मुआवजे का मरहम लगा दोषियो को संरक्षण दे रही सरकार अमर

Updated on 23-07-2023 05:40 PM
बिलासपुर । अवैध रेत घाट में डूबी बच्चियों की दर्दनाक मौत पर अपनी तीखी प्रतिक्रिया देते हुए पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल ने कहा कि ऐसी हिमाकत की कोई कीमत नहीं कोई माफी नहीं हो सकती। सरकार के पाले हुए गुर्गों के कारनामों से एक खुशहाल घर की रोशनी चली गई। बदले में सरकार मुआवजे का लेपन लगाकर अपना पाप छुपाने का काम कर रही। पूरे प्रदेश में भूपेश बघेल के सह पर रेत का अवैध व्यापार चलाया जा रहा है। सरकार से जुड़े हुए लोग बेखौफ होकर काम कर रहे है और इसकी कीमत प्रदेश की भोली भाली जनता अपना जान देकर चुका रही है।

ग्राम पंचायत सेंदरी के रेत घाट में मृत बच्चियों के परिवार को संवेदना व्यक्त करने पहुंचे पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल भावुक नजर आए। उन्होंने पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने का भरोसा देते हुए कहा कि मानवीय मूल्यों की कभी अनदेखी नहीं की जानी चाहिए। राज्य सरकार के पैसे कमाने की भूख ने बच्चों से भरी किलकारी मारते हुए आंगन को सूना कर दिया। मैं प्रदेश के मुखिया से पूछता हूं कि क्या आपके इस चंद मुआवजे से इनके जान की क्षति पूर्ति की जा सकती है। यदि सरकार दिवंगत मासूम बच्चियों एवं पीड़ित परिवार के प्रति संवेदना रखती है तो दोषियों पर तुरंत कार्यवाही करें और पूरे छत्तीसगढ़ में रेत के अवैध खनन को तत्काल प्रभाव से बंद करे।

इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष जनक देवांगन,लक्ष्मी सिन्हा, केशव चतुर्वेदानी, राज कैवर्त सहित ग्रामीण एवं कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
गरियाबंद। लाइवलीहुड कॉलेज गरियाबंद में 10 अगस्त 2026 को Sewing Machine Operator कोर्स में प्रशिक्षण प्राप्त करने वाली विशेष पिछड़ी जनजाति समूह (PVTG) की 19 भुंजिया युवतियों को सिलाई मशीन…
 13 August 2026
रायपुर।छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में युवाओं को आधुनिक तकनीक से जोड़ते हुए रोजगार एवं स्वरोजगार के नए अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की गई है। नवीन…
 13 August 2026
रायपुर। 15 अगस्त, स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देश की राजधानी नई दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में छत्तीसगढ़ की समृद्ध आदिवासी लोककला, संस्कृति और परंपराओं के लिए यह गौरव का…
 13 August 2026
दुर्ग। दुर्ग विधानसभा के विभिन्न क्षेत्रों में आज आयोजित भव्य तिरंगा यात्रा में कैबिनेट मंत्री एवं दुर्ग शहर विधायक गजेन्द्र यादव शामिल हुए। उन्होंने तिरंगा यात्रा में सहभागी बनकर राष्ट्रभक्ति…
 13 August 2026
दुर्ग। खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग तथा पुलिस प्रशासन की संयुक्त टीम द्वारा बोरी थाना क्षेत्र में कोटपा अधिनियम 2003 के तहत बड़ी चालानी कार्रवाई की गई है। उक्त कार्रवाई कलेक्टर…
 13 August 2026
दुर्ग। खरीफ सीजन 2026 को ध्यान में रखते हुए किसानों को समय पर गुणवत्तायुक्त उर्वरक उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कलेक्टर अभिजीत सिंह के निर्देशानुसार कृषि विभाग के जिला स्तरीय…
 13 August 2026
रायपुर। आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जन-जन तक पहुँचाने 211 वाहिनी केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ), थनौद, नया रायपुर द्वारा आज, 13 अगस्त को…
 13 August 2026
रायपुर। बस्तर तिरंगा यात्रा के तहत नारायणपुर से शुरू हुई बाइक तिरंगा यात्रा बुधवार को उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा और वन मंत्री केदार कश्यप के नेतृत्व में बारसूर पहुंची। बारसूर…
 13 August 2026
भिलाई। छत्तीसगढ़ के पहले और प्रमुख लोकपर्व हरेली तिहार पर भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव ने अपने परिवार के साथ पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ हरेली पर्व मनाया। उन्होंने अपने निवास…
Advt.