राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने राज्य स्तरीय समारोह में राष्ट्र ध्वज फहराया

Updated on 27-01-2023 04:54 PM

राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने 74वें गणतंत्र दिवस के मौके पर भोपाल स्थित लाल परेड मैदान में राज्य स्तरीय कार्यक्रम में राष्ट्रीय ध्वज फहराया और आकर्षक परेड की सलामी ली। लाल परेड ग्राउण्ड में हुई परेड में 19 टुकड़ियाँ शामिल थी।

राज्यपाल श्री पटेल ने परेड का निरीक्षण किया। इसके बाद परेड कमाण्डर श्री आदित्य मिश्रा के नेतृत्व में मार्च फास्ट किया गया। परेड के 2 आईसी श्री राहुल कुमार सैयाम थे। परेड में कंटीजेंट क्रमांक 1 में मध्यप्रदेश विशेष सशस्त्र बल, कंटीजेंट क्रमांक 2 में जिला पुलिस बल/शासकीय रेल पुलिस (पुरूष), कंटीजेंट क्रमांक 3 में विशेष सशस्त्र बल/जिला पुलिस बल/शासकीय रेल पुलिस (महिला), कंटीजेंट क्रमांक 4 में एस.टी.एफ., कंटीजेंट क्रमांक 5 में हॉकफोर्स, कंटीजेंट क्रमांक 6 में गुजरात राज्य पुलिस, कंटीजेंट क्रमांक 7 में जेल विभाग, कंटीजेंट क्रमांक 8 में मध्यप्रदेश होम गार्ड, कंटीजेंट क्रमांक 9 में भूतपूर्व सैनिक और कंटीजेंट क्रमांक 10 में एन.सी.सी. आर्मी विंग (बॉयज) शामिल थी। इसी तरह परेड में कंटीजेंट क्रमांक 11 में सीनियर डिवीजन एन.सी.सी. आर्मी विंग (गर्ल्स), कंटीजेंट क्रमांक 12 में एन.सी.सी. एयर विंग, कंटीजेंट क्रमांक 13 में एन.सी.सी. नेवल विंग, कंटीजेंट क्रमांक 14 में गर्ल्स गाइड (छात्रा), कंटीजेंट क्रमांक 15 में स्टाउट्स गाइड (बॉयज), कंटीजेंट क्रमांक 16 में पुलिस बॉयज, कंटीजेंट क्रमांक 17 में पुलिस बैण्ड, कंटीजेंट क्रमांक 18 में श्वान दल और कंटीजेंट क्रमांक 19 में अश्वारोही दल की टुकड़ियाँ शामिल थी। राज्यपाल श्री पटेल ने नागरिकों की उपस्थिति में खुले आकाश में रंगीन गुब्बारे छोड़े।

छात्र-छात्राओं की सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ

राज्य स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह में स्कूल के छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियाँ दी। दिल्ली पब्लिक स्कूल नीलबड़ के छात्र-छात्राओं ने नारी सशक्तिकरण पर केन्द्रित नृत्य प्रस्तुति दी, मानसरोवर पब्लिक स्कूल कोलार के विद्यार्थिंयों ने जांबाज वीरों जो देश की रक्षा में लगे है। उनके त्याग और बलिदान पर केन्द्रित सामूहिक नृत्य प्रस्तुति दी। हेमा हायर सेकण्डरी स्कूल के विद्यार्थिंयों ने नृत्य के माध्यम से प्रकृति की रक्षा पर नृत्य की प्रस्तुति दी। उन्होंने नृत्य के माध्यम से प्रकृति की अनमोल धरोहर को संरक्षित रखने का संदेश दिया। इसके बाद शासकीय नवीन उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के विद्यार्थियों ने 'एकाकार' नृत्य की प्रस्तुति दी। इस प्रस्तुति में देश की विभिन्न संस्कृतियों के नृत्य का समावेश किया गया था।

जनजातीय नृत्यों की प्रस्तुतियाँ

लाल परेड मैदान में हुए समारोह में जनजातीय संस्कृति पर केन्द्रित गुदुमबाजा नृत्य, भगोरिया नृत्य गोण्ड टाट्या नृत्य की प्रस्तुति दी। जनजातीय क्षेत्र के करीब 350 कलाकारों ने आकर्षक संगीत धुन पर दी प्रस्तुति ने सभी का मनमोह लिया।

