नोएडा में 1 अक्‍टूबर से लागू होगा ग्रेप सिस्टम, जानिए कौन से 7 इलाके बने प्रदूषण के हॉटस्पॉट

Updated on 28-09-2023 12:55 PM
नोएडा: प्रदूषण को देखते हुए तैयारी शुरू कर दी गई है। 1 अक्टूबर से नोएडा में ग्रेप सिस्टम (ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान) लागू कर दिया जाएगा। इसको चार चरणों में लागू किया जाएगा और पाबंदियां लगाई जाएंगी। इसके साथ-साथ क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण विभाग ने सात क्षेत्रों को हॉटस्पॉट की श्रेणी में रखा है। जहां पर कंस्ट्रक्शन साइट के कारण होने वाली धूल से ये इलाके सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं। इनमें यमुना पुश्ता और पुश्ता रोड है। कंस्ट्रक्शन साइट के कारण उड़ने वाली धूल के कारण सेक्टर-115, सेक्टर-116, सेक्टर-150, दादरी रोड, नोएडा ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे, सेक्टर-125 एमिटी यूनिवर्सिटी और सेवन एक्स का इलाका अधिक प्रभावित होता है। पाबंदियों का पहला चरण वायु गुणवत्ता सूचकांक 201 से 300 तक है। इस दौरान ट्रैफिक पुलिस की ओर से अपनी समयावधि पूरी कर चुके डीजल और पेट्रोल वाहनों के खिलाफ अभियान चलाया जाएगा।

पाबंदियों का दूसरा चरण वायु गुणवत्ता सूचकांक 301 से 400 तक है। चिह्नित हॉटस्पाट पर प्रदूषण रोकने को अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान डुअल मोड वाले जेनरेटर के ही संचालन की छूट रहेगी। पाबंदियों का तीसरा चरण वायु गुणवत्ता सूचकांक 401 से 450 तक होगा। इस दौरान बीएस तीन मानकों वाले पेट्रोल और बीएस चार मानकों वाले डीजल चार पहिया वाहनों को प्रतिबंधित किया जाएगा। वहीं पाबंदियों का चौथा चरण वायु गुणवत्ता सूचकांक 450 से ऊपर तक होगा। इस दौरान उन्हीं को वाहनों को छूट मिलेगी, जो एनसीआर से बाहर के पंजीकृत वाहन है। इसके अतिरिक्त इलेक्ट्रिक, सीएनजी या बीएस-6 मानक वाले हो को भी छूट मिलेगी।

ये इलाके हॉटस्पाट की श्रेणी में


क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण विभाग की ओर से इस बार सात क्षेत्रों को हॉटस्पाट की श्रेणी में रखा गया है। इनमें सड़क से उड़ने वाले धूल क्षेत्र में यमुना पुश्ता और पुश्ता रोड है। कंस्ट्रक्शन साइट के कारण उड़ने वाली धूल के कारण सेक्टर-115, सेक्टर-116, सेक्टर-150, दादरी रोड, नोएडा ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे, सेक्टर-125 एमिटी यूनिवर्सिटी और सेवन एक्स का इलाका अधिक प्रभावित होता है।

यमुना में बाढ़ की वजह से सड़क पर मिट्टी


वहीं, नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे, सेक्टर-125 एमिटी यूनिवर्सिटी, सेक्टर-62, सेक्टर-104, सेक्टर-62, दादरी रोड के इलाकों को ट्रैफिक जाम के कारण होने वाले प्रदूषित इलाकों में रखा गया है। दिल्ली स्थित गाजीपुर साइट के पास कूड़े के ढेर में लगने वाली आग के कारण भी सेक्टर-62 के इलाके में प्रदूषण बढ़ने की संभावना रहती है। विभाग के मुताबिक, इस बार यमुना में आई बाढ़ के कारण पुश्ता से सटे इलाकों में मिट्टी जमा है। पुश्ता सड़क के साथ आसपास की सड़क पर मिट्टी जमा है, जो प्रदूषण का स्तर बढ़ाने एक कारण है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
पुणे, पुणे जिले के पिंपरी-चिंचवाड़ में सात आवारा कुत्तों ने चार साल की बच्ची पर हमला कर दिया। बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। उसके सिर पर 80 से ज्यादा…
 11 August 2026
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट से पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को कोयला ब्लॉक आवंटन मामले में क्लीन चिट मिलने के कुछ दिन बाद कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने केंद्र…
 11 August 2026
गुवाहाटी : 24 मिलियन वर्ष पुराने जीवाश्मों के विश्लेषण से पता चला है कि केवड़ा का पौधा न केवल हिमालय के निर्माण से पहले का है, बल्कि भारतीय क्षेत्र में…
 11 August 2026
पटना/उज्जैन: तेज प्रताप और अनुष्का यादव से जुड़े विवाद की एक बार फिर चर्चा होने लगी। बेटी उज्जैनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर उज्जैनी के मामा और अनुष्का के भाई…
 11 August 2026
भागलपुर: बिहार के भागलपुर में पूर्व मंत्री और बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन सैयद शाहनवाज हुसैन ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर जमकर निशाना साधा है। तेजस्वी यादव…
 11 August 2026
विरार: महाराष्ट्र के विरार में पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान गुजरात से मुंबई जा रही एक कार से एक करोड़ रुपये के…
 11 August 2026
लखनऊ: संसद के मॉनसून सत्र में कांग्रेस, सपा समेत समूचा विपक्ष मांग कर रहा है कि गृह मंत्री सदन में आएं और जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज मुद्दे पर…
 10 August 2026
हिसार, इन बयानों को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद छिड़ गया है। 1 अगस्त को जींद के रामराय गांव में हुई नौगामा खाप पंचायत में सदस्य वीरेंद्र ढुल ने ये बातें…
 10 August 2026
प्रयागराज: रामपुर जेल में बंद चल रहे वरिष्‍ठ सपा नेता आजम खान अब एक नए मामले में फंस गए हैं। प्रयागराज के दरियाबाद मोहल्‍ले में पार्क की जमीन और उससे…
Advt.