ग्रुप एक लेकिन Adani Total में 81% की गिरावट तो Adani Ports 27% ही टूटा, क्या है कारण

Updated on 27-02-2023 06:55 PM
नई दिल्ली: अडानी ग्रुप के शेयरों में गिरावट का सिलसिला खत्म नहीं हुआ है। अमेरिकी रिसर्च फर्म की रिपोर्ट आने के बाद से अडानी ग्रुप (Gautam Adani) के शेयर लगातार नीचे जा रहे हैं। अडानी के शेयरों की मार्केट वैल्यू की बात करें तो यह 12 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा कम हो चुकी है। इन शेयरों की वैल्युएशन काफी ज्यादा थी। अब इनमें बड़ी गिरावट देखने को मिल रही है। हालांकि अडानी (Gautam Adani) के स्टॉक्स का पीई रेशियो (PE) ज्यादा है। किसी कंपनी का पीई रेशियो कंपनी की मौजूदा शेयर की कीमत की उसकी प्रति शेयर आय से तुलना करता है, लेकिन इसके बाद भी अडानी (Gautam Adani) के शेयरों ने बड़ा गोता लगाया है। अडानी टोटल गैस (Adani Total Gas) स्टॉक 24 जनवरी से लगभग 81% गिर चुका है। वहीं अदानी पोर्ट्स (Adani Ports) ने इसी अवधि में 27% गोता लगाया है। अडानी टोटल गैस स्टॉक 24 जनवरी को अपनी कमाई के 844 गुना ज्यादा पर कारोबार कर रहा था। एक ऐसी संख्या है जो किसी नामी टैक्नोलॉजी कंपनी के लिए भी काफी मुश्किल है। जबकि अडानी पोर्ट्स 30 गुना पर था।

इन स्टॉक्स में आई है कम गिरावट


मूल्य-से-कमाई यानी पीई के मुताबिक, जिन शेयरों का वैल्यूएशन अपेक्षाकृत कम था, वे कम गिरे हैं। एसीसी, जिसका पीई अनुपात 54 था, अडानी समूह के 10 शेयरों में सबसे कम (26%) गिरा है। इसके बाद अदानी पोर्ट्स (27%) और अंबुजा सीमेंट्स (31%) का नंबर है। किसी कंपनी का पीई रेशियो इस बात का संकेतक है कि किसी स्क्रिप का उसके लाभ के संबंध में कितना कम या अधिक मूल्य है। टेक्नोलॉजी और कंज्यूमर ब्रॉन्ड के अलावा बाकी प्रौद्योगिकी और उपभोक्ता ब्रांड और अन्य हाई ग्रोथ कंपनियों के अलावा आमतौर पर बुनियादी ढांचे या राज्य के स्वामित्व वाली कंपनियों की तुलना में अधिक वैल्यूएशन करते हैं। उदाहरण के लिए, टीसीएस का पीई अनुपात 31 है, लेकिन टाटा स्टील का 5 है। इंद्रप्रस्थ गैस का पीई अनुपात 18 है, जबकि महानगर गैस का 13 है। ये दोनों अडानी टोटल गैस के समान बिजनस में हैं।

रॉकेट की तरह भागे थे अडानी के शेयर


शेयर की कीमत बाजार की धारणा को दर्शाती है, लेकिन जब किसी विशेष शेयर में तेजी से इजाफा होता है, जैसा कि महामारी के बीच अडानी शेयरों के मामले में देखा गया था, तो खतरे की घंटी बजने लगती है। नवंबर 2022 में, जियोजित फाइनेंशियल सर्विसेज के मुख्य निवेश रणनीतिकार वी के विजयकुमार ने 'स्ट्रेटोस्फेरिक' वैल्यूएशन का भी संकेत दिया था। हालांकि संपर्क करने पर जियोजित फाइनेंशियल सर्विसेज के एक प्रतिनिधि ने कहा कि फर्म अडानी समूह को ट्रैक नहीं करती है। दिलचस्प बात यह है कि रिपोर्ट के बाद से ही लोअर सर्किट लगने की फिराक में फंसी अडानी टोटल गैस अभी भी अपनी कमाई के 156 गुना पर उपलब्ध है।

क्या होता है PE Ratio


पीई रेशियो को प्राइस टू अर्निग्स रेशियो भी कहा जाता है। यह हमें बताता है कि कंपनी का प्राइस उसकी इनकम की तुलना में कितना ज्यादा है। साधारण भाषा में कहें तो कोई कंपनी है कितनी सस्ती है या कितनी महंगी है, इस बात का पता उस कंपनी के PE Ratio से ही चलता है। ज्ञात करके ही पता चलता है|

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
 05 September 2026
नई दिल्ली: एस्सेल ग्रुप के चेयरमैन और जी के फाउंडर सुभाष चंद्रा की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। सीबीआई ने चंद्रा और अन्य लोगों के खिलाफ…
 05 September 2026
नई दिल्ली: आपने कई बार देखा होगा कि जरूरत पड़ने पर जब किसी बीमा कंपनी से इंश्योरेंस क्लेम (बीमा दावा) किया जाता है तो वह कई बार रिजेक्ट भी हो…
 05 September 2026
नई दिल्‍ली: एग्रीकल्चर एनालिस्ट देविंदर शर्मा ने भारत की कृषि नीति पर नए सिरे से विचार करने की मांग की है। उनका तर्क है कि इथेनॉल, फर्टिलाइजर प्रोडक्शन और ट्रेड…
 31 August 2026
नई दिल्ली: देश में करोड़ों की संख्या में लोग क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कर रहे हैं। अब फेस्टिव सीजन की शुरुआत भी हो रही है। इसको देखते हुए क्रेडिट कार्ड…
Advt.