राज्यपाल डेका ने नागालैण्ड के राज्यपाल गणेशन को दी श्रद्धांजलि

Updated on 16-08-2025 02:04 PM

रायपुर । राज्यपाल रमेन डेका ने 16 अगस्त को राजभवन में नागालैण्ड के राज्यपाल ला. गणेशन अय्यर को श्रद्धांजलि अर्पित की। गणेशन का विगत दिवस निधन हो गया था।
राज्यपाल डेका ने श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए कहा कि गणेशन ने  मणिपुर, पश्चिम बंगाल और नागालैंड के राज्यपाल के रूप में अपनी सेवाएँ दीं। ला. गणेशन का राजनीतिक जीवन केवल पदों तक सीमित नहीं था, बल्कि यह सेवा, ईमानदारी और राष्ट्रहित के प्रति अटूट निष्ठा का प्रतीक था। वे जनसंपर्क में सहज, व्यवहार में विनम्र और निर्णयों में दृढ़ थे। अपने लंबे सार्वजनिक जीवन में उन्होंने हमेशा राष्ट्रहित को सर्वाेपरि रखा। राज्यपाल ने दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना करते हुए उनके शोकसंतप्त परिजनों के प्रति गहन संवेदना व्यक्त की है।

गणेशन का जन्म 16 फ़रवरी सन् 1945 को हुआ था। उन्होंने अपने जीवन में अनेक महत्वपूर्ण दायित्वों का निर्वहन किया। 20 फ़रवरी 2023 से नागालैंड के राज्यपाल के रूप में उनका कार्यकाल उनके जीवन के अंतिम क्षणों तक रहा। 
इस अवसर पर राज्यपाल के सचिव डॉ. सी. आर प्रसन्ना, उप सचिव श्रीमती निधि साहू एवं राजभवन के अन्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी पुष्पाजंलि अर्पित की।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 03 October 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ में मतदाता सूची में छूटे पात्र लोगों और पहली बार वोट देने वाले युवाओं के नाम जोड़ने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। भारत निर्वाचन आयोग ने विशेष गहन…
 03 October 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ के भिलाई से कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव को कोल लेवी मामले में आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) ने नोटिस जारी किया है। उन्हें 5 अक्टूबर को सुबह 10:30 बजे…
 03 October 2026
दुर्ग-भिलाई, दुर्ग के अंजोरा स्थित दाऊ श्री वासुदेव चंद्राकर कामधेनु विश्वविद्यालय में भर्ती प्रक्रिया को लेकर चल रहे विवाद के बीच राजभवन ने हस्तक्षेप किया है। राज्यपाल सचिवालय की ओर से…
 03 October 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ में बारिश का दौर अब लगभग थम गया है। प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में गर्मी और उमस का असर बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले 2…
 03 October 2026
मुंगेली, छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले में 9वीं क्लास में पढ़ने वाली 14 साल की नाबालिग छात्रा के साथ गैंगरेप की वारदात हुई है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि, दो लड़कों…
 03 October 2026
अम्बिकापुर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय, सरगुजा, अम्बिकापुर के राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) प्रकोष्ठ द्वारा “स्वच्छता ही सेवा” अभियान के अंतर्गत शुक्रवार को…
 03 October 2026
महासमुंद। जिले के विकासखंड बागबाहरा अंतर्गत ग्राम बोदरीदादर निवासी श्रीमती दीपिका चन्द्राकर ने ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान से सिलाई एवं ब्यूटी पार्लर का प्रशिक्षण प्राप्त कर स्वरोजगार की दिशा में…
 03 October 2026
मोहला। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत विकासखण्ड मोहला के क्लस्टर मोहभट्ठा में “सेवा सेतु अभियान–सरकार आपके द्वार” शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य ग्रामीणों को शासन की जनकल्याणकारी…
 03 October 2026
मोहला। शासन की जनकल्याणकारी नीतियों का उद्देश्य समाज के प्रत्येक पात्र परिवार तक आवश्यक सुविधाओं और योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। इसी उद्देश्य को धरातल पर साकार करने की दिशा…
Advt.