गुरु नानक जयंती समारोह: पाकिस्तान ने भारत के सिख श्रद्धालुओं को जारी किए 3000 वीजा

Updated on 10-11-2024 06:13 PM
नई दिल्ली: पाकिस्तान हाई कमीशन ने भारत के 3000 से ज्यादा सिख श्रद्धालुओं को वीजा जारी किए हैं। पाकिस्तान हाई कमीशन ने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर पोस्ट कर इस बात की जानकारी दी है। ये श्रद्धालु गुरु नानक जयंती के मौके पर पाकिस्तान में होने वाले भव्य समारोह में भाग लेंगे। ये समारोह 14 से 23 नवंबर 2024 तक चलेगा। गुरु नानक जयंती सिख समुदाय का सबसे अहम पर्व है। इस साल गुरु नानक जयंती 15 नवंबर को मनाई जाएगी।

इस मौके पर प्रभारी राजदूत साद अहमद वराइच ने खुशी का इजहार किया है, साथ ही उन्होंने तीर्थयात्रियों को एक सफल यात्रा की शुभकामनाएं दी है। पाकिस्तानी सरकार की ओर से अमरीकी डॉलर साथ लाने की सलाह की वजह से कई श्रद्धालुओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उधर भारत सरकार की ओर से इस बारे में कोई स्पष्टीकरण नहीं है कि वास्तव में पाकिस्तान की ओर से कितने वीजा जारी किए गए हैं।

हर साल सिख धर्म के संस्थापक गुरु नानक देव जी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में कार्तिक मास की पूर्णिमा को गुरु नानक जयंती मनाई जाती है। इस साल गुरु नानक जयंती 15 नवंबर, शुक्रवार को मनाई जाएगी। पाकिस्तान की यात्रा पर जाने वाले भारतीय सिख श्रद्धालु डेरा साहिब, पंजा साहिब, ननकाना साहिब और करतारपुर साहिब के दर्शन करेंगे।

पहले 1000 से ज्यादा वीजा कर दिए थे रिजेक्ट


इससे पहले पाकिस्तान हाई कमीशन ने ननकाना साहिब की तीर्थयात्रा के लिए आवेदन करने वाले 2,244 सिख श्रद्धालुओं में से 1,481 श्रद्धालुओं को वीजा देने से इनकार कर दिया था। शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष, हरजिंदर सिंह धामी ने कहा कि इतनी बड़ी संख्या में वीजा खारिज करना बेहद दुखद है और इससे सिखों की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंची है। अब पाकिस्तान ने 3000 आवेदकों के लिए वीजा जारी कर दिया है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
अमृतसर : अमेरिका में भारत से जुड़े अंतरराष्ट्रीय क्राइम सिंडिकेट के खिलाफ 'ऑपरेशन हार्ड बॉल' के बीच कनाडा से भी लॉरेंस बिश्नोई गैंग को लेकर बड़ा खुलासा सामने आया है।…
 07 August 2026
लखनऊ: उत्‍तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक बिसात बिछ चुकी है। सभी दल अपनी चाल चल रहे हैं। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ब्राह्मण वोटरों को अपने पाले…
 07 August 2026
चेन्नई: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर गोदावरी-कावेरी लिंक प्रोजेक्ट में तेजी लाने का आग्रह किया किया है। यह परियोजना तमिलनाडु की जल सुरक्षा के…
 07 August 2026
रांचीः झारखंड में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के क्रम में चुनाव आयोग की ओर से जारी ड्राफ्ट वोटर लिस्ट के बाद मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय ने स्पष्ट किया है कि…
 07 August 2026
मुंबई : शिवसेना सिंबल विवाद पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी और प्रशांत किशोर की सुनेत्रा पवार से मुलाकात के बाद महाराष्ट्र की राजनीति में एक बार फिर हलचल बढ़ गई…
 01 August 2026
अमरावती: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले के भोगापुरम में अल्लूरी सीताराम राजू अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के उद्घाटन किया। यह हवाई अड्‌डा सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी)…
 01 August 2026
जंतर-मंतर पर पीएम मोदी को गाली देने वाली लड़की ने माफी मांग ली है। उसने वीडियो मैसेज में कहा, ‘मैं सिर्फ 15 साल की हूं, यह मेरी पहली और आखिरी…
 01 August 2026
श्रीनगर, दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे पहलगाम जैसा हमला हुआ। आतंकवादियों ने ईंट-भट्ठे पर काम कर रहे 2 हिंदू मजदूरों को नाम पूछकर गोली मार दी।…
 01 August 2026
बुलंदशहर: वही हुआ जिसका डर था। लोगों की दुआएं काम नहीं आईं। यूपी के बुलंदशहर में नाले में गिरी 11 साल की मासूम चारू कश्‍यप का शव शनिवार सुबह करीब…
Advt.