महान टेनिस खिलाड़ी सेरेना विलियम्स दूसरी बार बनीं मां, बेटी की फोटो शेयर कर बताया नाम

Updated on 23-08-2023 01:37 PM
Serena Williams: महान टेनिस खिलाड़ी सेरेना विलियम्स और उनके पति एलेक्सिस ओहानियन के परिवार में एक नया सदस्य आ गया है। सेरेना ने 22 अगस्त को बच्ची को जन्म दिया, जिसका नाम अदिरा रिवर है। एलेक्सिस ओहानियन ने इंस्टाग्राम पोस्ट में परिवार के चार सदस्यों की एक तस्वीर के साथ नाम और तारीख की पुष्टि की। 41 साल की सेरेना विलियम्स की गिनती टेनिस इतिहास की सबसे बड़ी खिलाड़ी में होती है। उनके नाम 23 सिंगल्स ग्रैंड स्लैम खिताब के साथ ही चार ओलिंपिक गोल्ड हैं।

सेरेना विलियम्स के पति एलेक्सिस ने अपने पोस्ट में लिखा, 'स्वागत है, अदिरा रिवर ओहनिअन। मैं इस बात की जानकारी देना चाहता हूं कि हमारे घर में प्यार भरा है। एक खुशहाल और स्वस्थ नवजात बच्ची और मां भी स्वस्थ है। मैं आभारी महसूस कर रहा हूँ। सेरेना विलियम्स आपने मुझे एक और अतुलनीय उपहार दिया है - आप GMOAT (ग्रेटेस्ट मदर ऑफ ऑल टाइम) हैं। सभी चिकित्सा कर्मियों को धन्यवाद जिन्होंने मेरी पत्नी और हमारी बेटी की देखभाल की। मैं कभी नहीं भूलूंगा जब मैंने ओलंपिया ओहानियन को अपनी छोटी बहन से मिलवाया।'

मेट गाला 2023 में सेरेना विलियम्स ने दूसरे गर्भावस्था की घोषणा की थी। विलियम्स 2017 में पहली बार मां बनी थी। उन्होंने तब भी बेटी को जन्म दिया था। जिसका नाम ओलंपिया ओहानियन है। सेरेना सोशल मीडिया पर अपनी बेटी के साथ फोटो और वीडियो शेयर करती रहती हैं।

सेरेना विलियम्स के पति एलेक्सिस ओहानियन रेडिट के सह-संस्थापक हैं। उन्होंने 10 दिसंबर 2016 को रोम में सेरेना को प्रोपोज किया था। 30 दिसंबर 2016 को विलियम्स ने रेडिट पोस्ट में अपनी सगाई की घोषणा की। नवंबर 2017 में न्यू ऑरलियन्स में सेरेना और एलेक्सिस की शादी हुई। सेरेना का आखिरी टूर्नामेंट 2022 अमेरिकी ओपन था जिसमें वह तीसरे दौर तक पहुंची थी

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 October 2026
लखनऊ में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए पहले T20 मुकाबले में भारतीय टीम ने 8 विकेट से एकतरफा और धमाकेदार जीत दर्ज की। इस जीत के सबसे बड़े हीरो कप्तान…
 07 October 2026
लखनऊ: भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 सीरीज के पहले मुकाबले में टीम इंडिया ने 8 विकेट से जीत दर्ज की और 5 मैच की सीरीज में 1-0 की बढ़त…
 07 October 2026
गाजीपुर: भारतीय हॉकी टीम के मिडफील्डर राजकुमार पाल ने एशियन गेम्स का अपना गोल्ड मेडल अपनी मां को समर्पित किया है। घर पहुंचने के बाद उन्होंने अपना मेडल मां के…
 07 October 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने 4 साल बाद टीम इंडिया में भुवनेश्वर कुमार की वापसी पर खुशी जाहिर की है। न्यूजीलैंड के खिलाफ 22…
 07 October 2026
नई दिल्ली: भारतीय महिला टीम को पहली बार विश्व चैंपियन बनाने वाली कप्तान हरमनप्रीत कौर ने तीनों फॉर्मेट में भारत की कप्तानी छोड़ दी है। वह अब सिर्फ एक खिलाड़ी…
 07 October 2026
नई दिल्ली: WWE रिंग में अपना एकतरफा राज करने वाले ट्राइबल चीफ और मौजूदा हैवीवेट चैंपियन रोमन रेंस का स्टारडम आज जिस ऊंचाई पर है, उसे देखकर अक्सर लोग भूल…
 06 October 2026
बीजिंग में खेले जा रहे चाइना ओपन के पुरुष सिंगल्स सेमीफाइनल में रूस के डेनिल मेदवेदेव को नोवाक जोकोविच के खिलाफ मुकाबले के दौरान डिसक्वालिफाई कर दिया गया।दूसरे सेट के…
 06 October 2026
हरमनप्रीत कौर ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तानी छोड़ दी है। उन्होंने मंगलवार को इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए इसकी जानकारी दी। हरमनप्रीत की जगह स्मृति मंधाना टीम की नई…
 06 October 2026
आईपीएल 2027 से पहले मुंबई इंडियंस की टीम में बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। पिछले कुछ सीजन में टीम का प्रदर्शन उम्मीदों के मुताबिक नहीं रहा है। 2026…
Advt.