भारत-न्यूजीलैंड के बीच महामुकाबला, जानें किसके हक में रहेगी धर्मशाला की पिच

Updated on 21-10-2023 02:49 PM
धर्मशाला: आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 का 21वां मुकाबला मेजबान भारत और न्यूजीलैंड के बीच धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में 22 अक्टूबर को खेला जाएगा। दोनों टीमें इस वक्त प्रचंड फॉर्म में चल रही हैं। भारत और न्यूजीलैंड दो ऐसी टीमे हैं, जो अब तक इस वर्ल्ड कप में एक भी मैच नहीं हारी हैं। ऐसे में रविवार को धर्मशाला में एक टक्कर का मुकाबला देखने को मिलेगा। दोनों टीमों के जीतने के चांस 50-50 हैं।

जो भी टीम यह मैच अपने नाम करेगी वह पॉइंट्स टेबल में नंबर 1 पर आ जाएगी। इस समय कीवी टीम पहले और भारत दूसरे नंबर पर है। दोनों टीमों ने अब तक 4-4 मैच जीते हैं। फर्क सिर्फ रन रेट में है। ऐसे में अगर रोहित सेना कीवी टीम को हराएगी तो टॉप पर आ जाएगी। तो इस मैच का रोमांच चरम पर होने वाला है। आइये ऐसे में जानते हैं कि भारत-न्यूजीलैंड के बीच होने वाले इस महामुकाबले में पिच का मिजाज कैसा रहने वाला है।
भारत और न्यूजीलैंड की पिच रिपोर्ट

धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम की पिच तेज गेंदबाजों के लिए स्वर्ग मानी जाती है। तेज हवाओं और आसमान में बादल रहने की वजह से गेंद काफी ज्यादा स्विंग करती है। तेज गेंदबाजों का धर्मशाला में बोलबाला होना तय है। साथ-साथ पिच पर बाउंस भी अच्छा रहता है, जिसके चलते बल्लेबाजों को भी मदद मिलती है।

अगर शुरुआती ओवर में बल्लेबाजों ने संभलकर खेल लिया तो वह बड़ा स्कोर भी बोर्ड पर टांग सकते हैं। मिडिल ओवर में स्पिनर्स भी अच्छा कर सकते हैं। इस मैदान में अब तक कुल 7 वनडे मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें से 3 पहले बल्लेबाजी और 4 दूसरी बल्लेबाजी करने वाली टीम ने जीते हैं। वहीं टीम इंडिया ने इस मैदान पर 4 वनडे खेले हैं, उनका रिकॉर्ड इधर 50-50 रहा है। रात को धर्मशाला में ड्यू फैक्टर भी देखने को मिल सकता है। ऐसे में जो कप्तान टॉस जीतेगा वह पहले गेंदबाजी करने को देख सकता है।

मैच के लिए दोनों टीमें-

भारत- रोहित शर्मा (कप्तान), श्रेयस अय्यर, शुभमन गिल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, केएल राहुल (विकेटकीपर), ईशान किशन, रविंद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, रविचंद्रन अश्विन, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज और मोहम्मद शमी।

न्यूजीलैंड- केन विलियमसन ( कप्तान), टॉम लाथम, विल यंग, मार्क चैपमेन, डेरिल मिशेल, ग्लेन फिलिप्स, जिमी नीशरम, मिचेल सैंटनर, रचिन रविंद्र, डिवॉन कॉन्वे, ईश सोढ़ी, लॉकी फर्ग्यूसन, मैट हेनरी, टिम साउदी और ट्रेंट बोल्ट।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 October 2026
लखनऊ में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए पहले T20 मुकाबले में भारतीय टीम ने 8 विकेट से एकतरफा और धमाकेदार जीत दर्ज की। इस जीत के सबसे बड़े हीरो कप्तान…
 07 October 2026
लखनऊ: भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 सीरीज के पहले मुकाबले में टीम इंडिया ने 8 विकेट से जीत दर्ज की और 5 मैच की सीरीज में 1-0 की बढ़त…
 07 October 2026
गाजीपुर: भारतीय हॉकी टीम के मिडफील्डर राजकुमार पाल ने एशियन गेम्स का अपना गोल्ड मेडल अपनी मां को समर्पित किया है। घर पहुंचने के बाद उन्होंने अपना मेडल मां के…
 07 October 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने 4 साल बाद टीम इंडिया में भुवनेश्वर कुमार की वापसी पर खुशी जाहिर की है। न्यूजीलैंड के खिलाफ 22…
 07 October 2026
नई दिल्ली: भारतीय महिला टीम को पहली बार विश्व चैंपियन बनाने वाली कप्तान हरमनप्रीत कौर ने तीनों फॉर्मेट में भारत की कप्तानी छोड़ दी है। वह अब सिर्फ एक खिलाड़ी…
 07 October 2026
नई दिल्ली: WWE रिंग में अपना एकतरफा राज करने वाले ट्राइबल चीफ और मौजूदा हैवीवेट चैंपियन रोमन रेंस का स्टारडम आज जिस ऊंचाई पर है, उसे देखकर अक्सर लोग भूल…
 06 October 2026
बीजिंग में खेले जा रहे चाइना ओपन के पुरुष सिंगल्स सेमीफाइनल में रूस के डेनिल मेदवेदेव को नोवाक जोकोविच के खिलाफ मुकाबले के दौरान डिसक्वालिफाई कर दिया गया।दूसरे सेट के…
 06 October 2026
हरमनप्रीत कौर ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तानी छोड़ दी है। उन्होंने मंगलवार को इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए इसकी जानकारी दी। हरमनप्रीत की जगह स्मृति मंधाना टीम की नई…
 06 October 2026
आईपीएल 2027 से पहले मुंबई इंडियंस की टीम में बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। पिछले कुछ सीजन में टीम का प्रदर्शन उम्मीदों के मुताबिक नहीं रहा है। 2026…
Advt.