ग्रीम स्मिथ- SA20 से साउथ अफ्रीका में क्रिकेट मजबूत होगा : लीग का दूसरा सीजन सफल रहा, बोले- हम विकसित हुए

Updated on 14-02-2024 01:31 PM

साउथ अफ्रीका के पूर्व कप्तान ग्रीम स्मिथ का कहना है कि SA20 से साउथ अफ्रीकी क्रिकेट को मजबूत होगा। 43 साल के पूर्व क्रिकेटर ने कहा कि मुझे लगता है कि इस पूरे सीजन में हम विकसित हुए हैं और हमारे लिए सीजन सफल रहा।

लीग के कमिश्नर स्मिथ ने कहा कि पहले बहुत सारे सवाल उठ रहे थे कि क्या हम इसे दोबारा सफल बना सकते हैं या मजबूत हो सकते हैं और मुझे लगता है कि हमने ऐसा कर लिया है। खिलाड़ियों, टीमों और प्रशंसकों से हमें जो प्रतिक्रिया मिली है वह सकारात्मक है।

IPL फ्रेंचाइजी की भूमिका अहम
लीग के दूसरे सीजन के सफल आयोजन के बाद मंगलवार को ग्रीम ने कहा- 'हम सौभाग्यशाली हैं कि IPL की 6 फ्रेंचाइजी हमारे साथ हैं। यह वर्ल्ड क्रिकेट की सबसे मजबूत फ्रेंचाइजी हैं। कई स्तरों पर उनकी विशेषज्ञता हमारे काम आई।'

उन्होंने कहा कि भारत और भारतीय बोर्ड के साथ मेरी बातचीत से भी हमें काफी मदद मिली। इससे हमें कुछ सीखने को मिला। हमारे बीच बहुत अच्छे संबंध हैं जो हमारे लिए सकारात्मक हैं। लीग दूसरे सीज़न में फिर से अच्छा समर्थन मिला, महीने भर के अभियान के दौरान प्रशंसक अपनी सीटों और टीवी स्क्रीन से चिपके रहे, जो वीकएंड में सनराइजर्स ईस्टर्न केप द्वारा अपना खिताब बरकरार रखने के साथ समाप्त हुआ।

सभी की प्रतिक्रिया सकारात्मक
ग्रीम स्मिथ ने कहा कि लीग ने पिछले साल की तुलना में इस साल कितना बेहतर किया। इसे निर्धारित करने के लिए अभी भी डेटा और आंकड़ों के माध्यम से जांच करने की आवश्यकता है। वे स्मिथ लीग की सफलता, साउथ अफ्रीकी खिलाड़ियों की क्वालिटी ऑफ क्रिकेट और स्टेडियम में फैंस के उपस्थिति से खुश दिखे। 

फैंस तय करेंगे वनडे क्रिकेट का फ्यूचर: ग्रीम स्मिथ

साउथ अफ्रीका के पूर्व कप्तान ग्रीम स्मिथ का कहना है कि टेस्ट क्रिकेट को खतरा नहीं है, लेकिन वनडे क्रिकेट का फ्यूचर फैंस को तय करना है। जहां ब्रॉडकास्टर को व्यूअरशिप मिलेगी, वहां उसी फॉर्मेट को ज्यादा खेला जाएगा।

दैनिक भास्कर को दिए खास इंटरव्यू में स्मिथ ने कहा, SA20 लीग से हमारा इन्फ्रास्ट्रक्चर बेहतर हो रहा है, हम बड़े टूर्नामेंट की मेजबानी करने के लिए फिर तैयार हैं।

बुमराह इस समय दुनिया के बेस्ट फास्ट बॉलर : फिलैंडर

साउथ अफ्रीका के पूर्व तेज गेंदबाज वर्नोन फिलैंडर ने जसप्रीत बुमराह को दुनिया का बेस्ट फास्ट बॉलर बताया है। बुमराह एक दिन पहले दुनिया के नंबर-1 टेस्ट गेंदबाज बने हैं। वे यह मुकाम हासिल करने वाले पहले भारतीय पेसर हैं। 




अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 03 October 2026
नागोया में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2026 के हाई-वोल्टेज गोल्ड मेडल मैच में भारत और पाकिस्तान के बीच जबरदस्त ड्रामा और आतिशी क्रिकेट देखने को मिल रहा है। टॉस…
 03 October 2026
नई दिल्ली: नागोया में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2026 के हाई-वोल्टेज गोल्ड मेडल मुकाबले में पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय बल्लेबाजी दो अलग रंगों में नजर आई। एक तरफ जहां…
 03 October 2026
नई दिल्ली: एशियन गेम्स के क्रिकेट फाइनल में भारतीय क्रिकेट ने पाकिस्तान के खिलाफ पहले बैटिंग करते हुए बोर्ड पर 6 विकेट खोकर 211 रन लगाए हैं। पाकिस्तान को यह…
 03 October 2026
नई दिल्ली: एशियन गेम्स 2026 के गोल्ड मेडल मैच में पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय स्टार बल्लेबाज तिलक वर्मा ने अपनी आतिशी बैटिंग से मैच का रुख ही बदल दिया। अभिषेक…
 03 October 2026
नई दिल्ली: भारत के स्टार ओपनर अभिषेक शर्मा ने शनिवार को करोगी स्पोर्ट्स पार्क में एशियन गेम्स के गोल्ड मेडल मैच में पाकिस्तान के खिलाफ 28 गेंदों पर 61 रन…
 03 October 2026
नई दिल्ली: नागोया में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2026 के हाई-वोल्टेज गोल्ड मेडल मुकाबले में पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय टीम की शानदार गेंदबाजी और गजब की फील्डिंग का जलवा…
 02 October 2026
नई दिल्ली: न्यूजीलैंड के आगामी टेस्ट दौरे को ध्यान में रखते हुए भारतीय स्टार बल्लेबाज केएल राहुल और तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा को आंध्र के खिलाफ होने वाले रणजी ट्रॉफी…
 02 October 2026
नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में खेले गए दूसरे वनडे मुकाबले में रोहित शर्मा ने शानदार शतकीय पारी खेली लेकिन पूर्व भारतीय ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन…
 02 October 2026
नई दिल्ली: आईसीसी द्वारा वनडे विश्व कप 2027 के आधिकारिक कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही क्रिकेट गलियारों में बयानबाजी का दौर शुरू हो गया है। पूर्व भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज पार्थिव…
Advt.