हेल्थ इंश्योरेंस के बढ़ते प्रीमियम पर रोक लगाने की तैयारी में सरकार, जानिए क्या है प्लान

Updated on 20-11-2025 01:05 PM
नई दिल्ली: हेल्थ इंश्योरेंस का प्रीमियम लगातार बढ़ता जा रहा है, जिससे आम आदमी की जेब पर बोझ पड़ रहा है। अब सरकार इस मामले में दखल देने की तैयारी कर रही है। ET के मुताबिक, सरकार ने इस मसले पर बीमा रेगुलेटर (IRDA), इंडस्ट्री के बड़े अधिकारियों और हॉस्पिटल ग्रुप्स के साथ बातचीत शुरू कर दी है। एक अधिकारी ने बताया कि कुछ सुझाव IRDA के पास भेजे गए हैं, अब अंतिम फैसला रेगुलेटर लेगा।
  1. क्या है तैयारी?
    अधिकारी का कहना है कि हेल्थ इंश्योरेंस के बेतहाशा बढ़ते प्रीमियम को कंट्रोल करने के लिए लिए सरकार बीमा कंपनियों पर प्रीमियम की ऊपरी सीमा (Cap) तय करने जैसे कड़े कदम उठाने पर विचार कर रही है। डिस्क्लोजर (जानकारी देने के) नियमों को सख्त करने की तैयारी है। सरकार बीमा कंपनियों के मैनेजमेंट खचों को भी कम करना चाहती है। इसके तहत एजेंटों को मिलने वाले कमिशन की सीमा तय की जा सकती है, जिससे कंपनियों की लागत घटेगी और इसका फायदा ग्राहकों को मिल सकता है।क्लेम की प्रक्रिया में होने वाली देरी और गड़बड़ियों को रोकने के लिए सरकार 'नैशनल हेल्थ क्लेम्स एक्सचेंज' को बढ़ावा दे रही है। इसका मकसद क्लेम के पूरे प्रोसेस को डिजिटल, तेज और आसान बनाना है, ताकि ग्राहकों को परेशानी न हो।सरकार इस बात पर करीब से नजर रख रही है कि जीएसटी में हुई कटौती का लाभ बीमा कंपनियां पॉलिसीधारकों को दे रही है या नहीं।
  2. प्रीमियम महंगा क्यों?
    दरअसल, देश में इलाज का खर्च बहुत तेजी से बढ़ रहा है। अस्पतालों में इलाज के लिए महंगी मशीनों और टेक्नॉलजी का इस्तेमाल बढ़ गया है। बीमा कंपनियों का आरोप है कि कई बार अस्पताल जरूरत से ज्यादा बिल बना देते हैं। इन सब वजहों से बीमा कंपनियों पर क्लेम का बोझ बढ़ता है। वे ग्राहकों से ज्यादा प्रीमियम वसूलती हैं। अस्पतालों का कहना है कि बीमा कंपनियां या तो क्लेम देने में देरी करती हैं, या फिर बिल में बेवजह कटौती करती हैं।
  3. आम लोग परेशान क्यों?
    बीमा कंपनियों और अस्पतालों की मनमानी के बीच आम आदमी परेशान है। जब क्लेम लेने की बारी आती है, तो कई बार उन्हें उम्मीद से कम पैसा मिलता है या फिर क्लेम सेटलमेंट में काफी परेशानी होती है। Aon की रिपोर्ट के मुताबिक, भारत में मेडिकल महंगाई 2026 में 11.5% तक बढ़ने का अनुमान है। यह 9.8% के वैश्विक औसत से ज्यादा है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 June 2026
नई दिल्ली: हाल में विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने भारतीय बाजार से काफी पैसा निकाला है। इससे रुपये पर दबाव बढ़ा है और उसमें गिरावट आई है। इस बीच आरबीआई ने…
 16 June 2026
नई दिल्ली: अमेरिका और ईरान के बीच सुलह होने की डील (US-Iran Deal) हो गई है। खबर है कि दोनों देशों के बीच 60 दिनों का सीजफायर होने के बाद…
 16 June 2026
नई दिल्‍ली: अमेरिका-ईरान समझौते की घोषणा के बाद एक भारतीय लिक्विफाइड नेचुरल गैस (LNG) टैंकर होर्मुज स्‍ट्रेट से गुजरा है। यह ऐसा करने वाले शुरुआती बड़े कमर्शियल जहाजों में से…
 16 June 2026
मुंबई: लॉजिस्टिक्स सेक्टर की कंपनी A-1 लिमिटेड ने बताया है कि उसने प्रमुख औद्योगिक घरानों से 35 करोड़ रुपये के ऑर्डर हासिल किए हैं। इससे चालू वित्तीय वर्ष में उसकी…
 15 June 2026
नई दिल्ली: दुनिया के सबसे अमीर और पहले ट्रिलियनेयर बने एलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स का आईपीओ अमेरिकी शेयर मार्केट में लिस्ट हो गया है। इस आईपीओ की लिस्टिंग धमाकेदार…
 15 June 2026
नई दिल्ली: रुपये की कीमत में डॉलर के मुकाबले हाल में काफी गिरावट देखने को मिली। इसे रोकने के लिए आरबीआई ने कई कदम उठाए। इस बीच केंद्रीय वित्त मंत्री…
 15 June 2026
नई दिल्ली: अमेरिकी-ईरान के बीच शांति समझौता होने से भारत को भी बड़ी राहत मिलेगी। इस समझौते के बाद मुख्य ईधन मार्ग होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) भी खुल जाएगा।…
 15 June 2026
नई दिल्ली: आपने भी यह कहावत सुनी होगी कि नाम में क्या रखा है। लेकिन नाम की वजह से कुछ नामी-गिरामी कंपनियां खाद्य सुरक्षा क्षेत्र के नियामक भारतीय खाद्य सुरक्षा…
 13 June 2026
नई दिल्ली: एयर इंडिया का एक विमान पिछले साल 12 जून को अहमदाबाद में हादसे का शिकार हो गया था। उसके बाद से कंपनी को पिछले एक साल में करीब…
Advt.