राज्यपाल डेका और मुख्यमंत्री के हाथों जशपुर जिले के मेधावी विद्यार्थियों को राजभवन में मिला सम्मान

Updated on 24-01-2026 09:10 PM

जशपुरनगर। राज्यपाल रमेन डेका के मुख्य आतिथ्य में 10वीं एवं 12वीं के 239 मेधावी विद्यार्थियों को राजभवन में सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने की एवं स्कूल शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित थे।

कार्यक्रम में पूरे प्रदेश में जशपुर जिले के सर्वाधिक 33 विद्यार्थी सम्मानित हुए हैं। कलेक्टर रोहित व्यास, सीईओ जिला पंचायत अभिषेक कुमार और जिला शिक्षा अधिकारी पीके भटनागर ने सभी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दी हैं। संकल्प शिक्षण संस्थान के 18 विद्यार्थियों को यह सम्मान मिला है।  जिसमें संकल्प शिक्षण संस्थान जशपुर से 14, संकल्प शिक्षण संस्थान कुनकुरी से 01 और संकल्प शिक्षण संस्थान पत्थलगांव से 03 विद्यार्थी रहे। पूरे प्रदेश में 2023-24 में प्रथम स्थान पर रहने वाली जशपुर जिले की सिमरन शबा और 2024-25 में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले नमन खुंटिया को गोल्ड मेडल से सम्मानित किया गया।  लोकभवन के छत्तीसगढ़ मण्डपम् में माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आयोजित इस प्रतिभा सम्मान समारोह में पंडित दीनदयाल उपाध्याय मेधावी छात्र प्रोत्साहन योजना के तहत डेढ़ डेढ़ लाख रुपए से विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में वर्ष 2024 के 110 और वर्ष 2025 के 129 टापर विद्यार्थियों को पुरस्कार दिए गए। जिसमें विशेष पिछड़ी जनजाति के विद्यार्थी भी शामिल है। इस वर्ग में संकल्प की अगोस्मा वनवासी और अम्बीराज पहाड़िया, सेजेस बगीचा की अंकिता सम्मानित हुए हैं।

सम्मानित होने वाले विद्यार्थियों में संकल्प से टीपेश प्रसाद यादव, युवराज पैंकरा, पूर्णिमा पैंकरा, अंकित कुमार यादव, हर्षिता सिंह, जितेंद्र बंजारे,पूजा चौहान, संजना पैंकरा, करीना टोप्पो, रितु कुर्रे, माही डनसेना, आराधना कुजूर, अर्पिता शैली कुजूर, प्रीति समदूर,रसीना चौहान, रत्नेश प्रधान, सेजेस जशपुर से अनुष्का सिंह, रूपेश लायक, श्रेयांश यादव, दिमित्रा सिंह खडग, उमा बरेठ, आयुषी गुप्ता, मोना यादव, सेजेस पत्थलगांव से सलोनी सिंह, करीना सिंह, प्रयास विद्यालय से स्तुति पांडेय, आयुष साहू, डीपीएस से निशा एक्का भी रहे हैं। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को सम्मिलित करने के लिए सहायक संचालक किशोर केरकेट्टा के साथ शिक्षकों का दल रायपुर भेजा गया था।  


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 28 September 2026
छत्तीसगढ़ के एमसीबी जिले में पुलिस ने दो पिकअप से 9 क्विंटल 19 किलो गांजा जब्त किया है। जिसकी अनुमानित कीमत 4 करोड़ 59 लाख रुपए बताई गई है। गांजा…
 28 September 2026
छत्तीसगढ़ में मानसून की एक्टिविटी अभी पूरी तरह थमी नहीं हैं। आज भी प्रदेश के कई जिलों में बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक…
 27 September 2026
रायपुर में शनिवार देर रात ट्रिपल मर्डर की घटना सामने आई है। पति ने अपनी पत्नी और 2 नाबालिग बच्चों की धारदार चाकू से हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी…
 27 September 2026
रायपुर में कांग्रेस नेता आनंद कुकरेजा को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से धमकी मिली है। इस मामले में पुलिस ने शनिवार देर रात शराब कारोबारी अनवर ढेबर के बेटे…
 27 September 2026
सारंगढ़–बिलाईगढ़ । कभी नवजात बच्चे की देखभाल और घर की जरूरतों के बीच आर्थिक चिंता से जूझ रही ग्राम पठारी की श्रीमती कमला साहू के लिए आज हालात कुछ बदले…
 27 September 2026
सारंगढ़-बिलाईगढ़ । कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू के मार्गदर्शन में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पवनी परिसर में जिला स्तरीय महिला स्वास्थ्य एवं स्वच्छता कार्यक्रम तथा निःशुल्क स्वास्थ्य…
 27 September 2026
सारंगढ़–बिलाईगढ़ । प्रदेश में लगातार हो रही बारिश के बीच नदी-नालों और जलाशयों के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिला प्रशासन ने बाढ़ की संभावित स्थिति से निपटने के…
 27 September 2026
रायपुर । विवेकानंद नगर स्थित ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में जारी सर्वमंगलमय वर्षावास की प्रवचनमाला में आत्मकल्याण का मार्ग बताया जा रहा है। मुनि संवेगरत्न सागर द्वारा आचार्य वीरभद्राचार्य रचित ‘आतुर प्रत्याख्यान’…
 27 September 2026
रायपुर । राजधानी रायपुर में ट्रिपल मर्डर की वारदात से हड़कंप मच गया है। माना थाना क्षेत्र के डूमरतराई स्थित साहू पारा में एक महिला और उसके दो नाबालिग बच्चों…
Advt.