योग दिवस पर राज्य स्तरीय कार्यक्रम की भव्य तैयारी की जा रही

Updated on 19-06-2024 05:52 PM
रायपुर। प्रधानमंत्री मोदी की विशेष पहल पर संयुक्त राष्ट्र संघ ने 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के रूप में घोषित किया। इस साल भी देश-दुनिया के हर कोने के साथ ही छत्तीसगढ़ में भी उत्साह से योग दिवस का आयोजन किया जाएगा। मुख्यमंत्री साय ने आयोजन की भव्य तैयारियों के संबंध में निर्देश दिए हैं।

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री साय के मुख्य आतिथ्य में योग दिवस का राज्य स्तरीय आयोजन किया जाएगा। इसके अनुपालन में तैयारियों के लिए निर्देश विभिन्न विभागों को जारी किया गया है। इन निर्देशों के अनुपालन में तैयारियां आरंभ की जा चुकी हैं। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के आयोजन का कार्यक्रम राजधानी के साथ ही सभी जिला मुख्यालयों में विशेष रूप से होंगे। इनमें शासकीय के साथ ही अशासकीय संस्थाएं भी सहयोग करेगी। योग के प्रति व्यापक जागरूकता विकसित करने तथा कार्यक्रम में अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित करने व्यापक प्रचार-प्रसार किया जा रहा है।  


राज्य स्तरीय आयोजन मुख्यमंत्री साय के मुख्य आतिथ्य में होगा। राज्य स्तरीय आयोजन में समाज के विभिन्न वर्गों की हिस्सेदारी होगी। इसमें वरिष्ठ नागरिक, दिव्यांगजन, विद्यार्थीगण, सामाजिक कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधिगण आदि विभिन्न वर्ग सम्मिलित किए जाएंगे। इसके साथ ही सार्वजनिक उपक्रम एवं निजी  उद्योगों से भी अधिकतम लोगों की उपस्थिति होगी। इसके लिए समाज कल्याण विभाग एवं कलेक्टर रायपुर को निर्देशित किया गया है। जिला स्तर पर भी समाज के विविध वर्गों की हिस्सेदारी होगी।


छत्तीसगढ़ योग आयोग द्वारा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर निर्धारित योगाभ्यास पर आधारित योग प्रोटोकॉल पुस्तिका का वितरण किया जाएगा। राज्य स्तर पर एवं जिला स्तर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके साथ ही कार्यक्रम स्थल में मेडिकल स्टाफ भी मौजूद रहेगा। कार्यक्रम का सीधा प्रसारण सोशल मीडिया के विभिन्न माध्यमों से किया जाएगा। कार्यक्रम में गैर सरकारी संगठनों का सहयोग भी लिया जाएगा। इसके लिए इन एनजीओ की मदद से रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन को भी जोड़ा जाएगा। ताकि यहां भी योग विशेषज्ञों की मदद से योग दिवस पर कार्यक्रम कराया जा सके।

नमस्ते योग एप का किया जाएगा प्रचार-प्रसार -
नमस्ते योग एप, वाई-ब्रेक एप, योग कैलेण्डर, योग डिक्शनरी आदि का व्यापक रूप में प्रसार किया जाएगा। सार्वजनिक एवं महत्वपूर्ण स्थानों की पहचान कर यहां योग गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। साथ ही इस दिन योग वेब/संगोष्ठियों के आयोजन के साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रम, नाटकों आदि का आयोजन किया जाएगा। इस तरह से योग को एक अमृत विरासत के रूप में बढ़ावा दिया जाएगा।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 October 2026
दुर्ग । मां बम्लेश्वरी के दर्शन के लिए डोंगरगढ़ की ओर पैदल निकलने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर दुर्ग यातायात पुलिस ने विशेष इंतजाम किए हैं। रात में अंधेरे…
 14 October 2026
रायपुर। रोजमर्रा के कामों के लिए दूसरों पर निर्भरता और आवागमन की परेशानी अब सक्ती जिले के मालखरौदा निवासी  विजय कुमार के लिए कम होगी। सेवा संकल्प अभियान के तहत…
 14 October 2026
गोबरा में 30 लाख रुपये की लागत से बना महतारी सदनरायपुर । ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उनकी सामूहिक भागीदारी बढ़ाने की दिशा में सक्ती जिले के डभरा विकासखंड…
 14 October 2026
रायपुर । आर्थिक सहयोग मिले तो प्रतिभा को आगे बढ़ने का अवसर मिलता है। सक्ती जिले के डभरा विकासखंड के ग्राम किरारी की शिवानी साहू की कहानी इसकी मिसाल है।…
 14 October 2026
सारंगढ़–बिलाईगढ़ । कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू ने मंगलवार को समय-सीमा की बैठक के पश्चात आयोजित जनदर्शन में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे ग्रामीणों की समस्याएं, मांगें एवं शिकायतें गंभीरतापूर्वक…
 14 October 2026
सारंगढ़–बिलाईगढ़ । लोकतंत्र को मजबूत बनाने एवं प्रत्येक पात्र नागरिक की मतदान प्रक्रिया में सहभागिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से मंगलवार को सारंगढ़ स्थित शासकीय लोचन प्रसाद पाण्डेय महाविद्यालय में…
 14 October 2026
बेमेतरा । बेटियां परिवार की खुशियों और समाज के उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला होती हैं। उन्हें सुरक्षित, शिक्षित और आत्मनिर्भर बनाने के लिए आवश्यक अवसर एवं सहयोग उपलब्ध कराना समाज…
 14 October 2026
जांजगीर-चांपा । युवाओं के सशक्तिकरण, नेतृत्व क्षमता के विकास, नवाचार को प्रोत्साहन तथा राष्ट्र निर्माण में उनकी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से से डॉ. भीमराव अंबेडकर सर्व समाज…
 14 October 2026
रायपुर । रायपुर सराफा एसोसिएशन की कार्यकारिणी समिति की बैठक मंगलवार को आयोजित की गई। बैठक में सराफा कारोबार से जुड़ी समस्याओं और उनके निराकरण के लिए छत्तीसगढ़ शासन तथा…
Advt.