सरकार ने दिवाली से पहले पीएफ खाताधारकों को दिया बड़ा तोहफा, अकाउंट में आने लगा ब्याज का पैसा

Updated on 10-11-2023 02:54 PM
नई दिल्ली: त्योहारी सीजन की शुरुआत होते ही पीएफ खाताधारकों को बड़ा तोहफा मिला है। कर्मचारियों के खातों में ब्याज का पैसा आना शुरू हो गया है। रिपोर्ट के मुताबिक, कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) ने भविष्य निधि (पीएफ) खातों में ब्याज जमा करना शुरू कर दिया है। वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए पीएफ खाते में निवेश पर ब्याज दर 8.15 फीसदी है। कुछ कर्मचारियों को उनके अकाउंट में ब्याज का पैसा पहले ही मिल चुका है। हालांकि खातों में अभी ब्याज की राशि दिखने में थोड़ा समय लग सकता है।

पाइपलाइन में है प्रक्रिया

ईपीएफओ के मुताबिक, ब्याज जमा करने की प्रक्रिया पाइपलाइन में है। यह जल्द ही पूरी हो जाएगी। जब भी ब्याज जमा किया जाएगा, उसका पूरा भुगतान किया जाएगा। ईपीएफओ ने कर्मचारियों से धैर्य रखने की बात कही है। ईपीएफओ के मुताबिक, ब्याज में कोई कटौती नहीं की जाएगी।

24 करोड़ खातों में जमा हुआ ब्याज

केंद्रीय श्रम मंत्री भूपेन्द्र यादव के मुताबिक, करीब 24 करोड़ से अधिक खातों में ब्याज पहले ही जमा किया जा चुका है। एक बार ब्याज जमा हो जाने पर, यह व्यक्ति के पीएफ खाते में दिखाई देगा। बताया कि कोई भी व्यक्ति भविष्य निधि खाते का बैलेंस कई तरीकों से चेक कर सकता है - टेक्स्ट मैसेज, मिस्ड कॉल, उमंग ऐप और ईपीएफओ वेबसाइट के जरिए।

ऐसे तय होता है इंट्रस्ट

बता दें कि पीएफ ब्याज दर हर साल वित्त मंत्रालय के परामर्श से ईपीएफओ के केंद्रीय न्यासी बोर्ड (सीबीटी) द्वारा तय की जाती है। इस साल ईपीएफओ की ओर से जुलाई में ब्याज दर की घोषणा की गई थी। पिछले साल, ईपीएफओ ने अपने ग्राहकों के लिए ब्याज दर को 2020-21 में 8.5 प्रतिशत से घटाकर चार दशक के निचले स्तर 8.10 प्रतिशत पर कर दिया था। यह 1977-78 के बाद से सबसे कम था, जब ईपीएफ ब्याज दर 8 प्रतिशत थी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
मुझे लगने लगा था कि भारत का अपना पहला ग्रीन-फील्ड शहर बनाने का सपना शायद ही सच हो पाए। उस समय मैं दिल्ली-मुंबई औद्योगिक कॉरिडोर विकास कॉरपोरेशन (DMIDC) का सीईओ…
 18 September 2026
नई दिल्ली: 3000 रुपये की नौकरी, किंडरगार्टन का छोटा कमरा और फिर हजारों करोड़ की कंपनी... यह कहानी है पीयूष सोमानी की, जिन्होंने बेहद साधारण शुरुआत के बावजूद टेक्नोलॉजी की…
 18 September 2026
नई दिल्ली: शेयर मार्केट में उतार-चढ़ाव जारी रहता है। इस दौरान निवेशक शेयरों की खरीदारी और बिक्री करते हैं। इस बीच आज शुक्रवार को घरेलू शेयर बाजार की शुरुआत तेजी…
 18 September 2026
नई दिल्ली: देश के सबसे बड़े औद्योगिक घराने टाटा ग्रुप में कोहराम मचा हुआ है। 125 अरब डॉलर के इस ग्रुप पर कंट्रोल को लेकर ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा…
 18 September 2026
नोएडा: ऑयल सेक्टर की महारत्न कंपनी Oil India Ltd (OIL) का नाम तो सुना ही होगा। यह केंद्रीय पेट्रोलियम एवं नेचुरल गैस मिनिस्ट्री के तहत काम करती है। कंपनी ने…
 18 September 2026
नई दिल्ली: अमेरिका की दिग्गज टेक कंपनी Apple के लेटेस्ट आईफोन 18 Pro और Pro Max की बिक्री आज से शुरू हो गई है। कंपनी के भारत में छह स्टोर…
 18 September 2026
नई दिल्ली: देश की कई सारी बीमा कंपनियां कई प्रकार की बीमा सुविधा देती हैं। मेडिकल इंश्योरेंस से लेकर लाइफ इंश्योरेंस तक, वाहनों के बीमा से लेकर पूरे परिवार के…
 17 September 2026
नई दिल्ली: भारत में ज्वेलरी को सिर्फ निवेश के बजाय रोजमर्रा की फैशन एक्सेसरी के तौर पर देखने का आइडिया लेकर इशेंद्र अग्रवाल ने 2019 में ज्वेलरी कारोबार में कदम…
 17 September 2026
नई दिल्ली: देश के विभिन्न बैंक और वित्तीय संस्था के पास कई प्रकार की लोन सुविधाएं होती हैं। इनमें पर्सनल लोन से लेकर के एजुकेशन लोन, होम लोन से लेकर…
Advt.