जबलपुर समेत संभाग के अन्‍य जिलों में जगह-जगह गुरु पूजन

Updated on 03-07-2023 06:06 PM

शहडोल। गुरु पूर्णिमा का उत्सव जबलपुर समेत संभाग के अन्‍य जिलों में परंपरागत एवं धार्मिक रीति रिवाज से मनाया जा रहा है। जगह-जगह गुरु पूजन के आयोजन किए जा रहे हैं।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की शाखाओं पर भी गुरु पूजा का कार्यक्रम हुआ है । संघ की शाखाओं में सुबह ध्वज लगाकर ध्वज का पूजन स्वयंसेवकों ने किया ।आज से संघ का गुरु पूजन समर्पण दिवस शुरू हो गया है और यह कार्यक्रम 15 दिन तक जारी रहेगा ।जिला मुख्यालय के अलावा जिले के ग्रामीण अंचलों में तथा जिले के सभी धार्मिक स्थलों में कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं और यह कार्यक्रम दिन भर चलेंगे। छपडौर वाले महाराज जी के दर्शन करने के लिए भी हजारों की संख्या में शिष्य उनके स्थान पर पहुंचे हैं और उनका आशीर्वाद लिया है।

दी आर्ट आफ लिविंग के सदस्‍य करेंगे आयोजन

दी आर्ट आफ लिविंग संस्था द्वारा सोमवार को मदन महल स्थित अन्नपूर्णा इन में विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा। प्रात: काल सं ही विभिन्न कार्यक्रमों की शुरुआत हो जाएगी। संस्था के सदस्य महासुदर्शन क्रिया में भाग लेंगे। ततपश्चात गुरु पंडितों के द्वारा वेदिक रीति से गुरुपाद का पूजन होगा। शाम 6 बजे से गायक रीना महोबिया व आदित्य तिवारी भजनों की प्रस्तुति देंगे। संगीत कार्यक्रम बराट रोड़ स्थित आर्य समाज हाल में आयोजित होगा। संस्था के अनुज श्रीवास्तव व अजय तिवारी ने सभी से उपस्थिति की अपील की है।

नर्मदा स्वर्ण कलश परिक्रमा आज

गुरु पूर्णिमा के अवसर पर तिलवारा घाट स्थित हरे कृष्णा आश्रम में सोमवार को स्वर्ण कलश यात्रा निकाली जाएगी। नर्मदा पंचकोशी परिक्रमा का चतुर्मास विश्राम होने के कारण आश्रम में ही 108 स्वर्ण कलश परिक्रमा की जाएंगी। कार्यक्रम के दौरान महाआरती व भंडारे का आयोजन भी होगा। नर्मदा महाआरती के संस्थापक व परिक्रमा के संरक्षक डा. सुधीर अग्रवाल, शिव शंकर पटेल, पं. मनमोहन दुबे, श्याम मनोहर पटेल, मनोज गुलाब बानी, सुरेश विश्वकर्मा आदि ने सभी से उपस्थिति की अपील की है।

भारत सेवाश्रम संघ मनाएगा गुरुपूर्णिमा

सोमवार को भारत सेवाश्रम संघ के द्वारा गुरुपूर्णिमा पर्व पर विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है। इस दौरान विविध धार्मिक अनुष्ठान आयोजित होंगे। जिसमें पादुका पूजन, भजन, हवन, परंपरागत आरती आदि का आयोजन होगा। संघ शाखा प्रमुख स्वामी भूदेवानंद, विमलपाल, विकास रंजन, अरुण भौमिक, रतन मिश्रा कार्तिक बेनर्जी, दीपक दत्ता, स्वपना मिश्रा, राजीव गांगुली आदि ने सभी से उपस्थिति की अपील की है।

मातेश्वरी भक्त परिवार मनाएगा गुरुपूर्णिमा

गुरुपूर्णिमा पर्व पर जय मातेश्वरी भक्त परिवार समिति के तत्वावधान में विविध कार्यक्रमों के आयोजन सोमवार को होंगे। उखरी रोड़ स्थित अग्रवाल बारात घर में यह अायोजन होंगे। इस दौरान गुरुपूजन सहित अन्य धार्मिक अनुष्ठान संपन्न होंगे। कार्यक्रमों की शुरुआत प्रात: 9 बजे से होंगे। भक्त परिवार ने सभी से उपस्थिति की अपील की है।

