युवाओं को आत्म-निर्भर बनाने के लिये सरकार संचालित कर रही स्व-रोजगार योजनाएँ : कृषि मंत्री श्री पटेल

Updated on 24-02-2023 05:43 PM

किसान-कल्याण तथा कृषि विकास मंत्री श्री कमल पटेल ने कहा है कि सरकार द्वारा युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के लिये विभिन्न स्व-रोजगार योजनाएँ संचालित की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि सरकार का प्रयास है कि हमारे युवा, दूसरों को भी रोजगार प्रदाता बनें। मंत्री श्री पटेल हरदा में पॉलिटेक्निक कॉलेज के ऑडिटोरियम में हितग्राहियों को संबोधित कर रहे थे। मंत्री श्री पटेल ने हितग्राहियों के साथ उज्जैन जिले के महिदपुर में प्रदेशव्यापी रोजगार दिवस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के उद्बोधन को सुना। उन्होंने हरदा में हितग्राहियों को स्व-रोजगार योजनाओें के स्वीकृति-पत्र वितरित किये।

मंत्री श्री पटेल ने कहा कि प्रदेश सरकार युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के लिये प्रति माह रोजगार दिवस का आयोजन कर रही है। रोजगार दिवस से लाखों युवाओं को प्रति माह विभिन्न स्व-रोजगार योजनाओं से जोड़ा जा रहा है। सरकार सभी के कल्याण के लिये योजनाएँ बना कर क्रियान्वित कर रही है। इससे प्रदेश के किसान, गरीब, महिला और युवाओं के लिये प्रगति के द्वार खुले हैं और सभी के आर्थिक सशक्तिकरण का मार्ग प्रशस्त हुआ है।

कृषि मंत्री श्री पटेल ने इन हितग्राहियों को दिए स्वीकृति-पत्र

कृषि मंत्री श्री पटेल ने पॉलिटेक्निक कॉलेज में कार्यक्रम में हितग्राही सर्वश्री प्रकाश, रामनिवास, आकाश, ऋषि और रामविलास को ग्रामीण पथ विक्रेता योजना में 10-10 हजार रूपये की आर्थिक मदद के स्वीकृति-पत्र प्रदान किए। उन्होंने सर्वश्री जगदीश, अशोक भुसारे, गणेश ,गोलू, रामगोपाल, रामनारायण, कविता बाई, अन्ना बाई, सुकमा बाई और भाजू को फिशरमैन क्रेडिट कार्ड भी वितरित किए।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 06 August 2026
भोपाल । मध्यप्रदेश हाईकोर्ट ने खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत को बड़ी कानूनी राहत प्रदान करते हुए पूर्व सरपंच  राजकुमार धनोरा द्वारा दायर चुनाव याचिका…
 06 August 2026
पीडीएस के नये मॉडल से पॉयलेट प्रोजेक्ट के रूप में भोपाल-इंदौर से होगी शुरुआतमप्र में केंद्रीय बैंक डिजिटल मुद्रा से होगी खाद्यान्न की डिलीवरीप्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना में मिलेगा…
 06 August 2026
राज्यपाल श्री पटेल बुधवार को संकल्प फाउंडेशन द्वारा आयोजित सिविल सेवा चयनित प्रतिभागियों के अभिनंदन एवं मार्गदर्शक सम्मान समारोह को नर्मदा क्लब भोपाल में संबोधित कर रहे थे। राज्यपाल श्री…
 06 August 2026
ब्रिक्स देशों के बीच आपसी सम्मान, आम सहमति और साझा उद्देश्यों के माध्यम से सांस्कृतिक संबंधों को मजबूत करने के उद्देश्य से भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे अंतर्राष्ट्रीय कन्वेंशन सेंटर में…
 06 August 2026
भोपाल में बुधवार को खाद्य सुरक्षा एवं औषधि विभाग ने इंद्रपुरी स्थित राज इंटरप्राइजेस प्रोसेस्ड वाटर यूनिट का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। यह यूनिट बिना खाद्य लाइसेंस के संचालित हो…
 06 August 2026
भोपाल, भोपाल में अवैध कॉलोनियों को लेकर बुधवार को जिला प्रशासन ने फिर बड़ी कार्रवाई की। हुजूर क्षेत्र की अवैध कॉलोनियों की सड़कें उखाड़ दी गई, जबकि गेट और बाउंड्रीवॉल तोड़…
 06 August 2026
भोपाल, आरटीओ के पूर्व आरक्षक सौरभ शर्मा आखिरकार करीब 18 महीने बाद बुधवार रात 10:20 बजे भोपाल सेंट्रल जेल से रिहा हो गए। मध्यप्रदेश हाईकोर्ट की एकल पीठ ने उनकी नियमित…
 06 August 2026
भोपाल, भोपाल में चल रहे ब्रिक्स सांस्कृतिक सम्मेलन-2026 को गुरुवार को दूसरा दिन है। इस दिन ब्रिक्स देशों के संस्कृति मंत्रियों के घोषणा पत्र के मसौदे और सांस्कृतिक सहयोग के अन्य…
 06 August 2026
भोपाल। किसी समय एयर इंडिया की सहयोगी कंपनी रही एलायंस एयर पहली बार भोपाल का पटना से हवाई कनेक्शन जोड़ने जा रही है। कंपनी 10 अगस्त से भोपाल-पटना के बीच…
Advt.