हाथ में तमंचा, मुंह में सिगरेट... घोड़े पर बैठ धुएं के छल्ले उड़ा रहा था युवक, अब पहुंचा जेल

Updated on 01-11-2023 01:37 PM
खगड़िया: बिहार के खगड़िया जिले में हथियार के साथ रील्स बनाना एक युवक को भारी पड़ गया। युवक का वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने संज्ञान लेते हुए युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। युवक ने हाथ में तमंचा दिखाते हुए और सिगरेट का धुआं उड़ाते हुए रील बनाई थी। आरोपी युवक का नाम आयुष पासवान है। 20 वर्षीय आयुष पासवान की एक रील्स वायरल हुई। इसमें वह दाहिने हाथ में तमंचा पकड़े और दूसरे हाथ में सिगरेट लेकर घोड़े की सवारी करते हुए देखा जा सकता है। पुलिस ने कहा कि ऐसा लगता है कि वीडियो किसी और ने शूट किया था।

युवक ने एक हफ्ते पहले ये रील्स बनाई थी, जो वायरल हो गई। इस पर पुलिस ने स्वत: संज्ञान लेते हुए युवक की तलाश शुरू की और उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी युवक आयुष पासवान जिले के महेशखूंट थाना क्षेत्र के मदारपुर गांव का रहने वाला है।

रील्स में युवक के पास था अवैध हथियार: पुलिस

महेशखूंट थाना प्रभारी नीरज कुमार ने बताया कि वायरल वीडियो पर संज्ञान लेते हुए इसकी जांच की गई। जांच में युवक की पहचान होने पर उसे उसके गांव से गिरफ्तार किया गया। वीडियो में युवक के हाथ में जो हथियार था, वो अवैध था। उसका लाइसेंस नहीं था। आरोपी को जेल भेज दिया गया है।'

रील्स की वजह से दारोगा भी हो चुकी हैं सस्पेंड

इससे पहले, मुंगेर जिले में तैनात दारोगा पूजा कुमारी वर्मा को भी सोशल मीडिया पर हथियार और पुलिस वर्दी में रील्स की वजह से सस्पेंड कर दिया गया। पूजा कुमारी वर्मा ने बाद में अपना इंस्टाग्राम अकाउंट डिलीट कर दिया। उनके इंस्टाग्राम पर 6 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स थे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
पुणे, पुणे जिले के पिंपरी-चिंचवाड़ में सात आवारा कुत्तों ने चार साल की बच्ची पर हमला कर दिया। बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। उसके सिर पर 80 से ज्यादा…
 11 August 2026
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट से पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को कोयला ब्लॉक आवंटन मामले में क्लीन चिट मिलने के कुछ दिन बाद कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने केंद्र…
 11 August 2026
गुवाहाटी : 24 मिलियन वर्ष पुराने जीवाश्मों के विश्लेषण से पता चला है कि केवड़ा का पौधा न केवल हिमालय के निर्माण से पहले का है, बल्कि भारतीय क्षेत्र में…
 11 August 2026
पटना/उज्जैन: तेज प्रताप और अनुष्का यादव से जुड़े विवाद की एक बार फिर चर्चा होने लगी। बेटी उज्जैनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर उज्जैनी के मामा और अनुष्का के भाई…
 11 August 2026
भागलपुर: बिहार के भागलपुर में पूर्व मंत्री और बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन सैयद शाहनवाज हुसैन ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर जमकर निशाना साधा है। तेजस्वी यादव…
 11 August 2026
विरार: महाराष्ट्र के विरार में पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान गुजरात से मुंबई जा रही एक कार से एक करोड़ रुपये के…
 11 August 2026
लखनऊ: संसद के मॉनसून सत्र में कांग्रेस, सपा समेत समूचा विपक्ष मांग कर रहा है कि गृह मंत्री सदन में आएं और जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज मुद्दे पर…
 10 August 2026
हिसार, इन बयानों को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद छिड़ गया है। 1 अगस्त को जींद के रामराय गांव में हुई नौगामा खाप पंचायत में सदस्य वीरेंद्र ढुल ने ये बातें…
 10 August 2026
प्रयागराज: रामपुर जेल में बंद चल रहे वरिष्‍ठ सपा नेता आजम खान अब एक नए मामले में फंस गए हैं। प्रयागराज के दरियाबाद मोहल्‍ले में पार्क की जमीन और उससे…
Advt.