फेक लोन ऐप्स पर सरकार का कसता शिकंजा, गूगल प्ले स्टोर से हटाए गए 2500 लोन ऐप

Updated on 19-12-2023 01:46 PM
नई दिल्ली : सरकार ने सोमवार को लोकसभा को बताया कि गूगल ने अप्रैल 2021 से जुलाई 2022 के बीच अपने प्ले स्टोर से 2,500 से अधिक धोखाधड़ी वाले लोन ऐप को सस्पेंड किया है या हटा दिया है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने लोकसभा में कहा कि सरकार धोखाधड़ी वाले लोन ऐप को नियंत्रित करने के लिए आरबीआई और अन्य रेगुलेटर संबंधित अथॉरिटी के साथ लगातार काम कर रही है।

एक प्रश्न के लिखित जवाब में वित्त मंत्री ने कहा कि सरकार धोखाधड़ी करने वाले फेक लोन ऐप पर निगरानी बनाए हुए है। इन लोन ऐप को नियंत्रित करने के लिए सरकार आरबीआई और अन्य नियामकों सहित संबंधित हितधारकों के साथ लगातार काम कर रही है। अंतर-नियामक मंच, वित्तीय स्थिरता और विकास परिषद की बैठकों में भी धोखाधड़ी करने वाले इन ऐप्स को लेकर नियमित चर्चा होती है, ताकि इनपर नियंत्रित किया जा सके। उन्होंने कहा कि गूगल ने प्ले स्टोर पर लोन देने वाले ऐप को शामिल करने के संबंध में अपनी पॉलिसी को अपडेट किया है।

नई पॉलिसी के बाद गूगल ने प्ले स्टोर पर केवल उन्हीं ऐप को रखा है जो विनियमित संस्थाओं की ओर से जारी किए गए हैं। या फिर जो विनियमित संस्थाओं के साथ साझेदारी में काम कर रहे हैं। उन्होंने जानकारी दी कि अप्रैल 2021 और जुलाई 2022 के बीच गूगल ने लगभग 3500 से 4,000 लोन देने वाले ऐप की समीक्षा की है। जिसके बाद गूगल प्ले स्टोर ने अपने प्लेटफॉर्म से 2500 से अधिक धोखाधड़ी वाले ऋण ऐप को अपने प्ले स्टोर से निलंबित कर दिया है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 September 2026
नई दिल्‍ली: भारत में जब कोई यात्रा के दौरान या बाहर पीने के पानी की बोतल मांगता है तो अक्‍सर मुंह से 'बिसलेरी' निकलता है। कभी सिर्फ अमीर विदेशी पर्यटकों…
 20 September 2026
नई दिल्ली: भारतीय रेलवे यात्रियों की सुरक्षा और ट्रेनों के संचालन को बेहतर बनाने के लिए कई बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट पर काम कर रहा है। रेलवे ने अलग-अलग जोन और…
 20 September 2026
नई दिल्ली: केंद्र सरकार विकसित भारत के लक्ष्य को हासिल करने के लिए काफी सजग नजर आ रही है। इसके लिए प्राइवेट सेक्टर के पैसे की भागीदारी बढ़ाने के लिए…
 20 September 2026
नई दिल्ली: भारत अब सिर्फ बुलेट ट्रेन चलाने की तैयारी नहीं कर रहा, बल्कि हाई-स्पीड ट्रेन तकनीक में आत्मनिर्भर बनने की दिशा में भी आगे बढ़ रहा है। रेलवे मंत्रालय…
 20 September 2026
नई दिल्ली: मिडिल ईस्ट में अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जारी संघर्ष तथा होर्मुज जलडमरूमध्य में तेल की आपूर्ति ठप होने से वैश्विक स्तर पर ईंधन का महासंकट खड़ा हो…
 20 September 2026
नई दिल्ली: इनकम टैक्स रिटर्न (ITR) भरते समय हुई एक गलती मुंबई के एक टैक्सपेयर को भारी पड़ गई। रिटर्न में गलती से 9.60 लाख रुपये की रकम EPF से…
 19 September 2026
नई दिल्‍ली: भारत में चाय सिर्फ एक पेय पदार्थ नहीं है। यह रोजमर्रा की जिंदगी, रिश्तों और संवाद की अटूट कड़ी है। साल 1903 में ब्रिटिश काल के दौरान भारत…
 19 September 2026
नई दिल्ली: टाटा संस में दूसरी सबसे बड़ी हिस्सेदार शापूरजी पल्लोनजी ग्रुप ने टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी की पब्लिक लिस्टिंग का समर्थन किया है। इस ग्रुप के पास टाटा…
 19 September 2026
मुंबई: अक्षय ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए गुजरात सरकार के गुजराज एनर्जी डेवलपमेंट एजेंसी या GEDA एक प्रोत्साहक पॉलिसी बनाई है। इसका नाम गुजरात इंटीग्रेटेड रिन्यूएबल एनर्जी पॉलिसी 2025…
Advt.