सरकार की योजना बनी किसानों की ताकत

Updated on 07-07-2025 03:38 PM

कोरबा।  बरसात की पहली फुहारों के साथ खेतों में हरियाली की आस भी लौट आई है। मिट्टी जीवनदायिनी बनी है और किसान अपने सपनों को साकार करने खेतों में जुट गए हैं। इस नए उमंग और उत्साह के पीछे सरकार की वे योजनाएं हैं, जो समय पर और जमीन पर क्रियान्वित हो रही हैं।

छत्तीसगढ़ शासन एवं कृषि विभाग के संयुक्त प्रयास से प्रदेशभर के किसानों को अब खेती के लिए आवश्यक बीज और उर्वरक न्यूनतम मूल्य पर सहकारी समितियों के माध्यम से उपलब्ध कराए जा रहे हैं। इससे खरीफ फसलों की बुवाई में तेजी आई है और उत्पादन में भी बढ़ोतरी की उम्मीद जगी है।

इसी योजना का लाभ उठाया कोरबा जिले के चोरभट्टी गांव के किसान  छबिलाल ने, बरसात के ठीक बाद जब खेतों में बुवाई का समय आया, तब वे शासकीय सहकारी समिति, करतला पहुँचे। वहाँ से उन्होंने खरीफ फसल के लिए उन्नत धान बीज, यूरिया, डीएपी और अन्य आवश्यक उर्वरक प्राप्त किए।  छबिलाल बताते हैं सहकारी समिति में बहुत अच्छा प्रबंध है। किसी प्रकार की भीड़ नहीं थी, स्टाफ ने सहयोगपूर्वक सभी सामग्री उपलब्ध कराई। पहले प्राइवेट दुकानों से महंगे दामों में खाद-बीज लेना पड़ता था, अब सरकार की इस योजना से काफी राहत मिली है।

छबिलाल जैसे किसान, जिनकी आय पूरी तरह कृषि पर निर्भर है, इस पहल से बेहद खुश हैं। सरकार ने खरीफ सीजन को ध्यान में रखते हुए जिले की सभी सहकारी समितियों में बीज और उर्वरकों का पर्याप्त भंडारण पहले ही सुनिश्चित कर लिया है। साथ ही वितरण की प्रक्रिया को पारदर्शी और सरल बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।

सहकारी समिति, करतला के कर्मचारियों ने बताया हमारा प्रयास है कि कोई भी किसान खाद और बीज की कमी के कारण खेती से वंचित न रहे। पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है और वितरण पर सतत निगरानी रखी जा रही है।

सरकारी योजना का यह प्रभाव छोटे और सीमांत किसानों में विशेष रूप से देखने को मिल रहा है, जो अब सहकारी समितियों के माध्यम से उन्नत तकनीकों और समुचित पोषण के साथ फसल उत्पादन की ओर अग्रसर हैं। इससे न केवल उनकी आमदनी बढ़ेगी, बल्कि क्षेत्र की कृषि अर्थव्यवस्था भी सशक्त होगी।

 छबिलाल ने सरकार और कृषि विभाग के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा मैं मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय जी और छत्तीसगढ़ शासन का दिल से धन्यवाद करता हूँ कि उन्होंने हम जैसे किसानों की जरूरतों को समय पर समझा और हमें यह सुविधा दी। अब हमें सिर्फ मेहनत करनी है, बाकी सरकार ने खेती को आसान बना दिया है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 October 2026
कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला पीडब्ल्यूडी रामपुर में आज विविध गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कस्तुरबा गांधी आवासीय विद्यालय रामपुर की छात्राओं द्वारा…
 07 October 2026
कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शहर के स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय, एनसीडीसी, एसईसीएल कोरबा में नमो सेवा गाथा कार्यक्रम के तहत नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया…
 07 October 2026
कोरबा। कलेक्टर  कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में समय-सीमा की साप्ताहिक बैठक आयोजित हुई। बैठक में शासन की फ्लैगशिप योजनाओं की प्रगति, मुख्यमंत्री जनदर्शन, मंत्रियों, पीएमओ पीजी…
 07 October 2026
कोरबा। मानव-हाथी द्वंद्व प्रबंधन के लिए गठित समिति की बैठक आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में कलेक्टर  कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में हाथियों से प्रभावित किसानों को फसल…
 07 October 2026
कोरबा। जिले में नशे के अवैध कारोबार पर प्रभावी नियंत्रण, युवाओं एवं विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों से सुरक्षित रखने तथा तंबाकू मुक्त वातावरण बनाने हेतु  जिला दंडाधिकारी  कुणाल दुदावत…
 07 October 2026
कोरबा। कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने आज अपने कक्ष में स्वर्गीय  रविन्द्र कुमार जायसवाल के ज्येष्ठ पुत्र  राहुल कुमार जायसवाल को पटवारी (प्रशिक्षु) पद पर अनुकम्पा नियुक्ति का पत्र सौंपा। इस…
 07 October 2026
कटघोरा/कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत कटघोरा विकासखंड के ग्राम कसाईपाली में आज सेवा सेतु शिविर आयोजित किया गया। शिविर में कुल 102 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 94 का…
 07 October 2026
कोरबा। कृषि विभाग एवं प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की क्रियान्वयन एजेंसी एग्रीकल्चर इंश्योरेंस कंपनी ऑफ इंडिया के संयुक्त तत्वावधान में आज कार्यक्रम आयोजित कर जिले की छह महिला कृषकों को…
 07 October 2026
बिलासपुर। कलेक्टर  संजय अग्रवाल ने आज जिला कार्यालय में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में लोगों की समस्याएं सुनी। शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों ने उनसे मिलकर निजी एवं सामुदायिक…
Advt.