GQG ने की मुनाफावसूली, FII ने किया किनारा, तीसरी तिमाही में अडानी को किसने उबारा?

Updated on 15-01-2025 05:12 PM
नई दिल्ली: अडानी ग्रुप को दिसंबर तिमाही में नए आरोपों का सामना करना पड़ा। ग्रुप के शीर्ष अधिकारियों पर भारत में अधिकारियों को रिश्वत देने और यह बात अमेरिकी निवेशकों से छिपाने के आरोप लगे। हालांकि ग्रुप ने इन आरोपों का खंडन किया है लेकिन दिसंबर तिमाही के दौरान उसके शेयरों में काफी उतारचढ़ाव देखने को मिला। इस दौरान जीक्यूजी पार्टनर्स ने अडानी ग्रुप के 3 शेयरों में मुनाफावसूली की जबकि एफआईआई ने 6 शेयरों में अपनी हिस्सेदारी कम कर दी। एलआईसी ने एसीसी को छोड़कर अडानी ग्रुप की सभी कंपनियों में अपनी हिस्सेदारी जस की तस रखी। लेकिन म्यूचुअल फंड्स ने अडानी ग्रुप की 10 लिस्टेड कंपनियों में से 6 में हिस्सेदारी बढ़ाने का साहसिक फैसला लिया।
अडानी ग्रुप के लिस्टेड शेयरों के दिसंबर तिमाही के शेयरहोल्डिंग पैटर्न के विश्लेषण से पता चलता है कि अडानी पोर्ट्स में म्यूचुअल फंड की हिस्सेदारी 104 आधार अंक बढ़कर 5.06% और अंबुजा सीमेंट्स में 136 आधार अंक बढ़कर 7.71% हो गई। इसी तरह घरेलू फंड हाउस ने अडानी एनर्जी सॉल्यूशंस, अडानी एंटरप्राइजेज, अडानी ग्रीन एनर्जी और अडानी पावर में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाई है। एसीसी में म्यूचुअल फंड की हिस्सेदारी मामूली रूप से 14 बीपीएस घटकर 15.21% रह गई।

FII ने की बिकवाली

तिमाही के दौरान विदेशी निवेशकों ने अडानी ग्रुप के शेयरों में बिकवाल की। अडानी पोर्ट्स में FII की हिस्सेदारी 128 बीपीएस घटकर 13.94% रह गई है। इसी तरह अडानी ग्रीन एनर्जी में उनकी हिस्सेदारी 148 बीपीएस, अडानी एनर्जी सॉल्यूशंस में 132 बीपीएस और अंबुजा सीमेंट्स में 147 बीपीएस कम हुई है। FII ने साथ ही ACC और अडानी पावर में भी अपनी हिस्सेदारी कम की है। दूसरी ओर अडानी एंटरप्राइजेज में FII की हिस्सेदारी 41 बीपीएस बढ़कर 13.94% हो गया। अडानी एंटरप्राइजेज में 11.72% की गिरावट आई। सांघी इंडस्ट्रीज और अडानी विल्मर में भी एफआईआई ने खरीदारी की।

GQG ने क्या किया

अडानी बुल के रूप में जाने जाने वाले NRI निवेशक राजीव जैन की अगुआई वाले GQG पार्टनर्स ने अडानी पोर्ट्स में अपनी हिस्सेदारी को तीसरी तिमाही में आधे से ज्यादा घटाकर 1.46% करने का फ़ैसला किया जबकि Q2 में यह 4.12% थी। अडानी पावर में भी इसकी हिस्सेदारी दिसंबर तिमाही में 2 बीपीएस घटकर 5.08% रह गई। अंबुजा सीमेंट्स में GQG की हिस्सेदारी तिमाही-दर-तिमाही 2.05% से घटकर 1.48% रह गई। इस दौरान अडानी एनर्जी सॉल्यूशंस और अडानी एंटरप्राइजेज में GQG की हिस्सेदारी बढ़ी है।

वेट-एंड-वॉच मोड पर LIC

भारत के सबसे बड़े घरेलू संस्थागत निवेशक LIC ने तिमाही के दौरान अडानी ग्रुप के शेयरों में अपनी हिस्सेदारी बनाए रखने का फैसला किया। LIC ने ACC में कुछ हिस्सा खरीदा और ग्रुप की फ्लैगशिप कंपनी अडानी एंटरप्राइजेज में थोड़ी हिस्सेदारी बेची। लेकिन ग्रुप के 5 अन्य शेयरों में यथास्थिति बनाए रखने का फैसला किया। अमेरिकी अभियोजकों के पिछले साल नवंबर में अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी और उनके भतीजे सागर अडानी समेत सात अन्य लोगों को रिश्वतखोरी के मुकदमा चलाने की बात कही थी। इससे 21 नवंबर को ग्रुप के शेयरों में भारी गिरावट आई थी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
 05 September 2026
नई दिल्ली: एस्सेल ग्रुप के चेयरमैन और जी के फाउंडर सुभाष चंद्रा की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। सीबीआई ने चंद्रा और अन्य लोगों के खिलाफ…
 05 September 2026
नई दिल्ली: आपने कई बार देखा होगा कि जरूरत पड़ने पर जब किसी बीमा कंपनी से इंश्योरेंस क्लेम (बीमा दावा) किया जाता है तो वह कई बार रिजेक्ट भी हो…
 05 September 2026
नई दिल्‍ली: एग्रीकल्चर एनालिस्ट देविंदर शर्मा ने भारत की कृषि नीति पर नए सिरे से विचार करने की मांग की है। उनका तर्क है कि इथेनॉल, फर्टिलाइजर प्रोडक्शन और ट्रेड…
 31 August 2026
नई दिल्ली: देश में करोड़ों की संख्या में लोग क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कर रहे हैं। अब फेस्टिव सीजन की शुरुआत भी हो रही है। इसको देखते हुए क्रेडिट कार्ड…
Advt.