सरकार का बड़ा एक्शन, जलाशय में गिरे मोबाइल ढूंढवाने वाला फ़ूड इंस्पेक्टर निलंबित...

Updated on 26-05-2023 09:01 PM

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने फूड इंस्पेक्टर के मोबाइल ढूंढने के लिए डैम से हजारों लीटर पानी बहाने के मामले में बड़ा एक्शन लेते हुए  खाद्य निरीक्षक राजेश विश्वास को सस्पेंड कर दिया है।

कलेक्टर प्रियंका शुक्ला ने इस मामले में जल संसाधन विभाग के अनुविभागीय अधिकारी को नोटिस जारी किया है। वहीं कलेक्टर ने इस मामले में 24 घंटे के भीतर अनुविभागीय अधिकारी से जवाब मांगा है।

कलेक्टर ने अपने नोटिस में कहा है कि मीडिया में जो बयान आरसी धीवर ने दिया है, उसके मुताबिक खाद्य निरीक्षक राजेश विश्वास को मोबाइल ढूंढने के लिए परलकोट जलाशय से लाखों लीटर पानी खाली कराने की मौखिक अनुमति दी गयी थी। बिना उ्च्चाधिकारियों की अनुमति के ही डैम से पानी खाली कराने को कदाचार मानते हुए कलेक्टर ने नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।

यहां डेम पर पिकनिक मनाने पहुंचे फूड इंस्पेक्टर का कीमती मोबाइल डेम में गिर गया। मोबाइल को रिक्वर करने के लिए अधिकारी ने डेम में पंप लगाकर लाखों लीटर पानी ऐसे ही बहा दिया। जानकारों की माने तो डेम से करीब 20 लाख लीटर से ज्यादा ही फजूल में बहा दिया गया, जिससे हजारों एकड़ खेत सिंचित किया जा सकता था। मामले की जानकारी के बाद अब सिंचाई विभाग के अफसर इस मामले में गोलमोल जवाब देते नजर आ रहे हैं।

सरकारी विभाग के अफसर की मनमानी का ये मामला कांकेर जिला के परलकोट जलाशय का हैं। जानकारी के मुताबिक कोयलीबेड़ा ब्लॉक में फूड इंस्पेक्टर के पद पर राजेश विश्वास पदस्थ हैं। बताया जा रहा हैं कि रविवार 21 मई को वह दोस्तों के साथ बांध पर गए थे। यहां पार्टी करने के दौरान लापरवाही के चलते बांध के स्केल वाय के पास अफसर का डेढ़ लाख रुपए का मोबाइल पानी में जा गिरा। फिर क्या था इसके बाद फूड इंस्पेक्टर ने अपने पद का रौंब दिखाते हुए पहले तो डैम में आसपास के ग्रामीणों और गोताखोरों से मोबाइल ढूंढने का प्रयास किया गया। सोमवार की दोपहर तक जब मोबाइल का कुछ पता नहीं चला, तो अफसर के निर्देश पर डैम में से पानी निकालने के लिए पंप मंगवाया गया।

फिर क्या था इसके बाद लगातार चैबीसों घंटे पंप चलाकर डेम के पानी को ऐसे ही बहाना शुरू किया गया, ताकि डेम के खाली होने पर मोबाइल को निकाला जा सके। उधर डैम से धड़ल्ले से पानी बहाये जाने की खबर फैली, तब सिंचाई विभाग के अफसरों के कान खड़े हुए और मौके पर जाकर पंप को बंद करवाया गया। बताया जा रहा हैं कि इस दौरान डेम का पानी कम होने के बाद गुरुवार को फूड इंस्पेक्टर का मोबाइल तो मिल गया। लेकिन वो पूरी तरह से डेड हो गया था। इस मामले में जल संसाधन विभाग के अनुविभागीय अधिकारी आरसी धीवर का कहना है कि नियमानुसार 5 फीट तक पानी को खाली करने का परमिशन मौखिक तौर पर दी गई थी। लेकिन 10 फीट से ज्यादा पानी निकाल दिया गया।

उन्होंने बताया कि सोमवार शाम को पंप चालू किया गया था, जो गुरुवार तक चौबीसों घंटे चलाया गया। स्केल वायर में 10 फीट पानी भरा था, जो कि घटकर अब 4 फीट पर आ गया हैं। शिकायत पर सिंचाई विभाग के अफसर मौके पर पहुंचे और पानी निकालना बंद करवाया गया। लेकिन तब तक स्केल वाय से 6 फीट के लेवल पर पानी निकल चुका था।

अनुमान लगाया जा रहा हैं फजूल में बहाया गया पानी करीब 20 से 21 लाख लीटर होता है। सिंचाई विभाग के एसडीओ आरसी धीवर का कहना है कि उन्हें धोखे में रखकर इतनी बड़ी मात्रा में पानी को डेम में से बहा दिया गया। वहीं फूड इंस्पेक्टर राजेश विश्वास ने इस घटना के बाद सफाई दिया हैं कि फोन में विभागीय जानकारी थी। इसलिए यह कदम उठाया, लेकिन पानी में रहने के कारण उनका फोन बंद हो गया है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
जगदलपुर, दंतेवाड़ा और नारायणपुर जिले के बॉर्डर में स्थित धौड़ाई वन परिक्षेत्र में तेंदुए का शिकार किया गया है। वन विभाग की टीम ने 3 तस्करों को तेंदुए की खाल के…
 11 August 2026
जगदलपुर, जगदलपुर में सोमवार को उत्तर और दक्षिण ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की रणनीतिक बैठक हुई। मीटिंग में बढ़ते बिजली बिल, स्मार्ट मीटर और 400 यूनिट तक बिजली बिल हाफ योजना को…
 11 August 2026
दुर्ग-भिलाई, भिलाई स्टील प्लांट (BSP) के ब्लास्ट फर्नेस से 250 टन लोहा चोरी और फ्लू डस्ट के अवैध परिवहन के मामले में पूर्व जीएम हिमांशु भूषण मलिक को हाईकोर्ट से बड़ी…
 11 August 2026
बिलासपुर, छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में सोमवार को विवाद के बाद 2 युवकों ने शराब दुकान के सामने दिनदहाड़े भाजपा समर्थित पूर्व जनपद सदस्य के पति की गला रेतकर हत्या कर दी।…
 11 August 2026
रायपुर, रायपुर के संजय नगर इलाके में पुलिस ने छापेमारी कर एक बांग्लादेशी नागरिक को गिरफ्तार किया है। आरोपी करीब 26 साल से रायपुर में रह रहा था और यहां गाड़ी…
 11 August 2026
कोंडागांव। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव खिलावन राम रिगरी की अध्यक्ष्ता एवं उनकी उपस्थिति में अण्डर ट्रायल रिव्यू कमेटी एवं मॉनिटरिंग सेल, नेशनल लोक अदालत…
 11 August 2026
कोंडागांव, कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना ने शुक्रवार को केशकाल विकासखंड अंतर्गत ग्राम जामगांव में निर्माणाधीन 132/33 केवी विद्युत उपकेंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने उपकेंद्र के निर्माण कार्यों की प्रगति…
 11 August 2026
कोंडागांव । स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिलेभ्र में 'उल्लास महा चौपाल' का आयोजन किया जाएगा। ध्वजारोहण के बाद स्कूलों और ग्राम पंचायतों में होने वाले इस कार्यक्रम के जरिए…
 11 August 2026
कोण्डागांव। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश / अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव खिलावन राम रिगरी के मार्गदर्शन एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव गायत्री साय के नेतृत्व में …
Advt.