सरकार ने कुश्ती महासंघ पर लगा निलंबन हटाया:डोमेस्टिक-इंटरनेशनल टूर्नामेंट के लिए टीम चयन हो सकेगा

Updated on 11-03-2025 02:42 PM

खेल मंत्रालय ने मंगलवार को भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) पर से बैन हटा लिया। जिससे घरेलू टूर्नामेंटों के आयोजन और अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंटों के लिए राष्ट्रीय टीमों के चयन का रास्ता साफ हो गया है। अब तक स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया और एडहॉक कमेटी प्रशासनिक जिम्मेदारियों को संभाल रही थी।

मंत्रालय ने साल 2023 में अंडर-15 (U-15) और अंडर-20 (U-20) राष्ट्रीय चैंपियनशिप की जल्दबाजी में घोषणा करने के लिए

WFI को 24 दिसंबर को बैन कर दिया था। 

दरअसल साल 2023 में 21 दिसंबर को WFI का अध्यक्ष बनने के बाद संजय सिंह ने पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के क्षेत्र में नेशनल जूनियर के नेशनल चैंपियनशिप कराने का ऐलान कर दिया था। जिसके बाद 24 दिसंबर को खेल मंत्रालय ने WFI को बैन कर दिया।

बृजभूषण सिंह के खिलाफ 2023 जनवरी में महिला पहलवानों ने जंतर-मंतर पर दिया था धरना 

साल 2023 में 16 जनवरी को ओलिंपिक मेडलिस्ट साक्षी महिल, विनेश फोगाट सहित कई महिलाओं पहलवानों ने उस समय के WFI अध्यक्ष बृजभूषण सिंह शरण के खिलाफ यौन शोषण के आरोप लगाते हुए जंतर मंतर पर धरना शुरू किया था। उनके समर्थन में ओलिंपिक मेडलिस्ट बजरंग पूनिया भी धरने में शामिल हुए थे। उस समय खेल मंत्रालय के आश्वासन के बाद पहलवानों ने धरना खत्म कर दिया था और फिर से अप्रैल में धरना प्रदर्शन किया था।

साल 21 अप्रैल को महिला पहलवानों ने पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण के खिलाफ दी थी शिकायत

21 अप्रैल 2023 को नई दिल्ली, कनॉट प्लेस के SHO को संबोधित करते हुए 6 लोगों के नाम के पत्र मिले थे। इन 6 नामों में कुश्ती की कई जानी-मानी खिलाड़ियों के नाम थे। इन सभी शिकायतकर्ताओं ने तब WFI के प्रेसिडेंट बृजभूषण शरण सिंह और उनके सेक्रेटरी विनोद तोमर पर यौन शोषण का आरोप लगाया था।

इन शिकायती पत्रों में पिछले करीब 8 से 9 सालों में अलग-अलग मौकों पर यौन शोषण की बात लिखी मिली। इसके अलावा शिकायत करने वाली पहलवानों ने यह भी बताया कि उन्होंने पहले ही युवा और खेल मंत्रालय में शिकायत की है। इसकी जांच के लिए वहां एक ओवरसाइट कमेटी का भी गठन किया गया। मामले में FIR दर्ज करने के लिए सुप्रीम कोर्ट में भी याचिका दाखिल की गई थी।

संजय सिंह के जीतने बाद साक्षी मलिक ने लिया था संन्यास और बजरंग पूनिया ने पद्मश्री पुरस्कार लौटा दिया था साल 2023 में 22 दिसंबर को बजरंग पूनिया ने WFI के चुनाव में बृजभूषण सिंह के समर्थक संजय सिंह के अध्यक्ष का चुनाव जीतने के बाद अपना पद्मश्री पुरस्कार देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के घर के बाहर रख दिया था। वहीं 21 दिसंबर को साक्षी मलिक ने संजय सिंह के अध्यक्ष बनने के बाद प्रेस कांफ्रेंस में मेज पर जूते रखकर कुश्ती छोड़ने का ऐलान किया था।

पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण सिंह ने खुशी जाहिर की

पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण सिंह ने कुश्ती फेडरेशन ऑफ इंडिया पर से बैन हटने पर खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा कि कुछ लोगों की वजह से युवा पहलवानों का करियर दांव पर लगा हुआ था। अब उम्मीद है कि कुश्ती फेडरेशन खिलाड़ियों के हित में काम कर सकेगी।




अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 28 September 2026
तिरुवनंतपुरम: भारत और वेस्टइंडीज के बीच वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में रोहित शर्मा का पुराना अंदाज देखने को मिला। मैच की पहली पारी में फील्डिंग के दौरान उन्होंने रवींद्र…
 28 September 2026
नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए पहले वनडे मुकाबले में भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने अपने बल्ले से शानदार प्रदर्शन करते हुए टीम इंडिया को एक आसान और बड़ी…
 28 September 2026
निशिन (जापान): भारतीय क्रिकेट टीम एशियन गेम्स 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। बारिश और खराब मैदान के कारण टॉस तक नहीं हो सका। बीसीसीआई ने बताया कि बारिश…
 28 September 2026
नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए पहले वनडे मुकाबले में भारतीय टीम ने ऑलराउंड प्रदर्शन करते हुए 8 विकेट से एकतरफा जीत दर्ज की। कुलदीप यादव की शानदार गेंदबाजी…
 28 September 2026
नई दिल्ली: एशियन गेम्स 2026 में भारत और पाकिस्तान की क्रिकेट टीमें सेमीफाइनल में पहुंच चुकी हैं। खास बात यह है कि इन दोनों टीमों ने अब तक एक मैच…
 28 September 2026
नई दिल्ली: एशियाई खेल 2026 के 10वें दिन भारत के लिए निशानेबाजी के मैदान से मिली-जुली खबरें आई हैं। महिलाओं की 25 मीटर एयर पिस्तौल स्पर्धा में दो बार की…
 27 September 2026
नई दिल्ली: भारत के 15 साल के युवा स्टार वैभव सूर्यवंशी भले ही अभी भारतीय सीनियर टीम की प्लेइंग-11 में पक्के तौर पर जगह न बना पाए हों, लेकिन इतनी…
 27 September 2026
तिरुवनंतपुरम: भारत और वेस्टइंडीज के बीच पहले वनडे मैच में कप्तान शुभमन गिल चोट के बावजूद खेलते नजर आएंगे। बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक ने पुष्टि कर दी है कि भारतीय…
 27 September 2026
नई दिल्ली: भारत और वेस्टइंडीज के बीच 27 सितंबर से शुरू हो रही 3 मैचों की वनडे सीरीज के पहले मुकाबले से पूर्व भारतीय बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक ने टीम…
Advt.