झाँकियों के माध्यम से विकास को किया गया प्रस्तुत

गणतंत्र दिवस समारोह में प्रदेश की प्रगति और जन-भागीदारी से विकास के आयाम को आकर्षक झाँकियों के माध्यम से प्रदर्शित किया गया। उद्यानिकी विभाग की झाँकी में संतरा, लहसुन और अदरक के उत्पादन में देश में प्रथम स्थान प्राप्त करने को आकर्षक मॉडल से प्रस्तुत किया गया। झाँकी में प्रदेश में खाद्य प्र-संस्करण के क्षेत्र में हो रही निरंतर प्रगति को दर्शाया गया। किसान-कल्याण तथा कृषि विभाग की झाँकी में कृषि कर्मण अवार्ड, मिलेट मिशन, एक जिला एक उत्पाद, फसल विविधीकरण और प्राकृतिक खेती को प्रमुखता के साथ दर्शाया गया। कुटीर एवं ग्रामोद्योग की झाँकी में भोपाल का जरी-जरदोजी, धार का बाग प्रिंट, सीहोर के लकड़ी के खिलौने और मुंबई और इंदौर में फेशन-शो को प्रदर्शित किया गया। खेल एवं युवा कल्याण विभाग की झाँकी में खेलो इंडिया यूथ गेम्स को प्रदर्शित किया गया। मध्यप्रदेश खेलो इंडिया यूथ गेम्स के पाँचवें संस्करण की मेजबानी कर रहा है। गृह विभाग की झाँकी में महिलाओं एवं बालिकाओं को आत्म-निर्भर एवं सशक्त बनाने के लिये दिये जा रहे प्रशिक्षण को प्रदर्शित किया गया। साथ ही भू-माफिया से भूमि मुक्त कराने और गरीबों के लिये सूराज कॉलोनी बनाए जाने को मॉडल के साथ प्रस्तुत किया गया। जेल विभाग की झाँकी में जेलों की सुरक्षा व्यवस्था आधुनिकरण और कैदियों को स्वावलम्बी बनाने की प्रक्रिया को दर्शाया।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 03 August 2026
भोपाल, राजधानी भोपाल के अरेरा कॉलोनी, रोहित नगर सहित अन्य रिहायशी इलाकों में संचालित व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर चल रही कार्रवाई के बीच दुकानदारों को बड़ी राहत मिली है।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव…
 03 August 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश पटवारी संघ के प्रांतीय आह्वान पर प्रदेश के सभी जिलों के पटवारी आज से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जा रहे हैं। संघ ने स्पष्ट किया है कि जब तक…
 03 August 2026
भोपाल, भोपाल में 5 अगस्त से ब्रिक्स सांस्कृतिक सम्मेलन-2026 की शुरुआत होगी। यह 4 दिन यानी 8 अगस्त तक चलेगा। इसमें विदेशी मेहमान भी शामिल होंगे। इसके चलते भोपाल को GIS…
 03 August 2026
भोपाल। भोपाल के कटारा हिल्स स्थित विवेकानंद कालोनी में दो बच्चियों के कथित अपहरण का मामला पुलिस जांच में झूठा साबित हुआ। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने…
 03 August 2026
भोपाल। पत्नी की मर्जी के विरुद्ध टीवी का चैनल बदलना एक युवक को भारी पड़ गया। भोपाल छोला मंदिर क्षेत्र में गुस्साई महिला ने अपने पति पर हंसिये से हमला…
 03 August 2026
भोपाल। अपनी 17 सूत्रीय मांगों को लेकर मध्य प्रदेश के कार्यरत आउटसोर्स कर्मचारियों ने रविवार को शिवाजी नगर स्थित आंबेडकर मैदान में एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया। भारतीय मजदूर संघ के…
 03 August 2026
भोपाल। मिसरोद थाना क्षेत्र में शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने और बाद में शादी से इनकार करने पर जबरन कीटनाशक पिलाकर जान लेने की कोशिश का मामला…
 03 August 2026
भोपाल के गौतम नगर में रविवार को आवासीय क्षेत्रों में संचालित व्यावसायिक गतिविधियों के विरोध में बड़ी संख्या में रहवासी सड़क पर उतर आए। संयुक्त रहवासी संघ के बैनर तले…
 03 August 2026
 भोपाल। भोपाल के हमीदिया अस्पताल में भर्ती जालसाजी के आरोपित किशन मोदी को कथित तौर पर वीआईपी सुविधाएं दिए जाने के मामले में जेल प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है।…
Advt.