ज्वैलरी कंपनी सेनको गोल्ड के शेयरों की शानदार लिस्टिंग, निवेशकों को हुआ बंपर मुनाफा, पूरी डिटेल

Updated on 14-07-2023 02:20 PM
नई दिल्ली: कोलकाता मुख्यालय वाली ज्वैलरी कंपनी सेनको गोल्ड (Senco Gold) के शेयर की आज यानी शुक्रवार को बाजार में बंपर लिस्टिंग हुई है। इस आईपीओ का इश्यू प्राइस 317 रुपये था। वहीं शेयर बाजार में इसकी लिस्टिंग 431 रुपये पर हुई है। सेनको गोल्ड के आईपीओ में निवेश करने वालों को बंपर मुनाफा हुआ है। इस आईपीओ की अच्छी लिस्टिंग की संभावना पहले से ही जताई जा रही थी। निवेशकों को हर शेयर पर करीब 114 रुपये का मुनाफा हुआ है।

बता दें कि एक्सपर्ट्स पहले दिन कंपनी के शेयर 35 से 40 प्रतिशत की लिस्टिंग गेन के साथ चमकने की उम्मीद जता रहे थे। इसके पीछे उन्होंने कंपनी के आईपीओ को निवेशकों से मिली मजबूत प्रक्रिया, मजबूत ब्रांड नेम और हल्के एसेट वाला फ्रेंचाइजी मॉडल और इंडस्ट्री में 5 दशकों के अनुभव जैसे कारण बताए थे।

बता दें कि कोलकाता बेस्ड कंपनी सेनको गोल्ड का आईपीओ 4 जुलाई को खुला था। कंपनी इश्यू से 405 करोड़ रुपये जुटाने की उम्मीद कर रही है। यह आईपीओ 6 जुलाई तक बोली के लिए खुला था। कंपनी को 73 गुना सब्सक्रिप्शन मिला था। इसमें सबसे ज्यादा बोली क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स ने लगाई थी। जिन्होंने इस इश्यू को 181 गुना सब्सक्राइब किया। वहीं नॉन इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स कैटेगरी में कंपनी को 65 गुना सब्सक्रिप्शन मिला। अगर रिटेल निवेशकों की बात करें तो उन्हें इश्यू को 15.5 सब्सक्रिप्शन मिला था।

एंकर निवेशकों के लिए यह 3 जुलाई को ही ओपन हो गया था। इस आईपीओ के लिए कंपनी ने प्राइस बैंड 301-317 रुपये प्रति शेयर तय किया था।

ऑर्गेनाइज्ड मार्केट में दुकानों की संख्या के मामले में पूर्वी भारत में सेनको गोल्ड बड़ी कंपनी है। कंपनी पूरे भारत में 13 राज्यों के 96 शहरों और कस्बों में 136 शोरूम चलाती है। ये शोरूम सामूहिक रूप से लगभग 409,882 वर्ग फुट के विस्तृत क्षेत्र को कवर करते हैं। अगर अपर बैंड पर आईपीओ सब्सक्राइब होता है तो कंपनी की मार्केट वैल्यु करीब 2,460 करोड़ रुपये बैठती है। कंपनी का प्रमुख बिजनेस सोने और हीरे के आभूषण बेचने पर है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
नई दिल्ली: देश में पैसों की बचत और इनके निवेश के कई सारे विकल्प हैं। इनमें से एक है म्यूचुअल फंड में पैसा लगाना। मार्केट एक्सपर्ट शेयर बाजार में निवेश…
 14 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने 10 सितंबर को फूड रेगुलेटर FSSAI को आदेश दिया था कि वह 10 दिनों के भीतर अपने प्रस्तावित 'फ्रंट-ऑफ-पैक' चेतावनी लेबल को लागू करने के…
 14 September 2026
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस की लिस्टिंग को लेकर सुगबुगाहट शुरू हो गई है। कंपनी ने कोर इन्वेस्टमेंट कंपनी (CIC) के तौर पर अपना रजिस्ट्रेशन रद्द…
 14 September 2026
नई दिल्ली: भारत में हाई-स्पीड रेल नेटवर्क को लेकर रूस ने एक बड़ा प्रस्ताव दिया है। रूसी रोलिंग स्टॉक निर्माता ट्रांसमैशहोल्डिंग (TMH) ने भारत में अपनी Ivolga FG हाई-स्पीड ट्रेन…
 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
Advt.