गुरु पूर्णिमा पर पौधारोपण का लें संकल्प

नर्मदा खंड के संत सीताराम दास दद्दा जी महाराज की तपोस्थली में गुरुपूर्णिमा पर्व आयोजित होगा। यह अायोजन तिलवारा घाट के नजदीक दक्षिण तट स्थित नर्मदा मारकंडे धाम में सोमवार को होंगे। इस दौरान विविध धार्मिक अनुष्ठान आयोजित होंगे। कार्यक्रम की शुरुआत प्रकृति पूजन से होगी। महोत्सव में नर्मदा पूजन, पौधारोपण, दद्दा समाधि स्थल पूजन, पादुका पूजन, सत्संग, शिव अभिषेक, सुंदरकांड, गुरु पूजा, गुरु दीक्षा सहित भंडारे का आयोजन हाेगा। मारकंडे धाम प्रभारी विचित्र महाराज ने नागरिकों से फलदार वृक्ष लेकर आश्रम पहुंचकर पाैधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेने की अपील की है।

कुकरभुका में होगा गुरु पूजन

नजदीकी ग्राम कुकरभुका स्थित कुंज बिहारी मंदिर में गुरुपूजन का आयोजन सोमवार को होगा। कार्यक्रम की शुरुआत गौलोक वासी कमला कांत मिश्र की मूर्ति के समक्ष पूजन-अर्चन से होगी। भगवताचार्य प्रमेश मिश्र द्वारा गुरु पूजन किया जाएगा। इस उपलक्ष्य में हवन का आयोजन भी होगा। शिष्य मंडल के अटल उपाध्याय, राजकुमार पटेल, मुकेश, परसोत्तम ,सतीश, अभय उपाध्याय, योगेंद्र मिश्रा, सुमन उपाध्याय, वंदना मिश्रा ने सभी से मंदिर पहुंचकर गुरुपूजन करने की अपील की है।

सांई धाम में गुरुपूर्णिमा महोत्सव

गुरुपूर्णिमा के पर्व पर रांझी स्थित साईधाम में धार्मिक अनुष्ठान आयोजित होंगे। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 6 बजे से काकड़ आरती के साथ होगी। तत्पश्चात अभिषेक, गुरुपूजन, सुंदरकांड, हवन, साई यज्ञ का आयोजन होगा। कार्यक्रम का समापन शाम 7 बजे पालकी यात्रा के साथ होगा। संस्थापक प्रदीप साहनी व राज्यसभा सांसद सुमित्रा वाल्मीकी ने सभी से उपस्थित होकर धर्मलाभ लेने की अपील की है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
भोपाल। टीबी की ऐसी किस्म भी होती है, जिस पर सामान्य दवाएं असर नहीं करतीं। इसे दवा-प्रतिरोधी टीबी या एमडीआर-टीबी कहा जाता है। इस बीमारी के इलाज में सबसे बड़ी…
 11 August 2026
भोपाल। मतदाता सूची में अपना नाम खोजने, आवेदन की स्थिति जानने या नाम जुड़वाने के लिए अब कहीं भटकना नहीं होगा। निर्वाचन आयोग के ईसीआईनेट डिजिटल प्लेटफॉर्म पर सभी सुविधाएं…
 11 August 2026
भोपाल। राजधानी भोपाल में सोमवार सुबह से जारी मूसलाधार बारिश ने जनजीवन के साथ स्कूली व्यवस्था को भी प्रभावित किया। शहर के अधिकतर सरकारी स्कूलों में जलभराव की स्थिति रही।…
 11 August 2026
भोपाल। राजधानी भोपाल अब मेट्रोपोलिटन सिटी की ओर एक कदम बढ़ाने जा रहा है। इसी दिशा में भोपाल-विदिशा दो लेन मार्ग को चार लेन किया जाएगा। 1,757 करोड़ रुपये की…
 11 August 2026
 भोपाल। मध्य प्रदेश अब गारमेंट सेक्टर में बड़ी छलांग लगाने के लिए आगे बढ़ रहा है। धार जिले में पीएम मित्र पार्क पर काम प्रारंभ हो गया है। यहां लाखों…
 11 August 2026
भोपाल। अगर आप रक्षाबंधन पर घर जाने की योजना बना रहे हैं तो टिकट के लिए आखिरी समय तक इंतजार न करें। 28 अगस्त को रक्षाबंधन है और 25 अगस्त…
 11 August 2026
भोपाल। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन द्वारा प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने के लिए संविदा आयुष चिकित्सा अधिकारियों की भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।इस भर्ती से जिला और…
 11 August 2026
भोपाल। शहर में तेज वर्षा के बीच सोमवार को पंपों पर पानी मिला पेट्रोल मिलने से ग्राहाकों ने हंगामा मचा दिया।जिसकी जानकारी मिलते ही खाद्य विभाग की टीम मौके पर…
 11 August 2026
भोपाल। राजधानी के हाई-सिक्योरिटी जोन चार इमली में एक बार फिर पुलिस की निगरानी व्यवस्था को ठेंगा बताकर बदमाशों ने जबलपुर के पाटन से भाजपा विधायक और पूर्व मंत्री अजय…
Advt.