गोविन्दा के भाई कृति कुमार ने कृष्णा अभिषेक से परिवार के मनमुटाव पर कहा- उनकी मां ने हम दोनों को पाला है

Updated on 27-04-2024 12:32 PM
पिछले दिनों 25 फरवरी को गोविंदा की भांजी आरती सिंह ने बिजनेसमैन दीपक चौहान के साथ धूमधाम से शादी रचाई। इस मौके पर तमाम टीवी और फिल्मी कलाकार भी पहुंचे। इस शादी को लेकर सबसे अधिक चर्चा गोविन्दा की थी, लोग ये जानना चाह रहे थे कि वो इस शादी में शामिल होंगे या नहीं! दरअसल, करीब पिछले 8 साल से उनके बीच मनमुटाव की खबरें खूब सुर्खियां बटोरी हैं। हालांकि, तमाम गिले -शिकवे भूलकर गोविन्दा अपनी भांजी की शादी में पहुंचे और अपनी लाडली को जी भरकर आशीर्वाद भी दिया। अब गोविन्दा के भाई ने इन्हीं मुद्दों को लेकर कुछ बातें कही हैं।

हालांकि, गोविन्दा आरती सिंह की प्री वेडिंग में नजर नहीं आए तो लोगों को लग रहा था कि वह शायद शादी में भी न पहुंचें। अब गोविंदा के बड़े भाई कृति कुमार ने भांजे कृष्णा अभिषेक और गोविन्दा के बीच के खटपट को लेकर कुछ ऐसी बातें कही हैं जिससे उन्होंने सबका मुंह बंद कर दिया है।

गोविन्दा के भाई बोले- किस परिवार में अनबन नहीं होती

बता दें कि कृष्णा अभिषेक और आरती सिंह गोविंदा और कृति कुमार की बहन के बच्चे हैं। कृति कुमार ने कहा, 'देखिए किस परिवार में अनबन नहीं होती। मनमुटाव ऐसा थोड़े ही होता है कि आपकी खुशियों में मैं खुश नहीं हूं। मनमुटाव कभी किसी का हो गया हो किसी से तो इसका मतलब ये थोड़े ही होता है कि वो परिवार नहीं है यार। परिवार तो ईश्वर की बहुत बड़ी देन है। जहां प्यार है वहां थोड़ा-बहुत तकरार होता ही है, लेकिन यह हम सबके लिए खुशी का मौका है। हम चाहते हैं कि आरती अपने परिवार में खुश रहे'।

भाई ने कहा- गोविंदा काफी छोटे थे तो बहन उन्हें कुछ ज्यादा ही मानती थीं

उन्होंने अपनी बहन यानी कृष्णा अभिषेक की मां के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा, 'आपको शायद ये पता न हो लेकिन कृष्णा अभिषेक की मां जो हमारी बहन हैं, उन्होंने हम दोनों को पाला है। गोविंदा काफी छोटे थे तो उन्हें वे कुछ ज्यादा ही मानती थीं।'

'इस बात की सबसे ज्यादा खुशी है कि आरती खुश है'

उन्होंने शादी को लेकर कहा, 'लोग बहुत खुश थे। मुझे इस बात को लेकर बड़ा गर्व है कि मेरे भाई को लोग बहुत प्यार देते हैं। पिछले कई सालों से उसने फिल्में नहीं की। तब भी लोग उसे बहुत प्यार करते हैं। हमलोगों ने सिर्फ पैसा नहीं कमाया, सिर्फ फिल्में नहीं कमाई, हमने प्यार भी कमाया। मुझे इस बात की सबसे ज्यादा खुशी है कि आरती खुश है।'


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 September 2026
नीम करोली बाबा पर बनी 'हनुमान अंश' की ब्‍लॉकस्‍टर कमाई का दौर अपने 7वें हफ्ते में भी जारी है। कहना गलत नहीं होगा कि यह भारतीय सिनेमा के इतिहास में…
 23 September 2026
'बिग बॉस 20' के 'वीकेंड का वार' एपिसोड में सलमान खान ने जिस तरह महिलाओं, खासकर न्यू मदर्स की बॉडी शेमिंग और पोस्ट प्रेग्नेंसी वजन बढ़ने को लेकर होने वाली…
 23 September 2026
बॉलीवुड एक्‍टर राजपाल यादव इन दिनों चेक बाउंस केस की वजह लगातार सुर्ख‍ियों में हैं। सुप्रीम कोर्ट ने बीते दिनों उन्‍हें फिर से फटकार लगाई है। लेकिन इस बीच 55…
 23 September 2026
आध्यात्मिक गुरु नीम करोली बाबा पर बनी भक्‍त‍ि फ‍िल्म 'हनुमान अंश' ने बॉक्‍स ऑफिस पर ब्‍लॉकबस्‍टर सफलता का नया इतिहास लिखा है। किसी ने नहीं सोचा था कि रिलीज के…
 22 September 2026
पिछले दिनों बिहार से शर्मशार कर देने वाली घटना सामने आई है, जिसने हर बिहारियों का सिर शर्म से नीचा कर दिया है। बिहार के जमुई जिले से सामने आई…
 22 September 2026
कांग्रेस के 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम में स्टैंड-अप कॉमेडियन पुलकित मणि के साथ मिलकर राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मिमिक्री किया, जिसे लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया…
 22 September 2026
बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस कटरीना कैफ इन दिनों अपने बच्चे के साथ मां बनने का सुख ले रही हैं। फिल्मों से दूर रह रहीं कटरीना ने बॉलीवुड से न होते…
 22 September 2026
अजय देवगन की 'दृश्‍यम 3' अगले महीने गांधी जयंती के मौके पर 2 अक्‍टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। फिल्‍म में इस बार विजय सलगांवकर की कहानी का…
 22 September 2026
'पंचायत' फेम एक्टर आसिफ खान इन दिनों 'बिग बॉस 20' में नजर आ रहे हैं। शो में जहां एक ओर अपने आक्रामक रुख के लिए वह सलमान खान की डांट…
Advt.