मुख्यमंत्री स्कूल जतन योजना से शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला बरगवाँ का हुआ कायाकल्प

Updated on 31-08-2024 12:52 PM

जांजगीर-चांपा। स्कूल में विद्यार्थियों की संख्या बढ़ने के कारण कक्षों की कमी महसूस होने लगी। विद्यार्थियों को एक ही कक्ष में बैठकर पढ़ना पड़ता था, जिससे उन्हें परेशानी होती थी। मुख्यमंत्री स्कूल जतन योजना के माध्यम से इस समस्या का समाधान निकालने के लिए अतिरिक्त कक्ष निर्माण का निर्णय लिया। नए कक्षों के निर्माण के बाद विद्यार्थियों को अब अधिक आराम से पढ़ने की सुविधा मिल गई।

जनपद पंचायत अकलतरा के शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला बरगवाँ में मुख्यमंत्री स्कूल जतन योजना के माध्यम से ग्रामीण यांत्रिकी सेवा संभाग जांजगीर के द्वारा 02 नग अतिरिक्त कक्ष निर्माण कार्य कराया गया है। शाला में अतिरिक्त कक्ष निर्माण हो जाने से विद्यार्थियों को बैठक व्यवस्था मंे सुविधा होने लगी। कक्षावार विद्यार्थियों की बैठक व्यवस्था होने से उनके अध्ययन कार्य व शिक्षकों के अध्यापन कार्य में सहजता हुई है। मुख्यमंत्री स्कूल जतन योजना के माध्यम से 2 नग अतिरिक्त कक्ष का निर्माण 16.10 लाख रुपए की राशि से किया गया है। बेहतर शिक्षा नए कक्षाओं में विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा मिल रही है, क्योंकि अब उन्हें पर्याप्त जगह मिल गई है। विद्यार्थियों को अब पढ़ने के लिए आरामदायक वातावरण मिल गया है, जिससे वे अपनी पढ़ाई पर बेहतर ध्यान केंद्रित कर पा रहे हैं। नए कक्षों के बनने से कारण अब कक्षों में कम भीड़ है, जिससे विद्यार्थियों को पढ़ने में आसानी हो रही है। अतिरिक्त कक्ष निर्माण से विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा और आरामदायक वातावरण मिल सकता है। अनुविभागीय अधिकारी ग्रामीण यांत्रिकी सेवा उपसंभाग अकलतरा के द्वारा सतत रूप से निरीक्षण किया गया और जब कक्ष तैयार होने के बाद शिक्षा विभाग को सौंपा गया। विद्यार्थियों, शिक्षकों ने मुख्यमंत्री स्कूल जतन योजना कक्ष बनने के बाद खुशी जाहिर की है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 12 October 2026
छत्तीसगढ़ में मानसून की विदाई के साथ ही मौसम का मिजाज बदल गया है। प्रदेश में बारिश की एक्टिविटी थमने से अब दिन के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा…
 12 October 2026
छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में मां-बेटी की हत्या और रेप के मामले में कोर्ट में चार्जशीट पेश की गई। प्रत्यक्ष गवाही के अभाव में पुलिस ने फॉरेंसिक और डिजिटल सबूतों के…
 12 October 2026
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में स्कूल प्रिंसिपल ने चोरों का गैंग बनाया, फिर कृषि अधिकारी बनकर सर्वे के नाम पर सूने मकानों को टारगेट करते थे। सर्वे करने की बात कहते…
 12 October 2026
छत्तीसगढ़ के कोरबा में रेप के आरोपी का अस्पताल में आराम फरमाते हुए वीडियो सामने आया है। वीडियो में आरोपी पवन महतो मोबाइल पर बात करते और गुटखा खाते नजर…
 12 October 2026
रायपुर में भारत और जिम्बाब्वे की महिला क्रिकेट टीमों के बीच टी-20 सीरीज का रोमांच जल्द शुरू होने वाला है। भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कैप्टन स्मृति मंधाना और उनकी…
 12 October 2026
छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में टीचर रजनी बरेठ और उसके 12वीं में पढ़ने वाले बेटे सुजल बरेठ की हत्या मामले में लव अफेयर और पैसों के विवाद का एंगल सामने आया…
 10 October 2026
छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में गणित का सवाल हल नहीं कर पाने पर शिक्षक ने 8 साल की छात्रा की पिटाई कर दी। शिक्षक भागचंद चतुर्वेदी ने बच्ची के गाल…
 10 October 2026
छत्तीसगढ़ के डोंगरगढ़ में डबल मर्डर का मामला सामने आया है। आरोपी ने घर में घुसकर मां और बेटे पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में दोनों की…
 10 October 2026
बिलासपुर । राज्यपाल  रमेन डेका ने कहा कि जूडो केवल एक खेल नहीं, बल्कि साहस, आत्मसंयम, अनुशासन और आत्मविश्वास विकसित करने का सशक्त माध्यम है। यह विपरीत परिस्थितियों में धैर्य…
Advt.