GQG ने अडानी ग्रुप में बढ़ाई हिस्सेदारी, LIC ने भी दिखाया भरोसा लेकिन विदेशी निवेशकों घटाया स्टेक

Updated on 17-10-2025 12:59 PM
नई दिल्ली: अमेरिका की शॉर्ट सेलिंग फर्म हिंडनबर्ग रिसर्च ने जनवरी 2023 में अडानी ग्रुप के खिलाफ एक रिपोर्ट जारी की थी। इसमें ग्रुप पर कई तरह के आरोप लगाए गए थे। अडानी ग्रुप ने इन आरोपों से इन्कार किया था लेकिन इससे उसके शेयरों में भारी गिरावट आई थी। तब एनआरआई राजीव जैन की कंपनी जीक्यूजी पार्टनर्स में अडानी ग्रुप में निवेश किया था। इस कंपनी ने जून-सितंबर तिमाही के दौरान अडानी ग्रुप की चार मुख्य कंपनियों में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाई है।

GQG ने अडानी ग्रुप की सीमेंट कंपनी ACC लिमिटेड में अपनी हिस्सेदारी 4.57% से बढ़ाकर 4.70% कर ली। इसी तरह उसने अडानी ग्रुप की फ्लैगशिप कंपनी अडानी एंटरप्राइजेज में अपना स्टेक 4.16% से बढ़ाकर 4.21% कर दिया है। अडानी एनर्जी सॉल्यूशंस में यह 3.40% से बढ़कर 3.52% हो गई और अंबुजा सीमेंट में GQG की हिस्सेदारी 1.35% से तेजी से बढ़कर 2.05% हो गई।

विदेशी निवेशकों ने घटाई हिस्सेदारी

देश की सबसे बड़ी बीमा कंपनी LIC ने अडानी ग्रुप ने अपना निवेश बनाए रखा है। ACC में उसकी हिस्सेदारी सितंबर तिमाही में 9.95% पहुंच गई जो जून में 9.11% थी। अडानी एनर्जी सॉल्यूशंस में उसकी हिस्सेदारी 3.42% की हिस्सेदारी स्थिर रखी। इसी तरह अडानी एंटरप्राइजेज में यह 4.16% और अडानी ग्रीन एनर्जी में 1.30% पर बनी रही। केवल अडानी पोर्ट्स में LIC की हिस्सेदारी 8.14% से घटकर 7.73% रह गई।
हालांकि विदेशी संस्थागत निवेशकों ने सितंबर तिमाही में अडानी ग्रुप में अपनी हिस्सेदारी में कटौती की है। अडानी ग्रुप की सीमेंट कंपनी ACC में FIIs की हिस्सेदारी 5.05% से घटकर 4.66% रह गई। इसी तरह अडानी एनर्जी सॉल्यूशंस में FIIs ने अपनी 15.85% से घटाकर 13.06% कर दी है। अडानी एंटरप्राइजेज में उनकी हिस्सेदारी स्थिर रही। अडानी पोर्ट्स, अडानी पावर और अडानी टोटल गैस में भी उनकी हिस्सेदारी में गिरावट आई है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 June 2026
नई दिल्ली: हाल में विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने भारतीय बाजार से काफी पैसा निकाला है। इससे रुपये पर दबाव बढ़ा है और उसमें गिरावट आई है। इस बीच आरबीआई ने…
 16 June 2026
नई दिल्ली: अमेरिका और ईरान के बीच सुलह होने की डील (US-Iran Deal) हो गई है। खबर है कि दोनों देशों के बीच 60 दिनों का सीजफायर होने के बाद…
 16 June 2026
नई दिल्‍ली: अमेरिका-ईरान समझौते की घोषणा के बाद एक भारतीय लिक्विफाइड नेचुरल गैस (LNG) टैंकर होर्मुज स्‍ट्रेट से गुजरा है। यह ऐसा करने वाले शुरुआती बड़े कमर्शियल जहाजों में से…
 16 June 2026
मुंबई: लॉजिस्टिक्स सेक्टर की कंपनी A-1 लिमिटेड ने बताया है कि उसने प्रमुख औद्योगिक घरानों से 35 करोड़ रुपये के ऑर्डर हासिल किए हैं। इससे चालू वित्तीय वर्ष में उसकी…
 15 June 2026
नई दिल्ली: दुनिया के सबसे अमीर और पहले ट्रिलियनेयर बने एलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स का आईपीओ अमेरिकी शेयर मार्केट में लिस्ट हो गया है। इस आईपीओ की लिस्टिंग धमाकेदार…
 15 June 2026
नई दिल्ली: रुपये की कीमत में डॉलर के मुकाबले हाल में काफी गिरावट देखने को मिली। इसे रोकने के लिए आरबीआई ने कई कदम उठाए। इस बीच केंद्रीय वित्त मंत्री…
 15 June 2026
नई दिल्ली: अमेरिकी-ईरान के बीच शांति समझौता होने से भारत को भी बड़ी राहत मिलेगी। इस समझौते के बाद मुख्य ईधन मार्ग होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) भी खुल जाएगा।…
 15 June 2026
नई दिल्ली: आपने भी यह कहावत सुनी होगी कि नाम में क्या रखा है। लेकिन नाम की वजह से कुछ नामी-गिरामी कंपनियां खाद्य सुरक्षा क्षेत्र के नियामक भारतीय खाद्य सुरक्षा…
 13 June 2026
नई दिल्ली: एयर इंडिया का एक विमान पिछले साल 12 जून को अहमदाबाद में हादसे का शिकार हो गया था। उसके बाद से कंपनी को पिछले एक साल में करीब…
Advt.