सरकार की धांसू स्कीम, 12वीं पास को ट्रेनिंग के साथ 2500 रुपये महीना मानदेय, फिर नौकरी पक्की, यहां करें आवेदन
Updated on
07-12-2023 12:53 PM
लखनऊ: उत्तर प्रदेश में बेरोजगारी दूर करने के लिए योगी सरकार ने एक नई स्कीम चलाई है। यूपी इंटर्नशिप स्कीम (UP Internship Scheme) के जरिये मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ राज्य के बेरोजगार युवाओं को कामकाज से जोड़ने की कोशिश कर रहे हैं। इस स्कीम में बेराजगार युवा काम सीखने के साथ ही हर महीने ढाई हजार रुपये का स्टाइपेंड भी पाएंगे। इसमें एक हजार रुपये राज्य सरकार जबकि डेढ़ हजार रुपये केंद्र सरकार की तरफ से दिया जाता है। इस इंटर्नशिप के लिए 10वीं, 12वीं और ग्रेजुएशन कर रहे नौजवान अप्लाई कर सकते हैं। उन्हें विभिन्न तकनीकी संस्थानों और उद्योगों से जोड़ा जाएगा।
ये है खासियत
यूपी इंटर्नशिप स्कीम छह महीने और एक साल के लिए चलाई जा रही है। प्रशिक्षण पूरा करने के बाद हर छात्र को उनकी प्रतिभा और कौशल के अनुरूप प्लेसमेंट प्रदान किया जाएगा। छह महीने और एक साल के ट्रेनिंग पीरियड के दौरान हर महीने उन्हें ढाई हजार रुपये भी दिए जाएंगे। इस योजना के तहत कुल पांच लाख बेरोजगारों को नौकरी देने का लक्ष्य है। इस स्कीम का लाभ उठाने वाले आवेदकों को यूपी का स्थायी निवासी होना अनिवार्य है।
कैसे अप्लाई करें
जो लोग इस स्कीम के लिए इच्छुक हैं, वे ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीकों से आवेदन कर सकते हैं। छात्र अपने जिले के रोजगार ऑफिस जाकर रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। ऑनलाइन नामांकन करवाना चाहते हैं तो आपको https://sewayojan.up.nic.in/ वेबसाइट पर जाना होगा। होम पेज पर 'यूपी इंटर्नशिप स्कीम' नाम से सर्च करने पर पेज खुल जाएगा। फिर इसमें मांगी गई जानकारी भर दें। दस्तावेजों की कॉपी स्कैन कर आवेदन पत्र में अपलोड कर दें और सबमिट का ऑप्शन क्लिक कर दें।
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट से पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को कोयला ब्लॉक आवंटन मामले में क्लीन चिट मिलने के कुछ दिन बाद कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने केंद्र…
गुवाहाटी : 24 मिलियन वर्ष पुराने जीवाश्मों के विश्लेषण से पता चला है कि केवड़ा का पौधा न केवल हिमालय के निर्माण से पहले का है, बल्कि भारतीय क्षेत्र में…
पटना/उज्जैन: तेज प्रताप और अनुष्का यादव से जुड़े विवाद की एक बार फिर चर्चा होने लगी। बेटी उज्जैनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर उज्जैनी के मामा और अनुष्का के भाई…
भागलपुर: बिहार के भागलपुर में पूर्व मंत्री और बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन सैयद शाहनवाज हुसैन ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर जमकर निशाना साधा है। तेजस्वी यादव…
लखनऊ: संसद के मॉनसून सत्र में कांग्रेस, सपा समेत समूचा विपक्ष मांग कर रहा है कि गृह मंत्री सदन में आएं और जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज मुद्दे पर…
हिसार, इन बयानों को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद छिड़ गया है। 1 अगस्त को जींद के रामराय गांव में हुई नौगामा खाप पंचायत में सदस्य वीरेंद्र ढुल ने ये बातें…