत प्रदेश में स्थित भगवान श्रीकृष्ण के सभी मंदिरों का चरणबद्ध तरीके से जीर्णोद्धार भी किया जाना है।

राजस्थान सरकार के साथ मिलकर बनाया जाएगा धार्मिक सर्किट

श्रीकृष्ण पाथेय विकसित करने के लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा के बीच दो दौर की बैठक हो चुकी है। इसमें यह तय किया गया है कि दोनों सरकारें एक दूसरे को कृष्ण पाथेय विकसित करने में सहयोग करेंगी। बता दें कि भगवान श्रीकृष्ण से जुड़े अधिकतर स्थल राजस्थान में हैं, इसलिए ऐसी योजना है कि दोनों राज्यों के प्रमुख स्थलों को जोड़ने वाला टूरिस्ट सर्किट बनाया जाए।

यह काम होंगे श्रीकृष्ण पाथेय न्यास के अंतर्गत

  • इंदौर के जानापाव में भगवान कृष्ण, बलराम और परशुराम की मूर्ति स्थापित कर स्थल को धार्मिक पर्यटन की दृष्टि से विकसित किया जाएगा। यहां आयुध विश्वविद्यालय की स्थापना की जा रही है।

  • उज्जैन में सांदीपनि गुरुकुल (विश्वविद्यालय) की स्थापना की जाएगी, जिसमें कृष्ण लीलाओं के बारें में भी पाठ्यक्रम होंगे। शोध किए जाएंगे। यहां श्रीकृष्ण लोक बनाया जा रहा है।
  • प्रदेश के सभी विधानसभा क्षेत्रों में एक या उससे अधिक गीता भवन बनाए जाएंगे। यह सामुदायिक भवन की तरह होगा, जिसमें पुस्तकालय होगा। भगवान श्रीकृष्ण से जुड़े पुस्तकें अनिवार्य रूप से होंगी। सामाजिक कार्यों के लिए भी भवन उपलब्ध कराए जाएंगे।
  • प्रदेश भर में कृष्ण मंदिरों का जीर्णोद्धार किया जाएगा।
  • लगभग सभी राज्यों में भगवान कृष्ण की शिक्षा और जन कल्याण के कार्यों का प्रचार-प्रचार सांस्कृतिक कार्यक्रम, प्रतियोगिताएं व अन्य तरह से किया जाएगा।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 06 August 2026
भोपाल । मध्यप्रदेश हाईकोर्ट ने खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत को बड़ी कानूनी राहत प्रदान करते हुए पूर्व सरपंच  राजकुमार धनोरा द्वारा दायर चुनाव याचिका…
 06 August 2026
पीडीएस के नये मॉडल से पॉयलेट प्रोजेक्ट के रूप में भोपाल-इंदौर से होगी शुरुआतमप्र में केंद्रीय बैंक डिजिटल मुद्रा से होगी खाद्यान्न की डिलीवरीप्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना में मिलेगा…
 06 August 2026
राज्यपाल श्री पटेल बुधवार को संकल्प फाउंडेशन द्वारा आयोजित सिविल सेवा चयनित प्रतिभागियों के अभिनंदन एवं मार्गदर्शक सम्मान समारोह को नर्मदा क्लब भोपाल में संबोधित कर रहे थे। राज्यपाल श्री…
 06 August 2026
ब्रिक्स देशों के बीच आपसी सम्मान, आम सहमति और साझा उद्देश्यों के माध्यम से सांस्कृतिक संबंधों को मजबूत करने के उद्देश्य से भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे अंतर्राष्ट्रीय कन्वेंशन सेंटर में…
 06 August 2026
भोपाल में बुधवार को खाद्य सुरक्षा एवं औषधि विभाग ने इंद्रपुरी स्थित राज इंटरप्राइजेस प्रोसेस्ड वाटर यूनिट का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। यह यूनिट बिना खाद्य लाइसेंस के संचालित हो…
 06 August 2026
भोपाल, भोपाल में अवैध कॉलोनियों को लेकर बुधवार को जिला प्रशासन ने फिर बड़ी कार्रवाई की। हुजूर क्षेत्र की अवैध कॉलोनियों की सड़कें उखाड़ दी गई, जबकि गेट और बाउंड्रीवॉल तोड़…
 06 August 2026
भोपाल, आरटीओ के पूर्व आरक्षक सौरभ शर्मा आखिरकार करीब 18 महीने बाद बुधवार रात 10:20 बजे भोपाल सेंट्रल जेल से रिहा हो गए। मध्यप्रदेश हाईकोर्ट की एकल पीठ ने उनकी नियमित…
 06 August 2026
भोपाल, भोपाल में चल रहे ब्रिक्स सांस्कृतिक सम्मेलन-2026 को गुरुवार को दूसरा दिन है। इस दिन ब्रिक्स देशों के संस्कृति मंत्रियों के घोषणा पत्र के मसौदे और सांस्कृतिक सहयोग के अन्य…
 06 August 2026
भोपाल। किसी समय एयर इंडिया की सहयोगी कंपनी रही एलायंस एयर पहली बार भोपाल का पटना से हवाई कनेक्शन जोड़ने जा रही है। कंपनी 10 अगस्त से भोपाल-पटना के बीच…
Advt.