दादा ने पोते की हत्या कर किया फोन, 'खेत में बक्से में पड़ा है शव, अंतिम संस्कार कर देना', फिर ऐसे हुआ फरार

Updated on 25-09-2023 01:32 PM
झुंझुनू : राजस्थान के झुंझुनू में एक कलयुगी दादा के अपने ही पोते की हत्या का रोंगटे खड़े कर देने वाला मामला सामने आया है। हत्या के बाद आरोपी दादा अपने 4 साल के पोते को बक्से में बंद कर फरार हो गया। इस दौरान उसने यह बक्सा घर से 15 किलोमीटर दूर एक गांव के खेत में रख दिया। इसके बाद फोन कर मामले की सूचना खेत मालिक को दी। बाद में जब खेत मालिक और पुलिस मौके पर पहुंची तो, खेत में रखे बक्से में बच्चे का शव मिला। घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई।

पोते को बक्से में बंदकर खेत में पटका

रोंगटे खड़े कर देने वाला यह मामला झुंझुनू जिले के पिलानी क्षेत्र का है। जहां ढक्कन वाला गांव में एक खेत में बक्सा मिला। जिसमें एक बच्चे का शव मिलने की सूचना मिली। इस पर पिलानी थाना अधिकारी रंजीत सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। जहां उन्होंने बच्चे का शव बरामद किया। इसके बाद उसे अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। जहां सोमवार को उसका पोस्टमार्टम किया जाएगा। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच करने में जुटी हुई है।

दादा ने खेत मालिक को फोन कर घटना के बारे में बताया

पुलिस ने बताया कि खेत मालिक भूपेश के यहां सुरेश और उसकी पत्नी रोशनी मजदूरी करते हैं। साथ में उनका 4 वर्षीय पोता सूर्य भी रहता था। इस दौरान रविवार दोपहर आरोपी सुरेश ने उसे फोन किया। जिसमें बताया कि उससे बहुत बड़ी गलती हो गई है। उसने रात को अपने पोते को एक बक्से में बंद कर खेत में पटक दिया और वह गांव से निकल गया। तुम बक्से को चेक कर लो। इसके बाद आरोपी सुरेश ने अपना मोबाइल फोन स्विच ऑफ कर लिया। इस घटना को सुनकर भूपेश के रोंगटे खड़े हो गए। बाद में भूपेश ने तत्काल खेत पर जाकर देखा तो, वहां एक बक्सा मिला। जिसमें आरोपी सुरेश का पोता सूर्य का शव मिला।

हत्या के कारणों का नहीं लग पाया पता

घटना की सूचना मिलते ही गांव में सनसनी फैल गई। इस दौरान पुलिस मौके पर पहुंची। जहां उन्होंने घटना की जानकारी ली। पुलिस ने बताया कि, इस मामले को लेकर हत्या के पीछे की वजह का अभी तक पता नहीं लग पाया है। पोते की हत्या करने वाला आरोपी दादा फरार है। जिसकी तलाश की जा रही है। इसके अलावा पुलिस हर एंगल से जांच करते हुए आसपास के मुख्य रास्तों पर लगे सीसीटीवी फुटेज चेक कर रही है। पुलिस ने बताया कि बच्चे के शव पर किसी तरह की चोट के निशान नहीं है। सोमवार सुबह बच्चे के शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। इसके बाद ही बच्चे की मौत के बारे में जानकारी मिल पाएगी। फिलहाल आरोपी दादा सुरेश और उसकी पत्नी दोनों मौके से फरार है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
पुणे, पुणे जिले के पिंपरी-चिंचवाड़ में सात आवारा कुत्तों ने चार साल की बच्ची पर हमला कर दिया। बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। उसके सिर पर 80 से ज्यादा…
 11 August 2026
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट से पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को कोयला ब्लॉक आवंटन मामले में क्लीन चिट मिलने के कुछ दिन बाद कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने केंद्र…
 11 August 2026
गुवाहाटी : 24 मिलियन वर्ष पुराने जीवाश्मों के विश्लेषण से पता चला है कि केवड़ा का पौधा न केवल हिमालय के निर्माण से पहले का है, बल्कि भारतीय क्षेत्र में…
 11 August 2026
पटना/उज्जैन: तेज प्रताप और अनुष्का यादव से जुड़े विवाद की एक बार फिर चर्चा होने लगी। बेटी उज्जैनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर उज्जैनी के मामा और अनुष्का के भाई…
 11 August 2026
भागलपुर: बिहार के भागलपुर में पूर्व मंत्री और बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन सैयद शाहनवाज हुसैन ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर जमकर निशाना साधा है। तेजस्वी यादव…
 11 August 2026
विरार: महाराष्ट्र के विरार में पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान गुजरात से मुंबई जा रही एक कार से एक करोड़ रुपये के…
 11 August 2026
लखनऊ: संसद के मॉनसून सत्र में कांग्रेस, सपा समेत समूचा विपक्ष मांग कर रहा है कि गृह मंत्री सदन में आएं और जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज मुद्दे पर…
 10 August 2026
हिसार, इन बयानों को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद छिड़ गया है। 1 अगस्त को जींद के रामराय गांव में हुई नौगामा खाप पंचायत में सदस्य वीरेंद्र ढुल ने ये बातें…
 10 August 2026
प्रयागराज: रामपुर जेल में बंद चल रहे वरिष्‍ठ सपा नेता आजम खान अब एक नए मामले में फंस गए हैं। प्रयागराज के दरियाबाद मोहल्‍ले में पार्क की जमीन और उससे…
Advt.