राज्यपाल श्री पटेल ने राजभवन के सेवानिवृत्त अधिकारी-कर्मचारियों को विदाई दी

Updated on 01-07-2023 05:41 PM

राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने राजभवन के अधिवार्षिकी सेवा पूर्ण कर सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारी-कर्मचारियों को पुष्प-गुच्छ, शॉल, श्रीफल और स्मृति-चिन्ह भेंट कर भावभीनी विदाई दी। राज्यपाल श्री पटेल ने उनसे भेंट करने आये सेवानिवृत्त अवर सचिव वित्त श्री आलोक दुबे, सचिवालय के कर्मचारी श्री भारत भूषण और डिस्पेंसरी में ड्रेसर श्री रघुवीर सिकरवार को स्वस्थ, सुदीर्घ और आनन्दमय जीवन की शुभकामनाएँ दी। राज्यपाल से भेंट के पहले सेवानिवृत्त अधिकारी-कर्मचारियों के लिए विदाई कार्यक्रम राजभवन के सांदीपनि सभागार में हुआ।

समारोह में सेवानिवृत्त अधिकारी-कर्मचारियों ने सेवा-काल के दौरान राजभवन के अधिकारियों और कर्मचारियों से मिले सहयोग का स्मरण किया और सहयोग के लिए आभार माना। राजभवन के अधिकारी-कर्मचारियों ने भी सेवानिवृत्त अधिकारी-कर्मचारियों की सेवाओं की उत्कृष्टता का उल्लेख किया और उनके सुखदस्वस्थ और सुदीर्घ जीवन की कामना की। कार्यक्रम का संचालन श्री जितेन्द्र पराशर ने किया।

प्रमुख सचिव श्री डी.पी. आहूजा ने भी अधिकारी-कर्मचारियों को शॉल, श्रीफल और स्मृति-चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। विधि अधिकारी श्री उमेश कुमार श्रीवास्तव, उप सचिव श्री स्वरोचिष सोमवंशी, राज्यपाल के विशेष कर्त्तव्यस्थ अधिकारी श्री अरविंद पुरोहित, राजभवन के अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
भोपाल। टीबी की ऐसी किस्म भी होती है, जिस पर सामान्य दवाएं असर नहीं करतीं। इसे दवा-प्रतिरोधी टीबी या एमडीआर-टीबी कहा जाता है। इस बीमारी के इलाज में सबसे बड़ी…
 11 August 2026
भोपाल। मतदाता सूची में अपना नाम खोजने, आवेदन की स्थिति जानने या नाम जुड़वाने के लिए अब कहीं भटकना नहीं होगा। निर्वाचन आयोग के ईसीआईनेट डिजिटल प्लेटफॉर्म पर सभी सुविधाएं…
 11 August 2026
भोपाल। राजधानी भोपाल में सोमवार सुबह से जारी मूसलाधार बारिश ने जनजीवन के साथ स्कूली व्यवस्था को भी प्रभावित किया। शहर के अधिकतर सरकारी स्कूलों में जलभराव की स्थिति रही।…
 11 August 2026
भोपाल। राजधानी भोपाल अब मेट्रोपोलिटन सिटी की ओर एक कदम बढ़ाने जा रहा है। इसी दिशा में भोपाल-विदिशा दो लेन मार्ग को चार लेन किया जाएगा। 1,757 करोड़ रुपये की…
 11 August 2026
 भोपाल। मध्य प्रदेश अब गारमेंट सेक्टर में बड़ी छलांग लगाने के लिए आगे बढ़ रहा है। धार जिले में पीएम मित्र पार्क पर काम प्रारंभ हो गया है। यहां लाखों…
 11 August 2026
भोपाल। अगर आप रक्षाबंधन पर घर जाने की योजना बना रहे हैं तो टिकट के लिए आखिरी समय तक इंतजार न करें। 28 अगस्त को रक्षाबंधन है और 25 अगस्त…
 11 August 2026
भोपाल। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन द्वारा प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने के लिए संविदा आयुष चिकित्सा अधिकारियों की भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।इस भर्ती से जिला और…
 11 August 2026
भोपाल। शहर में तेज वर्षा के बीच सोमवार को पंपों पर पानी मिला पेट्रोल मिलने से ग्राहाकों ने हंगामा मचा दिया।जिसकी जानकारी मिलते ही खाद्य विभाग की टीम मौके पर…
 11 August 2026
भोपाल। राजधानी के हाई-सिक्योरिटी जोन चार इमली में एक बार फिर पुलिस की निगरानी व्यवस्था को ठेंगा बताकर बदमाशों ने जबलपुर के पाटन से भाजपा विधायक और पूर्व मंत्री अजय…
Advt.