राज्यपाल डेका पहुंचे मैनपाट, संभागायुक्त, आईजी, कलेक्टर और एसपी ने किया स्वागत

Updated on 28-03-2025 12:28 PM

अम्बिकापुर। छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका अपने दो दिवसीय प्रवास में सरगुजा मैनपाट पहुंचे, जहां संभागायुक्त नरेन्द्र दुग्गा, आईजी अंकित गर्ग, कलेक्टर विलास भोसकर, एसपी योगेश पटेल ने उनका स्वागत किया। इस दौरान एएसपी अमोलक सिंह ढिल्लों, एसडीएम फागेश सिन्हा, नीरज कौशिक सहित पुलिस विभाग एवं प्रशासन के आला अधिकारी मौजूद रहे।

राज्यपाल रमेन डेका ने पर्यटन स्थल उल्टा पानी पर्यटन स्थल का दौरा किया और वहां के प्राकृतिक  नजारे का अवलोकन किया। निरीक्षण के दौरान राज्यपाल डेका ने पर्यटन स्थल पर स्थित दुकानों में महिलाओं से मुलाकात की और शासन की हितग्राही मूलक योजनाओं पर चर्चा की। उन्होंने महिलाओं को आत्मनिर्भरता और सरकारी योजनाओं का अधिकतम लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया।

इसके पश्चात, उन्होंने मेहता प्वाइंट का दौरा किया, जहां उन्होंने सनसेट (सूर्यास्त) का आनंद लिया। राज्यपाल ने पर्यटन स्थल के सौंदर्यीकरण और सुविधाओं के विस्तार पर भी चर्चा की, जिससे पर्यटकों को और अधिक आकर्षित किया जा सके।

गौरतलब है कि राज्यपाल 28 मार्च को तिब्बती मॉनेस्ट्री का भ्रमण करेंगे और अम्बिकापुर स्थित सैनिक स्कूल के छात्रों से संवाद करेंगे। इसके अलावा, राज्यपाल डेका एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत वृक्षारोपण करेंगे।अपने प्रवास के दौरान राज्यपाल रमेन डेका केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को लेकर प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे और योजनाओं की कार्य प्रगति की जानकारी लेंगे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 May 2025
सुकमा। प्रत्येक व्यक्ति का सपना होता है कि उसका एक स्वयं का पक्का मकान हो जिसमें वह दिन भर के संघर्ष के बाद सुकून की नींद सो सके। वंचित और पिछड़े…
 14 May 2025
सुकमा। कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव के निर्देशन तथा मार्गदर्शन में कोंटा विकासखंड के नक्सल प्रभावित अंदरूनी क्षेत्र पोलमपल्ली में शुक्रवार को सुशासन तिहार के अंतर्गत समाधान शिविर का आयोजन किया गया।…
 14 May 2025
सुकमा,  कलेक्टर  देवेश कुमार ध्रुव ने सुशासन तिहार के अंतर्गत प्राप्त आवेदनों की विभागवार समीक्षा समय सीमा की बैठक में की। बैठक में विभिन्न विभागों से प्राप्त आवेदनों के त्वरित और…
 14 May 2025
रायपुर। मुख्य निर्वाचन आयुक्त  ज्ञानेश कुमार और निर्वाचन आयुक्त डॉ. सुखबीर सिंह संधू एवं डॉ. विवेक जोशी ने आज राष्ट्रीय जनता पार्टी (नेशनल पीपल्स पार्टी) के अध्यक्ष  कॉनराड संगमा के नेतृत्व…
 14 May 2025
एमसीबी। मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिला के भरतपुर विकासखंड अंतर्गत ग्राम देवगढ़ में 08 अप्रैल से 11 अप्रैल 2025 तक सुशासन तिहार के अंतर्गत प्राप्त आवेदनों के तीसरे चरण में आज एक विशेष शिविर…
 14 May 2025
बेमेतरा। प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण), जो कि भारत सरकार की एक महत्वाकांक्षी और जनकल्याणकारी योजना है, का उद्देश्य गरीब एवं बेघर परिवारों को पक्का मकान उपलब्ध कराना है। इसी क्रम में…
 14 May 2025
बीजापुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेश में चल रहे "सुशासन तिहार" अभियान के अंतर्गत कलेक्टर  संबित मिश्रा ने साप्ताहिक समय सीमा बैठक में सभी विभागों के अधिकारियों से…
 14 May 2025
बीजापुर। दिव्यांगजन सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए जिला चिकित्सालय बीजापुर में 09 एवं 10 मई 2025 को दो दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य एवं सहायक उपकरण वितरण शिविर का…
 14 May 2025
धमतरी। धमतरी शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र में मंगलवार दोपहर उस वक्त सनसनी फैल गई, जब बरड़िया ज्वेलर्स में दो नकाबपोश बदमाश लूट की नीयत से घुस आए। बदमाशों ने एयर…
Advt.