अतिथियों का स्वागत जशपुर के पारंपरिक रीति रिवाज से किया जाएगा

Updated on 15-10-2024 12:02 PM

जशपुरनगर ।  मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आगामी 21 अक्टूबर को  सरगुजा क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण की बैठक में शामिल होंगे। इसी कड़ी में कलेक्टर डॉ रवि मित्तल ने  और पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय अधिकारीयों की बैठक लेकर सभी तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।


इस अवसर पर अपर कलेक्टर प्रदीप कुमार साहू और जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे। कलेक्टर कहा  इतनी बड़ी बैठक होने वाली है। इसकी तैयारी में किसी भी प्रकार कि कोई कमी नहीं होनी चाहिए।  उन्होंने अतिथियों के भोजन में जशपुर के पारम्परिक व्यंजन को शामिल करने के निर्देश दिए है। साथ ही मेहमानों का स्वागत जशपुर  के पारंपरिक रीति रिवाज से करने की भी तैयारी चल रही हैं। कलेक्टर ने  डाक्टरों की टीम को सक्रिय रहने के लिए कहा है। और ड्यूटी लगाने के निर्देश दिए है। जशपुर के प्राकृतिक सौंदर्य को निकट से परिचय करवाने के लिए जिला प्रशासन द्वारा रूपरेखा तैयार की जा रही है।  ताकि मेहमान अपने साथ  बहुत सारी यादें लेकर जाए। उन्होंने स्वागत द्वार और पर्यटन स्थलों की फोटो प्रदर्शनी भी लगाने के लिए कहा ताकि अतिथियों को सरगुजा संभाग के पर्यटन स्थलों की अनुभूति हो सके।


बैठक में उप मुख्यमंत्री के साथ विभिन्न मंत्रियों के आने की संभावना है। इसमें सरगुजा प्राधिकरण के सदस्य भी शामिल होंगे।


उन्होंने  मंत्रियों की बैठक की व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए हैं।  फोल्डर तैयार करने के साथ माइक साउथ सिस्टम और एलईडी स्क्रीन , पेयजल साफ  सफाई, विद्युत जनरेटर विशेष व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 12 October 2026
छत्तीसगढ़ में मानसून की विदाई के साथ ही मौसम का मिजाज बदल गया है। प्रदेश में बारिश की एक्टिविटी थमने से अब दिन के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा…
 12 October 2026
छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में मां-बेटी की हत्या और रेप के मामले में कोर्ट में चार्जशीट पेश की गई। प्रत्यक्ष गवाही के अभाव में पुलिस ने फॉरेंसिक और डिजिटल सबूतों के…
 12 October 2026
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में स्कूल प्रिंसिपल ने चोरों का गैंग बनाया, फिर कृषि अधिकारी बनकर सर्वे के नाम पर सूने मकानों को टारगेट करते थे। सर्वे करने की बात कहते…
 12 October 2026
छत्तीसगढ़ के कोरबा में रेप के आरोपी का अस्पताल में आराम फरमाते हुए वीडियो सामने आया है। वीडियो में आरोपी पवन महतो मोबाइल पर बात करते और गुटखा खाते नजर…
 12 October 2026
रायपुर में भारत और जिम्बाब्वे की महिला क्रिकेट टीमों के बीच टी-20 सीरीज का रोमांच जल्द शुरू होने वाला है। भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कैप्टन स्मृति मंधाना और उनकी…
 12 October 2026
छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में टीचर रजनी बरेठ और उसके 12वीं में पढ़ने वाले बेटे सुजल बरेठ की हत्या मामले में लव अफेयर और पैसों के विवाद का एंगल सामने आया…
 10 October 2026
छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में गणित का सवाल हल नहीं कर पाने पर शिक्षक ने 8 साल की छात्रा की पिटाई कर दी। शिक्षक भागचंद चतुर्वेदी ने बच्ची के गाल…
 10 October 2026
छत्तीसगढ़ के डोंगरगढ़ में डबल मर्डर का मामला सामने आया है। आरोपी ने घर में घुसकर मां और बेटे पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में दोनों की…
 10 October 2026
बिलासपुर । राज्यपाल  रमेन डेका ने कहा कि जूडो केवल एक खेल नहीं, बल्कि साहस, आत्मसंयम, अनुशासन और आत्मविश्वास विकसित करने का सशक्त माध्यम है। यह विपरीत परिस्थितियों में धैर्य…
Advt.