6 हजार करोड़ रूपये के 43 हजार से अधिक विकास कार्यों का हुआ भूमि-पूजन और लोकार्पण

Updated on 18-02-2023 05:34 PM

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के जन-कल्याण के सपने को विकास यात्राएँ साकार कर रही हैं। रविदास जयंती से शुरू विकास यात्राओं में अब तक लगभग 6 हजार करोड़ रूपये के 43 हजार से अधिक विकास कार्यों का भूमि-पूजन और लोकार्पण किया जा चुका है। विकास यात्राएँ प्रदेश के 91 प्रतिशत से अधिक गाँवों में पहुँच चुकी हैं।

गाँव-गाँव धुआँधार विकास यात्राओं के जरिये विकास की शीतल बयार बह रही है। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश के मंत्रीगण और जन-प्रतिनिधि भी विकास यात्राओं में शामिल हो रहे हैं। अब तक प्रदेश के 51 हजार 147 गाँव के साथ ही नगरों के वार्डों में विकास यात्राओं से 43 हजार 70 विकास कार्यों का भूमि-पूजन और लोकार्पण किया गया है। इन सभी विकास कार्यों की लागत 5 हजार 869 करोड़ 70 लाख रूपये है। जन-प्रतिनिधियों और अधिकारियों द्वारा नागरिकों की समस्याओं का निराकरण कर योजनाओं में हितलाभ भी वितरित किये जा रहे हैं।

जिलों में नवाचार

प्रदेश में जनहित में विभिन्न जिलों द्वारा नवाचार भी किये जा रहे हैं। इंदौर में होम अगेन सेंटर खोला गया है। इसे परिवार से उपेक्षित और निराश्रित, मानसिक रूप से बीमार महिलाओं को समाज की मुख्य-धारा में लाने के लिये खोला गया है। इसके संचालन की जिम्मेदारी स्वयंसेवी संस्थाओं को सौंपी गई है। बुरहानपुर में जनजातीय कार्य तथा पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण विभाग द्वारा संचालित छात्रावासों के कायाकल्प एवं बेहतर प्रबंधन के लिये छात्रावास कायाकल्प अभियान चलाया जा रहा है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 03 August 2026
भोपाल, राजधानी भोपाल के अरेरा कॉलोनी, रोहित नगर सहित अन्य रिहायशी इलाकों में संचालित व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर चल रही कार्रवाई के बीच दुकानदारों को बड़ी राहत मिली है।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव…
 03 August 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश पटवारी संघ के प्रांतीय आह्वान पर प्रदेश के सभी जिलों के पटवारी आज से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जा रहे हैं। संघ ने स्पष्ट किया है कि जब तक…
 03 August 2026
भोपाल, भोपाल में 5 अगस्त से ब्रिक्स सांस्कृतिक सम्मेलन-2026 की शुरुआत होगी। यह 4 दिन यानी 8 अगस्त तक चलेगा। इसमें विदेशी मेहमान भी शामिल होंगे। इसके चलते भोपाल को GIS…
 03 August 2026
भोपाल। भोपाल के कटारा हिल्स स्थित विवेकानंद कालोनी में दो बच्चियों के कथित अपहरण का मामला पुलिस जांच में झूठा साबित हुआ। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने…
 03 August 2026
भोपाल। पत्नी की मर्जी के विरुद्ध टीवी का चैनल बदलना एक युवक को भारी पड़ गया। भोपाल छोला मंदिर क्षेत्र में गुस्साई महिला ने अपने पति पर हंसिये से हमला…
 03 August 2026
भोपाल। अपनी 17 सूत्रीय मांगों को लेकर मध्य प्रदेश के कार्यरत आउटसोर्स कर्मचारियों ने रविवार को शिवाजी नगर स्थित आंबेडकर मैदान में एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया। भारतीय मजदूर संघ के…
 03 August 2026
भोपाल। मिसरोद थाना क्षेत्र में शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने और बाद में शादी से इनकार करने पर जबरन कीटनाशक पिलाकर जान लेने की कोशिश का मामला…
 03 August 2026
भोपाल के गौतम नगर में रविवार को आवासीय क्षेत्रों में संचालित व्यावसायिक गतिविधियों के विरोध में बड़ी संख्या में रहवासी सड़क पर उतर आए। संयुक्त रहवासी संघ के बैनर तले…
 03 August 2026
 भोपाल। भोपाल के हमीदिया अस्पताल में भर्ती जालसाजी के आरोपित किशन मोदी को कथित तौर पर वीआईपी सुविधाएं दिए जाने के मामले में जेल प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है।…
Advt.