बिहार में सरकारी नौकरी की बहार, अगले साल भी होगी 24269 पुलिस की बहाली, दारोगा से लेकर सिपाही तक की वैकेंसी

Updated on 30-09-2023 01:50 PM
पटना: बिहार में सरकार की ओर से बंपर नियुक्ति चल रही है। टीचर से लेकर पुलिस तक की रिक्रूटमेंट की जा रही है। एक परीक्षा खत्म नहीं होती है कि दूसरे की नंबर आ जाती है। राज्य पुलिस में अगले साल भी बंपर भर्ती निकलनेवाली है। एडीजी मुख्यालय की ओर से बताया गया कि जल्द ही 24 हजार 269 पदों पर बहाली की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। बिहार पुलिस मुख्यालय ने इसका प्रस्ताव राज्य सरकार को भेजा है। दारोगा से लेकर सिपाही तक की बहाली होगी।

बेरोजगार नौजवानों के लिए अच्छी खबर

बेरोजगार नौजवानों के लिए अच्छी खबर है। 2024 में बिहार पुलिस में बंपर बहाली निकलनेवाली है। इसकी तैयारी अभी से ही शुरू कर दीजिए। पुलिस डिपार्टमेंट में विभिन्न रैंक के 24 हजार 269 पदों पर भर्ती की जाएगी। एडीजी मुख्यालय जेएस गंगवार ने शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसकी जानकारी दी। साथ ही रविवार से होने वाली सिपाही भर्ती परीक्षा को लेकर सभी जिलों को अलर्ट किया गया है। इसके उन्होंने बताया कि अगले साल भी बहाली होगी।

अक्टूबर में विज्ञापन निकलने की उम्मीद


अगले साल पुलिस में भर्ती के लिए मुख्यालय ने पदों को रिलीज करने के लिए गृह विभाग से मंजूरी मांगी है। गृह और वित्त विभाग से मुहर लगने के बाद रिक्रूटमेंट प्रॉसेस को आगे बढ़ाया जाएगा। उम्मीद है कि अक्टूबर में नोटिफिकेशन हो जाएगा। कुल 24 हजार 269 पदों में 19 हजार 469 सिपाही/समकक्ष, 2 हजार 800 पद सिपाही चालक और 2000 पद दारोगा/समकक्ष के होंगे। ऐसे में पुलिस भर्ती परीक्षा में असफल अभ्यर्थियों को निराश होने की जरूरत नहीं है। उनको दोबारा बहाली प्रक्रिया में शामिल होने का मौका दिया जाएगा।

परीक्षा को लेकर सभी जिलों को अलर्ट


पुलिस हेडक्वार्टर की ओर से बताया गया कि बढ़ती जनसंख्या और डायल 112 की आवश्यकता को देखते हुए गृह विभाग ने इस साल बिहार पुलिस के लिए 75 हजार 543 पदों का सृजन किया था। डायल 112 के पहले फेज के 7 हजार 808 और दूसरे फेज के 19 हजार 288 पदों पर नियुक्ति का प्रॉसेस चल रहा है। सीधी नियुक्ति के 49 हजार 447 पदों में से 24 हजार 269 पदों पर नियुक्ति के लिए गृह विभाग से अनुरोध किया गया है। गृह और वित्त विभाग की सहमति मिलने पर वर्षवार नियुक्तियां करने की व्यवस्था बनाई गई है। इनमें से 21 हजार 391 सिपाही का विज्ञापन निकाला जा चुका है। लिखित परीक्षा 1, 7 और 15 अक्टूबर को है। नवंबर तक रिजल्ट आ जाएगा। फिर फिजिकल एग्जाम लेकर 26 जनवरी 2024 तक नियुक्ति पत्र दिए जाने का लक्ष्य है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
पुणे, पुणे जिले के पिंपरी-चिंचवाड़ में सात आवारा कुत्तों ने चार साल की बच्ची पर हमला कर दिया। बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। उसके सिर पर 80 से ज्यादा…
 11 August 2026
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट से पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को कोयला ब्लॉक आवंटन मामले में क्लीन चिट मिलने के कुछ दिन बाद कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने केंद्र…
 11 August 2026
गुवाहाटी : 24 मिलियन वर्ष पुराने जीवाश्मों के विश्लेषण से पता चला है कि केवड़ा का पौधा न केवल हिमालय के निर्माण से पहले का है, बल्कि भारतीय क्षेत्र में…
 11 August 2026
पटना/उज्जैन: तेज प्रताप और अनुष्का यादव से जुड़े विवाद की एक बार फिर चर्चा होने लगी। बेटी उज्जैनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर उज्जैनी के मामा और अनुष्का के भाई…
 11 August 2026
भागलपुर: बिहार के भागलपुर में पूर्व मंत्री और बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन सैयद शाहनवाज हुसैन ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर जमकर निशाना साधा है। तेजस्वी यादव…
 11 August 2026
विरार: महाराष्ट्र के विरार में पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान गुजरात से मुंबई जा रही एक कार से एक करोड़ रुपये के…
 11 August 2026
लखनऊ: संसद के मॉनसून सत्र में कांग्रेस, सपा समेत समूचा विपक्ष मांग कर रहा है कि गृह मंत्री सदन में आएं और जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज मुद्दे पर…
 10 August 2026
हिसार, इन बयानों को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद छिड़ गया है। 1 अगस्त को जींद के रामराय गांव में हुई नौगामा खाप पंचायत में सदस्य वीरेंद्र ढुल ने ये बातें…
 10 August 2026
प्रयागराज: रामपुर जेल में बंद चल रहे वरिष्‍ठ सपा नेता आजम खान अब एक नए मामले में फंस गए हैं। प्रयागराज के दरियाबाद मोहल्‍ले में पार्क की जमीन और उससे…
Advt.