भारत का सबसे बड़ा ट्रेडिंग पार्टनर है गल्फ काउंसिल

Updated on 05-03-2026 02:34 PM
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया का संकट बढ़ता जा रहा है और इसके साथ ही भारत की मुश्किलें भी बढ़ सकती हैं। होर्मुज की खाड़ी बंद होने से भारत में तेल और गैस की दिक्कत आ सकती है। भारत का ज्यादातर कच्चा तेल और गैस इसी रास्ते से आता है। साथ ही भारतीय कंपनियों को भी काफी नुकसान हो सकता है। भारतीय कंपनियों का पश्चिम एशिया में अच्छा खासा एक्सपोजर है। एनर्जी, स्पेशिएलिटी केमिकल्स और जेम्स एंड जूलरी सेक्टर की कंपनियां खाड़ी देशों से बड़ी मात्रा में आयात करती हैं। साथ ही इन देशों को भारत से काफी निर्यात भी होता है।

लॉ फर्म Economic Laws Practice में पार्टनर और इंटरनेशनल ट्रेड एंड कस्टम्स प्रैक्टिस के को-हेड संजय नोतानी ने कहा कि उन्हें कंपनियों की तरफ से सवाल आने शुरू हो गए हैं। वे फोर्स मेज्योर क्लॉज को यूज करना चाहती हैं और साथ ही कॉन्ट्रैक्ट पर नए सिरे से बातचीत करना चाहती हैं। कुछ कंपनियों ने तो अपनी सप्लाई चेन पर नए सिरे से विचार करना शुरू कर दिया है। वेयरहाउसेज और बंदरगाहों पर अटके सामान पर ज्यादा फीस लगने का खतरा है। शिपिंग और एयर ट्रैफिक में समस्या के कारण निर्यातकों और आयातकों की दिक्कत बढ़ गई है।

सबसे बड़ा ट्रेडिंग ब्लॉक

गल्फ कोऑपरेशन काउंसिल (GCC) भारत का सबसे बड़ा ट्रेडिंग ब्लॉक है। 2024-25 में दोनों के बीच द्विपक्षीय व्यापार $178.56 अरब का रहा था जो भारत के ग्लोबल ट्रेड का 15.42% है। भारत से इन देशों को इंजीनियरिंग गुड्स, चावल, टेक्सटाइल्स, मशीनरी, जेम्स एंड जूलरी का एक्सपोर्ट होता है जबकि भारत इन देशों से कच्चा तेल, एलएनजी, पेट्रोकेमिकल्स और सोने जैसी बहुमूल्य धातुएं मंगाता है।
लॉ फर्म डीएसके लीगल में मैनेजिंग पार्टनर आनंद देसाई ने कहा, जीसीसी देशों को आयात और निर्यात में काफी अनिश्चितता दिख रही है। अधिकांश मामले में फोर्स मेज्योर में समाधान है लेकिन अभी यह तय नहीं है कि मामला कब तक शांत होगा। इस कारण कई कॉन्ट्रैक्ट अटक सकते हैं या खत्म हो सकते हैं। फर्म ने हाल में दुबई और अबु धाबी में ऑफिस खोले हैं। जानकारों का कहना है कि इस स्थिति के कारण कॉन्ट्रैक्ट में गंभीर बाधाएं पैदा हो सकती हैं।

कब तक चलेगी जंग?

ब्रोकिंग फर्म Emkay Global Financial Services का कहना है कि अगर लड़ाई लंबी खिंचती है तो इसका भारत पर बड़ा असर हो सकता है। लेकिन फर्म का कहना है कि यह लड़ाई ज्यादा लंबी नहीं खिंचेगी क्योंकि अमेरिका के मुकाबले ईरान ज्यादा दिन तक नहीं टिक सकता है। इंश्योरेंस ब्रोकर Square Insurance के मैनेजिंग डायरेक्टर राकेश कुमार ने कहा कि उनके कई क्लाइंट यह पूछताछ कर रहे हैं कि अगर शिपमेंट में देरी हुई या रूट में बाधा आई तो क्या होगा। इनमें ज्यादा एक्सपोर्टर और लॉजिस्टिक्स कंपनियां शामिल हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 March 2026
नई दिल्‍ली: स्थानीय शेयर बाजारों में बीते मंगलवार को दो दिन से जारी भारी गिरावट पर ब्रेक लगा था। बीएसई सेंसेक्स 640 अंक के फायदे में रहा था। जबकि एनएसई निफ्टी…
 11 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने बैंकों के लिए डिविडेंड (लाभांश) देने से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव किया है। नए नियमों के तहत अब बैंक अपने शेयरधारकों को अपने…
 11 March 2026
नई दिल्‍ली: केवीएस मणियन बैंकिंग जगत में जाना-माना नाम हैं। वह फेडरल बैंक के एमडी और सीईओ हैं। सितंबर 2024 में उन्‍होंने इस बैंक की कमान संभाली थी। इस बैंक का…
 11 March 2026
नई दिल्ली: मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंस्ट्रीज अमेरिका में बनने वाली ऑयल रिफाइनरी में निवेश करेगी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इसका दावा किया है। इसके लिउ उन्होंने रिलायंस को…
 11 March 2026
नई दिल्ली: क्रिप्टोकरेंसी मार्केट में पिछले कई दिनों से उतार-चढ़ाव बना हुआ है। क्रिप्टो मार्केट कैप कभी कुछ बढ़ता है तो अगले ही पल उसमें गिरावट आ जाती है। बिटकॉइन समेत…
 11 March 2026
मुंबई: ईरान-इजरायल युद्ध के बीच भारत में एलपीजी और नेचुरल गैस की सप्लाई बाधित हुए है। इसका असर कुछ शहरों में दिखना भी शुरू हो गया है। लेकिन आज भारतीय…
 11 March 2026
नई दिल्ली: पिछले कुछ वर्षों के दौरान देश के टियर-2 और टियर-3 शहरों में खूब ग्रोथ हो रहा है। इन छोटे शहरों में इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने के लिए सरकार…
 11 March 2026
नई दिल्ली: मिडिल ईस्ट में तनाव के बीच भारत में कच्चे तेल के आयात पर असर पड़ा है। इसे देखते हुए कुछ दिनों पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत को…
 09 March 2026
नई दिल्ली: देश में गुरुग्राम और मुंबई जैसे शहरों में प्रॉपर्टी की कीमत दुबई से भी ज्यादा पहुंच चुकी है। लेकिन देश के कई छोटे शहरों में भी लग्जरी अपार्टमेंट्स की…
Advt.