बड़ी खुशखबरी! LPG सिलेंडर हुआ सस्ता, जानिए आपके शहर में क्या है नया रेट?

Updated on 01-04-2023 06:33 PM
नई दिल्ली: आज वित्त वर्ष के पहले दिन ही लोगों को बड़ी खुशखबरी मिली है। लोगों को एलपीजी की कीमतों में राहत मिली है। एलपीजी सिलेंडर के दाम 92 रुपये तक कम हो गए हैं। आज से ही नए रेट अपडेट हो गए हैं। हालांकि एलपीजी के दामों में यह राहत केवल कमर्शियल सिलेंडर के उपभोक्ताओं को ही मिली है। 14.2 किलो वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। यानी घरेलू एलपीजी गैस ग्राहकों के लिए कीमत में कोई संशोधन नहीं किया गया है। 14.2 किलो के गैस सिलेंडर के रेट पिछले महीने की तरह ही हैं। गौरतलब है कि सरकार ने मार्च में कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में 350 रुपये की बढ़ोतरी की थी। वहीं अब शनिवार को 92 रुपये की कटौती की गई है।
मार्च में लगा था झटका
पिछले महीने यानी मार्च माह में लोगों को गैस की कीमतों से झटका लगा था। मार्च में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतें 350 रुपये से ज्यादा बढ़ गई थीं। वहीं घरेलू एलपीजी सिलेंडर के रेट 8 महीने बाद 50 रुपये बढ़ाए गए थे। बता दें कि घरेलू एलपीजी सिलेंडरों के विपरीत, कॉमर्शियल गैस की दरों में उतार-चढ़ाव होता रहता है। 1 अप्रैल 2022 को दिल्ली में 19 किलो का कॉमर्शियल गैस सिलेंडर 2,253 रुपये में मिल रहा था और आज से कीमतें कम होकर 2,028 रुपये हो गई हैं। दिल्ली में कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में पिछले एक साल में सिर्फ 225 रुपये की कमी की गई है।

जानिए आपके शहर में क्या है नया रेट


एलपीजी सिलेंडरों की नई कीमतों की बात करें तो दिल्ली में ₹2028, कोलकाता ₹2132, मुंबई ₹1980, चेन्नई में ₹2192.50 हो गई है। कमर्शियल एलपीजी सिलेंडरों की कीमतों में कटौती से लोगों को काफी राहत मिली है।

लगातार घट रही सब्सिडी

पिछले चार वर्षों में सरकार द्वारा दी गई एलपीजी पर सब्सिडी के आंकड़ों से पता चलता है कि यह 2018-19 में 37,209 करोड़ रुपये थी। 2019-20 में यह घटकर 24,172 करोड़ रुपये, 2020-21 में 11,896 करोड़ रुपये और 2021-22 में 1,811 करोड़ रुपये रह गयी है।

एटीएफ के भी कम हुए दाम

अब आने वाले समय में हवाई जहाज के टिकटों (Air Ticket) के दाम में कटौती होने के आसार हैं। एटीएफ के दाम (ATF Price) में कमी होने लगी है। 1 मार्च 2023 को दिल्ली में एविएशन टर्बाइन फ्यूल (एटीएफ) की कीमत 4,606 रुपये प्रति किलोलीटर या 4.09 प्रतिशत घटकर 107,750.27 रुपये प्रति किलोलीटर हो गई थीं। वहीं आज यानी एक अप्रैल 2023 को भी एटीएफ के दाम कम हुए हैं। दिल्ली में एटीएफ की कीमतें अब 98,349.59 रुपये, कोलकाता में 1,05,228.98 रुपये, मुंबई में 91,953.85 रुपये और चेन्नई में 1,02,491.87 रुपये हो गई हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
मुंबई: भारत के विदेशी मुद्रा भंडार (Foreign Currency Reserve) में बड़ी गिरावट हुई है। बीते सप्ताह अपना फॉरेन करेंसी एसेट या एफसीए (FCA) भंडार तो घटा ही है। साथ ही…
 14 March 2026
नई दिल्ली: भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर ने शुक्रवार को कहा कि वॉशिंगटन और नई दिल्ली अगले कुछ महीनों में क्रिटिकल मिनरल्स से जुड़े समझौते को अंतिम रूप देने…
 14 March 2026
नई दिल्ली: ईरान-इजरायल युद्ध (Iran-Israel War) की तपिश इस समय सिर्फ पश्चिम एशिया के देश ही नहीं, बल्कि भारत समेत पूरी दुनिया इससे परेशान है। भारत में देखिए तो हर…
 14 March 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में भारी तेजी आई है। हाल में यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था और अब भी 100…
 14 March 2026
नई दिल्ली: सीबीआई ने 228 करोड़ रुपये के यूनियन बैंक ऑफ इंडिया धोखाधड़ी मामले में उद्योगपति अनिल अंबानी के बेटे जय अनमोल अंबानी से पूछताछ की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।…
 14 March 2026
नई दिल्ली: प्राइवेट सेक्टर के एक्सिस बैंक ने 2016 में नोटबंदी के दौरान दिल्ली की एक कंपनी की 3.2 करोड़ रुपये की नकदी जमा करने से इन्कार कर दिया था। बैंक…
 13 March 2026
नई दिल्‍ली: पश्चिम एशिया में टेंशन के बीच होर्मुज स्‍ट्रेट का नाम हर किसी की जुबान पर है। यह ईरान के दक्षिण में पतला पानी का रास्‍ता है। फारस की खाड़ी…
 13 March 2026
नई दिल्‍ली: महेश चूरी पालघर (महाराष्‍ट्र) के गांव बोर्डी के रहने वाले हैं। उन्‍होंने इस गांव में ही बिजनेस का जबरदस्‍त मॉडल खड़ा करके दिखाया है। वह 'चीकू पार्लर' के…
 13 March 2026
नई दिल्‍ली: स्थानीय शेयर बाजारों में बीते गुरुवार को लगातार दूसरे दिन गिरावट आई थी। पश्चिम एशिया में संकट के कारण कच्चे तेल के दाम में तेजी आने से ऐसा हुआ…
Advt.