फर्जी मार्कशीट से सरकारी नौकरी हड़पी:जाली दस्तावेज से 3 साल उम्र कम कराई, शासन की योजनाओं का ले रहा था फायदा

Updated on 08-12-2022 05:31 PM

ग्वालियर में फर्जी मार्कशीट बनवाकर शासन की योजनाओं में लाभ लेने के लिए एक युवक ने तीन साल उम्र कम करा ली। घटना गोला का मंदिर थाना क्षेत्र के इंद्रमणि नगर की है। मामले की शिकायत पर पुलिस ने जांच के बाद आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल पुलिस पकड़े गए आरोपी से फर्जी मार्कशीट बनवाने के मामले में पूछताछ कर रही है।

यह है पूरा मामला

ग्वालियर के गोला का मंदिर थाना प्रभारी धर्मेन्द्र यादव ने बताया कि शिकायत मिली थी कि कानपुर निवासी शिवप्रताप सिंह पुत्र नरेन्द्र सिंह गौर निवासी बरी (खानपुर) जिला कानपुर देहात उ.प्र द्वारा माध्यमिक शिक्षा परिषद उ.प्र बोर्ड से हाई स्कूल परीक्षा उत्तीर्ण की थी, जिसमे उसके द्वारा जन्म दिनांक- 10.04.1987 लिखा था, लेकिन आयु अधिक होने से वह उत्तर प्रदेश की शासकीय सेवा के लिए अयोग्य हो गए थे। जिसके बाद उन्होंने फर्जी दस्तावेज तैयार कर गोला का मंदिर थाना क्षेत्र के इंद्रमणि नगर स्थित सीएन कान्वेंट स्कूल से वर्ष 2008-09 मे अपनी उम्र उम्र लगभग 03 वर्ष कर करके नाम शिवप्रताप सिंह के स्थान पर शिव सिंह कर शासन से अनुचित लाभ लेने के उद्देश्य से पुन हाई स्कूल की परीक्षा उत्तीर्ण की थी, जिसमें उन्होंने अपनी जन्मतिथि 06.05.1990 लिखाई है। मामले की जांच में शिकायत की पुष्टि होने पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है।

इन्होंने की थी शिकायत

पुलिस को शिवप्रताप सिंह के खिलाफ मुकेश शर्म पुत्र सत्यनारायण शर्मा निवासी शताब्दीपुरम ने शिकायत की थी।

गोला का मंदिर थाना प्रभारी ने जानकारी देते हुए बताया कि एक व्यक्ति द्वारा शिकायत कर बताया गया था कि फ्रॉड ने अपनी मार्कशीट में कम उम्र करवाकर सरकारी नौकरी कर रहा है। साथी सरकार की जो योजनाएं हैं उसका भी लाभ ले रहा है, फरियादी की शिकायत पर जांच की तो यह सत्य पाया कि उस व्यक्ति ने अपनी फर्जी मार्कशीट बनवाकर उसमें उम्र कम करवाई थी जिस पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है जल्द आरोपी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 03 August 2026
भोपाल, राजधानी भोपाल के अरेरा कॉलोनी, रोहित नगर सहित अन्य रिहायशी इलाकों में संचालित व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर चल रही कार्रवाई के बीच दुकानदारों को बड़ी राहत मिली है।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव…
 03 August 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश पटवारी संघ के प्रांतीय आह्वान पर प्रदेश के सभी जिलों के पटवारी आज से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जा रहे हैं। संघ ने स्पष्ट किया है कि जब तक…
 03 August 2026
भोपाल, भोपाल में 5 अगस्त से ब्रिक्स सांस्कृतिक सम्मेलन-2026 की शुरुआत होगी। यह 4 दिन यानी 8 अगस्त तक चलेगा। इसमें विदेशी मेहमान भी शामिल होंगे। इसके चलते भोपाल को GIS…
 03 August 2026
भोपाल। भोपाल के कटारा हिल्स स्थित विवेकानंद कालोनी में दो बच्चियों के कथित अपहरण का मामला पुलिस जांच में झूठा साबित हुआ। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने…
 03 August 2026
भोपाल। पत्नी की मर्जी के विरुद्ध टीवी का चैनल बदलना एक युवक को भारी पड़ गया। भोपाल छोला मंदिर क्षेत्र में गुस्साई महिला ने अपने पति पर हंसिये से हमला…
 03 August 2026
भोपाल। अपनी 17 सूत्रीय मांगों को लेकर मध्य प्रदेश के कार्यरत आउटसोर्स कर्मचारियों ने रविवार को शिवाजी नगर स्थित आंबेडकर मैदान में एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया। भारतीय मजदूर संघ के…
 03 August 2026
भोपाल। मिसरोद थाना क्षेत्र में शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने और बाद में शादी से इनकार करने पर जबरन कीटनाशक पिलाकर जान लेने की कोशिश का मामला…
 03 August 2026
भोपाल के गौतम नगर में रविवार को आवासीय क्षेत्रों में संचालित व्यावसायिक गतिविधियों के विरोध में बड़ी संख्या में रहवासी सड़क पर उतर आए। संयुक्त रहवासी संघ के बैनर तले…
 03 August 2026
 भोपाल। भोपाल के हमीदिया अस्पताल में भर्ती जालसाजी के आरोपित किशन मोदी को कथित तौर पर वीआईपी सुविधाएं दिए जाने के मामले में जेल प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है।…
Advt.