छात्रों के विरोध के आगे झुका गुरु घासीदास विश्वविद्यालय, BA-LLB छठे सेमेस्टर का री-एग्जाम रद्द

Updated on 24-07-2026 12:45 PM

बिलासपुर। छात्रों के तीव्र विरोध के बाद गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय प्रशासन ने BA-LLB छठे सेमेस्टर की परीक्षा दोबारा कराने का फैसला वापस ले लिया है। री-एग्जाम का नोटिफिकेशन रद्द होने से छात्रों ने राहत की सांस ली है।

विश्वविद्यालय द्वारा री-एग्जाम की घोषणा के बाद एलएलबी के छात्रों ने इसका कड़ा विरोध किया था। उनका कहना था कि दोबारा परीक्षा की तैयारी के लिए पर्याप्त समय नहीं दिया गया, जिससे परीक्षा की तैयारी करना संभव नहीं है।

छात्रों ने पहले विभागाध्यक्ष से चर्चा कर समाधान निकालने का प्रयास किया, लेकिन कोई सकारात्मक परिणाम नहीं मिलने पर विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन के सामने प्रदर्शन शुरू कर दिया।

प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने चेतावनी दी थी कि यदि री-एग्जाम का नोटिफिकेशन वापस नहीं लिया गया तो वे उग्र आंदोलन करने को मजबूर होंगे। छात्रों के बढ़ते विरोध और परिसर में बने तनावपूर्ण माहौल को देखते हुए विश्वविद्यालय प्रशासन ने अंततः अपना निर्णय वापस लेते हुए री-एग्जाम संबंधी अधिसूचना निरस्त कर दी।

गौरतलब है कि करीब दो महीने पहले BA-LLB परीक्षा के पेपर लीक होने के आरोप सामने आए थे। मामले की जांच के लिए गठित पांच सदस्यीय फैक्ट फाइंडिंग कमेटी ने 6 जून को अपनी रिपोर्ट विश्वविद्यालय प्रशासन को सौंपी थी।

इसके आधार पर प्रशासन ने परीक्षा निरस्त कर दोबारा आयोजित कराने का फैसला लिया था, लेकिन छात्रों के विरोध के बाद अब यह निर्णय वापस ले लिया गया है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 September 2026
बिलासपुर, बिलासपुर के चांटीडीह स्थित माधव ट्रेडर्स में ब्रांडेड के नाम पर नकली चाय का कारोबार करने का मामला सामने आया है। खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने कंपनी…
 19 September 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ के सरकारी मेडिकल कॉलेजों और अस्पतालों में जूनियर डॉक्टर एक बार फिर आंदोलन की तैयारी में हैं। स्टाइपेंड, वेतन-मानदेय में संशोधन समेत 17 सूत्रीय मांगों को लेकर जूनियर डॉक्टर्स…
 19 September 2026
सूरजपुर। सेवा संकल्प अभियान की पहल जिले के उन परिवारों की खुशियों से जुड़ रही है, जिनका पक्के घर का सपना प्रधानमंत्री आवास योजना से पूरा हुआ है। ग्राम पंचायत…
 19 September 2026
कोरबा, उच्चतम न्यायालय के रिट पीटिशन (सि) कं. 1404 / 2023, सुकन्या संस्था विरूद्ध युनियन ऑफ इंडिया व अन्य में पारित दिनांक 03.10.2024 के निर्णय के दिशा-निर्देशानुसार न्याय तक पहुंच सुनिश्चित…
 19 September 2026
कोरबा।  सूरज की ऊर्जा अब आदिवासी छात्राओं की पढ़ाई को नई रोशनी और नई सुविधा दे रही है। स्वच्छ एवं अक्षय ऊर्जा के उपयोग से छात्रावासों में अध्ययन के लिए…
 19 September 2026
कोरबा। ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने और उन्हें आजीविका से जोड़ने के प्रयासों से परिवारों के जीवन में नई उम्मीद और आत्मविश्वास का संचार हो…
 19 September 2026
कोरबा। कोरबा शहर के वार्ड क्रमांक 19 पथर्रीपारा निवासी  सनातन प्रसाद पाठक के लिए पक्का मकान केवल एक निर्माण नहीं, बल्कि परिवार के सुरक्षित और सुखद जीवन की नई शुरुआत…
 19 September 2026
कोण्डागांव। प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत जिले के विभिन्न विद्यालयों में विद्यार्थियों की सहभागिता से…
 19 September 2026
महासमुंद। राष्ट्रव्यापी सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत द्वितीय दिवस आज महासमुंद जिले के 1806 शासकीय एवं निजी विद्यालयों में स्कूल स्तर पर ‘मेरे सपनों का भारत’ सेवा चित्र प्रतियोगिता का…
Advt.