WPL-2 में गुजरात जायंट्स की पहली जीत:RCB को 19 रन से हराया, वोल्वार्ट और मूनी के अर्धशतक, गार्डनर को 2 विकेट

Updated on 07-03-2024 01:18 PM

WPL-2 में बुधवार को गुजरात जायंट्स ने सीजन की पहली जीत हासिल की। टीम ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) को 19 रन से हराया। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में गुजरात जायंट्स ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी। टीम ने 20 ओवर में 5 विकेट पर 199 रन बनाए। जवाब में RCB 20 ओवर में 8 विकेट पर 180 रन ही बना सकी।

गुजरात की ओपनर लौरा वोल्वार्ट और बेथ मूनी ने अर्धशतक लगाए। वोलवार्ट ने 76 रन और मूनी ने नाबाद रहते 85 रन बनाए। साथ ही दोनों के बीच शतकीय साझेदारी भी हुई।

मूनी-वोल्वार्ट ने 13 ओवर साथ बल्लेबाजी की
गुजरात जायंट्स के सलामी बल्लेबाज लौरा वोल्वार्ट और बेथ मूनी ने 13 ओवर में 140 रन जोड़कर एक विशाल स्कोर की नींव रखी।

वोल्वार्ट के रूप में 13वें ओवर में विकेट गिरा, वे 76 रन बना कर रनआउट हुई। उन्होंने पारी में 13 चौके लगाए। रन आउट होने के बाद, मूनी ने फीब लिचफील्ड के साथ मिलकर केवल 5.3 ओवर में 52 रन जोड़े।लिचफील्ड 18 रन बनाकर आउट हुई। आखिर में गुजरात की कप्तान मूनी नॉन-स्ट्राइकर छोर पर फंस गई और आखिरी 10 गेंदों में टीम ने सात रन ही जोड़े।

एश्ले गार्डनर 0 रन, दयालन हेमलता 1 रन और वेदा कृष्णमूर्ती 1 रन बना कर आउट हुए। मूनी 85 रन और कैथरीन ब्रायस 1 रन बना कर नाबाद रही। मूनी ने पारी में ओर से 12 चौके और मिडविकेट पर एक सिक्स लगाया।

RCB की बॉलिंग फेल
RCB की बॉलिंग पूरी तरह फेल रही। सोफी मोलेनिक्स और जॉर्जिया वेयरहम को 1-1 विकेट मिला।

RCB की बैटिंग में टीम एफर्ट, वेयरहम की पारी पर पानी फिरा
RCB के टॉप ऑर्डर ने टीम को ठीक शुरुआत नहीं दी। टीम की कप्तान स्मृति मंधाना 16 गेंदों में 24 रन बनाकर आउट हुई। उनकी जोड़ीदार एस मेघना 4 रन बना कर आउट हुई। उन्होंने 13 बॉल खेलीं।

एलिस पेरी और सोफी डिवाइन ने केवल 3.5 ओवरों में 32 रन जोड़ दिए, और कमबैक की उम्मीद बढ़ाई, लेकिन फिर डिवाइन 23 रन बना कर बोल्ड हो गई। एलिस पेरी 23 बॉल में 24 रन बना कर आउट हुई।

आखिर में बल्लेबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया। ऋचा घोष 21 बॉल में 30 रन बना सकी। वहीं, जॉर्जिया वेयरहम ने शानदार पारी खेलते हुए 22 बॉल में 48 रन बना कर RCB को जीत की उम्मीद दे दी। आखिर में वे 19वें ओवर में रन आउट हो गई। एकता बिष्ट 12 रन और सोफी मोलेनिक्स 3 रन बना कर आउट हुई। वहीं, सिमरन बहादुर 1 रन बना कर नाबाद रही।

एश्ले गार्डनर को 2 विकेट
टीम की गेंदबाज एश्ला गार्डनर को 2 विकेट मिले। उन्होंने स्मृति मधधाना और ऋचा घोष को चलता किया। वहीं, कैथरीन ब्रायस और तनुजा कंवर को 1-1 विकेट मिला।

पॉइंट्स टेबल की स्टैंडिंग में कोई बदलाव नहीं
पॉइंट्स टेबल की स्टैंडिंग में कोई बदलाव नहीं आया। हालांकि, गुजरात को 2 पॉइंट्स हो गए, वे आखिरी स्थान पर है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 03 October 2026
नागोया में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2026 के हाई-वोल्टेज गोल्ड मेडल मैच में भारत और पाकिस्तान के बीच जबरदस्त ड्रामा और आतिशी क्रिकेट देखने को मिल रहा है। टॉस…
 03 October 2026
नई दिल्ली: नागोया में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2026 के हाई-वोल्टेज गोल्ड मेडल मुकाबले में पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय बल्लेबाजी दो अलग रंगों में नजर आई। एक तरफ जहां…
 03 October 2026
नई दिल्ली: एशियन गेम्स के क्रिकेट फाइनल में भारतीय क्रिकेट ने पाकिस्तान के खिलाफ पहले बैटिंग करते हुए बोर्ड पर 6 विकेट खोकर 211 रन लगाए हैं। पाकिस्तान को यह…
 03 October 2026
नई दिल्ली: एशियन गेम्स 2026 के गोल्ड मेडल मैच में पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय स्टार बल्लेबाज तिलक वर्मा ने अपनी आतिशी बैटिंग से मैच का रुख ही बदल दिया। अभिषेक…
 03 October 2026
नई दिल्ली: भारत के स्टार ओपनर अभिषेक शर्मा ने शनिवार को करोगी स्पोर्ट्स पार्क में एशियन गेम्स के गोल्ड मेडल मैच में पाकिस्तान के खिलाफ 28 गेंदों पर 61 रन…
 03 October 2026
नई दिल्ली: नागोया में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2026 के हाई-वोल्टेज गोल्ड मेडल मुकाबले में पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय टीम की शानदार गेंदबाजी और गजब की फील्डिंग का जलवा…
 02 October 2026
नई दिल्ली: न्यूजीलैंड के आगामी टेस्ट दौरे को ध्यान में रखते हुए भारतीय स्टार बल्लेबाज केएल राहुल और तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा को आंध्र के खिलाफ होने वाले रणजी ट्रॉफी…
 02 October 2026
नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में खेले गए दूसरे वनडे मुकाबले में रोहित शर्मा ने शानदार शतकीय पारी खेली लेकिन पूर्व भारतीय ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन…
 02 October 2026
नई दिल्ली: आईसीसी द्वारा वनडे विश्व कप 2027 के आधिकारिक कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही क्रिकेट गलियारों में बयानबाजी का दौर शुरू हो गया है। पूर्व भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज पार्थिव…
Advt.