नोएडा में गार्ड-बाउंसरों ने युवक को पीटा : डिलीवरी बॉय को बचाने गया तो चेहरे-पेट पर ताबड़तोड़ वार किए

Updated on 29-01-2024 12:53 PM

ग्रेटर नोएडा में गार्ड और बाउंसरों ने एक रेजिडेंट को बेरहमी से पीटा। उसके पेट और चेहरे ताबड़तोड़ वार किए। वह छोड़ने की मिन्नतें करता रहा, लेकिन एक नहीं सुनी। घटना रविवार रात आम्रपाली लेजर पार्क सोसाइटी की है। इसका एक वीडियो भी सामने आया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

दरअसल, रविवार रात गार्ड और बाउंसर ​​एक ​​​​डिलीवरी बॉय के साथ मारपीट कर रहे थे। यह देखकर सोसायटी में ही रहने वाले अवनीश डिलीवरी बॉय को बचाने गए। उसने गार्ड और बाउंसरों को रोकने की कोशिश की। इसके बाद गार्ड और बाउंसर भड़क गए। उन्होंने अवनीश को घेर लिया और लात-घूसों से उसे पीटना शुरू कर दिया।

5-6 की संख्या में गार्ड और बाउंसरों अवनीश पर टूट पड़े। उसे बुरी तरह पीटा। इसमें अवनीश को गंभीर चोट आई है। घटना के बाद सोसाइटी के लोग जुट गए। काफी देर तक हंगामा हुआ। सबसे पहले

गार्डों ने डिलीवरी बॉय के साथ की मारपीट
रविवार रात डिलीवरी बॉय किसी रेजिडेंट को डिलीवरी देने के लिए आया था। मगर गार्ड्स ने उसे गेट पर ही रोक दिया। इस दौरान डिलीवरी बॉय के साथ गार्ड्स ने बदतमीजी की। फिर 2-3 बाउंसर भी आ गए। इसके बाद सभी उसके साथ मारपीट करने लगे। उस समय रेजिडेंट अवनीश कुमार टहल रहे थे। ​

​अवनीश कुमार ने बताया, ''यह देखकर मैं मौके पर पहुंचे। मैंने गार्ड्स-बाउंसरों को रोका। उसने डिलीवरी बॉय को पीटने के कारण पूछा। इस पर गार्ड्स भड़क गए। इसके बाद उन्होंने मेरे साथ में मारपीट करनी शुरू कर दी। गार्ड्स और बाउंसरों ने मुझे बेहरमी से पीटा। मेरे चेहरे पर चोट आ गई है।'' घटना का किसी ने वीडियो बना लिया। इसके बाद सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया।

कभी चेहरे तो पीठ-पेट पर थप्पड़-घूसे मारते हैं
वीडियो में दिख रहा है कि गार्ड और बाउंसर रजिडेंट को घेरकर पीट रहे हैं। कभी चेहरे तो पीठ-पेट पर थप्पड़-घूसे से मार रहे हैं। चेहरे पर चोट न आए। इसलिए रजिडेंट हाथ से अपना चेहरा छुपा रहा है। मगर आरोपी उसका हाथ खींच पर उसके चेहरे पर वार कर रहे हैं। रजिडेंट बार-बार आरोपियों से खुद को छोड़ने के लिए कह रहा है। मगर, आरोपियों ने उसकी कोई बात नहीं सुन रहे हैं। उसे बेहरमी से पीटते रहे।

सोसाइटी के AOA की शह पर हुई मारपीट
अवनीश कुमार ने बिसरख थाने में इसकी शिकायत की। उन्होंने कहा कि सोसाइटी के AOA की शह पर उनके साथ में यह मारपीट की गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि अवैध मेंटेनेंस की वजह से डिलीवरी बॉय को रोका गया था। उसके बाद जब मैंने उसकी मदद करने की कोशिश की, तो मेरे साथ भी मारपीट की। फिलहाल पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है। पुलिस कार्रवाई की बात कह रही है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 12 August 2026
जयपुर: राज्य सरकार की ओर से जारी 183 आरएएस अफसरों की सूची में उन अधिकारी का नाम भी है जो पिछले साल थप्पड़ कांड से सुर्खियों में आए थे। अपनी…
 12 August 2026
पटना: बिहार में पूर्ण शराबबंदी के करीब एक दशक बाद एक शोध रिपोर्ट ने इस नीति को लेकर नई राजनीतिक बहस छेड़ दी है। देश के प्रमुख आर्थिक शोध संस्थानों…
 12 August 2026
तिरुवनंतपुरम/नई दिल्ली: संसद के मॉनसूत्र सत्र में बुधवार को ‘लुंगीवाला’ शब्द को लेकर राज्यसभा में सियासी टकराव हुआ। सीपीआई (एम) के राज्यसभा सांसद जॉन ब्रिटास ने सदन में विशेषाधिकार नोटिस…
 12 August 2026
पटना: बिहार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने बुधवार को विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि वे बहुत देर से चल रहे हैं।…
 12 August 2026
 बदायूं: यूपी के बदायूं में एक सड़क हादसे के बाद फैली अफवाह ने सरकारी डॉक्टर को भीड़ ने घेर लिया। सीएचसी उसावां के प्रभारी चिकित्साधिकारी (एमओआईसी) डॉ. राहुल सिद्धार्थ पर…
 11 August 2026
पुणे, पुणे जिले के पिंपरी-चिंचवाड़ में सात आवारा कुत्तों ने चार साल की बच्ची पर हमला कर दिया। बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। उसके सिर पर 80 से ज्यादा…
 11 August 2026
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट से पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को कोयला ब्लॉक आवंटन मामले में क्लीन चिट मिलने के कुछ दिन बाद कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने केंद्र…
 11 August 2026
गुवाहाटी : 24 मिलियन वर्ष पुराने जीवाश्मों के विश्लेषण से पता चला है कि केवड़ा का पौधा न केवल हिमालय के निर्माण से पहले का है, बल्कि भारतीय क्षेत्र में…
 11 August 2026
पटना/उज्जैन: तेज प्रताप और अनुष्का यादव से जुड़े विवाद की एक बार फिर चर्चा होने लगी। बेटी उज्जैनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर उज्जैनी के मामा और अनुष्का के भाई…
Advt.