गुजरात को हार्दिक का विकल्प चाहिए, केकेआर को सबसे ज्यादा 12 खिलाड़ियों की जरूरत

Updated on 16-12-2023 01:44 PM

आईपीएल के 2024 सीजन से पहले मिनी-ऑक्शन 19 दिसंबर को दुबई में होगी। इसमें सभी 10 टीमें कुल 77 स्लॉट्स भरने के लिए उतरेंगी। इनमें 30 विदेशी स्लॉट्स भी हैं। नीलामी में 333 खिलाड़ी हिस्सेदारी करेंगे। इनमें से 214 भारतीय और 119 विदेशी खिलाड़ी हैं। ऑक्शन के लिए 116 कैप्ड, जबकि 215 अनकैप्ड ने रजिस्टर किया है। नीलामी में टीमों के पास खर्च करने के लिए कुल 262.95 करोड़ रुपए हैं, जो IPL इतिहास में किसी मिनी-ऑक्शन के लिए सबसे बड़ा पर्स साइज है। इनमें गुजरात टाइटंस सर्वाधिक 38.15 करोड़ के पर्स के साथ नीलामी में शिरकत करेगी।

वहीं, लखनऊ सुपर जाएंट्स (13.15 करोड़) के पास सबसे कम राशि है। सबसे बड़ी चुनौती कोलकाता नाइट राइडर्स के सामने है। उसके पास 32.70 करोड़ रुपए शेष हैं और उसके 12 स्लॉट्स अभी खाली हैं। चेन्नई को 31.40 करोड़ रुपए के पर्स में 6 स्लॉट्स भरने हैं। एक टीम स्क्वॉड में कम से कम 18 और अधिकतम 25 खिलाड़ी रख सकती है, जिसमें 8 विदेशी हो सकते हैं। जानिए टीमों की जरूरतें...

चेन्नई सुपर किंग्स: स्लॉट्स-6 पर्स बाकी- 31.40 करोड़

चैम्पियन चेन्नई की टीम अंबाती रायडू के रिटायर होने के बाद रिप्लेसमेंट तलाश रही है। मिडिल ऑर्डर में पावर हिटर भारतीय बैटर की तलाश है। बचे 6 स्लॉट्स में टीम एक विदेशी तेज गेंदबाज या ऑलराउंडर को शामिल करना चाहेगी। टीम भारतीय विकेटकीपिंग विकल्प की ओर भी रुख कर सकती है।

मुंबई इंडियंस: स्लॉट्स-8 पर्स बाकी- 17.75 करोड़

टीम अभी भी विदेशी ऑलराउंडर की तलाश में होगी। मुंबई के विजयी दौर का हिस्सा रहे पोलार्ड का उचित विकल्प नहीं मिला है। कैमरून ग्रीन को भी रिलीज कर दिया है। विदेशी तेज गेंदबाज के साथ एक विदेशी ऑलराउंडर अक्सर मुंबई का विनिंग कॉम्बिनेशन रहा है। टीम फिर से उसी स्किलसेट के खिलाड़ी तलाश रही है।

गुजरात टाइटंस: स्लॉट्स-8 पर्स बाकी- 38.15 करोड़

तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर हार्दिक का विकल्प तलाशना है। भारतीय सर्किट में इस स्किल के खिलाड़ी का मिलना मुश्किल है, ऐसे में टीम विदेशी का रुख कर सकती है। अलजारी को रिलीज करने के बाद विदेशी तेज गेंदबाज की तलाश में भी होगी। एक स्थान भारतीय विकेटकीपर को साहा के बैकअप के रूप में मिल सकता है।

कोलकाता: स्लॉट्स- 12 पर्स बाकी- 32.70 करोड़

बची हुई राशि में कोलकाता को लगभग आधे बचे हुए स्लॉट्स भरने हैं। सबसे बड़ी तलाश तेज गेंदबाजों की है क्योंकि साउदी, फर्ग्युसन, उमेश यादव और शार्दुल को रिलीज कर दिया है। एक भारतीय विकेटकीपर और रसेल के बैकअप के रूप में विदेशी तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर की जरूरत भी टीम में नजर आती है।

बेंगलुरू: स्लॉट्स बाकी-6 पर्स बाकी- 23.25 करोड़

हेजलवुड, हसरंगा, हर्षल को रिलीज कर दिया। अब 6 स्लॉट्स में से 3 में इनके विकल्प तलाशने होंगे। ट्रेड किए ऑलराउंडर शाहबाज अहमद को भी भारतीय फिनिशर या ऑलराउंडर से रिप्लेस करना होगा। विदेशी पेसर पर फोकस रहेगा, जो टॉपले का बैकअप हो और सिराज के साथ नई गेंद से गेंदबाजी कर सके।

हैदराबाद: स्लॉट्स-6 पर्स बाकी- 34 करोड़

टीम ने सिर्फ 6 खिलाड़ियों को रिलीज किया, ऐसे में स्क्वाड लगभग तैयार नजर आती है। हालांकि, उसे कई पोजीशन पर बैकअप तलाशने हैं। सबसे बड़ी जरूरत एक विदेशी स्पिनर की लगती है क्योंकि आदिल रशीद और अकील हुसैन अब टीम में नहीं हैं। एक मुख्य विदेशी बल्लेबाज और विदेशी ऑलराउंडर भी चाहिए।

दिल्ली कैपिटल्स: स्लॉट्स-9 पर्स बाकी- 28.95 करोड़

ऋभपंत के खेलने पर संदेह है, ऐसे में टीम को एक भारतीय फिनिशर और विकेटकीपर बल्लेबाज की तलाश है। मिचेल मार्श के बैकअप के लिए विदेशी तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर को दल में शामिल करना टीम की कोशिश रहेगी। भारतीय तेज गेंदबाजी बैकअप और बल्लेबाज की भी खोज रहेगी।

पंजाब किंग्स: स्लॉट्स-8 पर्स बाकी- 29.10 करोड़

पंजाब ने नए सीजन से पहले फिनिशर बल्लेबाज शाहरुख खान को रिलीज कर दिया है। यह स्थान भरने के लिए उन्हें किसी भारतीय बल्लेबाजी ऑलराउंडर की जरूरत होगी। सैम करेन के बैकअप के रूप में विदेशी तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर भी चाहिए। यह कमी स्पिन ऑलराउंडर से भी पूरी हो सकती है।

राजस्थान रॉयल्स: स्लॉट्स-8 पर्स बाकी- 14.50 करोड़

टीम नए सीजन से पहले संतुलित नजर आती है। बटलर, हेटमायर, संजू, यशस्वी जैसे मैच विनर्स मौजूद हैं। होल्डर को रिलीज करने के बाद विदेशी ऑलराउंडर की कमी है। बोल्ट के बैकअप के रूप में विदेशी तेज गेंदबाज भी चाहिए। पडीक्कल की जगह भारतीय बैटर और रूट के विकल्प के रूप में विदेशी बैटर ले सकती है।

लखनऊ: स्लॉट्स-6 पर्स बाकी-13.15 करोड़

देवदत्त पडीक्कल को शामिल कर ओपनिंग मजबूत की है। पेसर आवेश खान को रिलीज करने के बाद टीम एक भारतीय तेज गेंदबाज या भारतीय ऑलराउंडर को टीम में शामिल करना चाहेगी। मिडिल ऑर्डर में भारतीय बल्लेबाज की भी तलाश रहेगी। डेनियल सैम्स की कमी पूरी करने की भी कोशिश रहेगी।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 October 2026
नई दिल्ली: भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली गई। इस सीरीज के टीम इंडिया ने 2-1 से अपने नाम किया। वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे वनडे…
 05 October 2026
नागोया एशियन गेम्स 2026 के मेंस क्रिकेट फाइनल में भारत के हाथों 19 रनों से हारकर पाकिस्तान को सिल्वर मेडल से संतोष करना पड़ा। इस मुकाबले में 51 गेंदों पर…
 05 October 2026
इंग्लैंड के अनुभवी तेज गेंदबाज क्रेग माइल्स ने महज 32 साल की उम्र में प्रोफेशनल क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है। 15 साल लंबे अपने…
 05 October 2026
नागोया एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला खिलाड़ियों ने अपने साहस और बेजोड़ खेल से नया इतिहास रच दिया। भारत द्वारा जीते गए कुल 21 गोल्ड मेडलों में से 11…
 05 October 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के आगामी न्यूजीलैंड दौरे को लेकर क्रिकेट फैंस का इंतजार जल्द ही खत्म होने वाला है। भारत के इस लंबे और महत्वपूर्ण दौरे के लिए…
 05 October 2026
भारतीय ऑलराउंडर शिवम दुबे मैदान पर लंबे-लंबे छक्कों और शानदार प्रदर्शन के चलते हमेशा सुर्खियों में रहते हैं। 2026 T20 वर्ल्ड कप में भारत को चैंपियन बनाने के बाद हाल…
 03 October 2026
नागोया में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2026 के हाई-वोल्टेज गोल्ड मेडल मैच में भारत और पाकिस्तान के बीच जबरदस्त ड्रामा और आतिशी क्रिकेट देखने को मिल रहा है। टॉस…
 03 October 2026
नई दिल्ली: नागोया में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2026 के हाई-वोल्टेज गोल्ड मेडल मुकाबले में पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय बल्लेबाजी दो अलग रंगों में नजर आई। एक तरफ जहां…
 03 October 2026
नई दिल्ली: एशियन गेम्स के क्रिकेट फाइनल में भारतीय क्रिकेट ने पाकिस्तान के खिलाफ पहले बैटिंग करते हुए बोर्ड पर 6 विकेट खोकर 211 रन लगाए हैं। पाकिस्तान को यह…
Advt.