अमेरिका में एआई ट्रेनर वाला जिम खुला दीवार पर लगे सेंसर वर्कआउट को ट्रैक करेंगे, बोलकर फीडबैक देगा

Updated on 06-01-2024 12:55 PM

हर क्षेत्र की तरह फिटनेस और हेल्थ में भी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तेजी से विकसित ​हो रहा है। एआई का इस्तेमाल करने वाली फिटनेस एप की संख्या कई गुना बढ़ रही है। कुछ लोग लोकप्रिय एआई चैटबॉट चैटजीपीटी को भी अपने लिए वर्कआउट प्रोग्राम तैयार करने के लिए कह रहे हैं। ज्यादातर एआई फिटनेस एप अकेले में इस्तेमाल करने के लिए डिजाइन किए गए हैं। लेकिन, अमेरिका के डलास, टेक्सास में ल्यूमिन फिटनेस नाम का पहला जिम खोला गया है, जहां लोग एआई ट्रेनर के साथ व्यायाम कर सकते हैं।

AI ट्रेनर एक साथ 14 लोगों को ट्रेन कर सकता है
एआई ट्रेनर वर्कआउट के दौरान किए जा रहे हर मूवमेंट पर बोलकर अपना फीडबैक दे सकता है। जिम की दीवारों पर एलईडी स्क्रीन लगी है। इन स्क्रीन के माध्यम से एआई पर्सनल ट्रेनर एक साथ 14 लोगों को ट्रेन कर सकता है।

जिम में लगे सेंसर हर मेंबर को मॉनिटर करेंगे
हर व्यक्ति का अपना एक स्टेशन होता है। स्क्रीन के पीछे लगे सेंसर व्यक्ति के व्यायाम और विशेष रूप से तैयार किए गए उपकरण जैसे डंबल, स्किपिंग रोप को ट्रैक करते हैं। वहीं, वर्कआउट करते समय हेडफोन पर एआई अपना आकलन और निर्देश देता रहता है।

ल्यूमिन फिटनेस के सीईओ ब्रैंडन बीन ने बताया,‘जिम में लगे सेंसर हर मेंबर को मॉनिटर कर सकते हैं और उनकी हर मूवमेंट पर फीडबैक दे सकते हैं। हम मानव ट्रेनर की प्रतिभा का विकल्प नहीं खोज रहे हैं। बल्कि, हम उन्हें बेहतर अनुभव प्रदान करने के लिए उपकरण दे रहे हैं। एआई की खास विशेषता इसकी सीखने की क्षमता है। यह अभी परफेक्ट नहीं है, लेकिन समय के साथ एआई फिटनेस और ज्यादा बेहतर हो जाएगी।’

फिटनेस से जुड़ी भावनात्मक बुद्धिमत्ता का विकल्प नहीं
विशेषज्ञों की राय में एआई अच्छे से प्रोग्राम किया जाए, तो यह लोगों की व्यायाम में काफी मदद कर सकता है। हालांकि, स्वास्थ्य और फिटनेस में भावनात्मक बुद्धिमत्ता भी शामिल होती है। एआई इसका विकल्प नहीं हो सकता है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 29 September 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के सूचना और प्रसारण मंत्री ने शहबाज शरीफ की संयुक्त राष्ट्र महासभा में दी गई स्पीच की जमकर तारीफ की है। तरार ने अपने प्रधानमंत्री की स्पीच को…
 29 September 2026
ढाका: बांग्लादेश और भारत की खुफिया एजेंसियों ने पता लगाया है कि जमात-ए-इस्लामी तारिक रहमान की बीएनपी सरकार को गिराने की कोशिश कर रही है। उनका लक्ष्य जुलाई के विवादित…
 29 September 2026
वॉशिंगटन: विदेश मंत्री एस. जयशंकर का कहना है कि भारत सीमापार आतंकवाद (पाकिस्तान से) के बड़े खतरे का सामना कर रहा है। भारत के सहयोगियों का इन चिंताओं पर ध्यान…
 29 September 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में सोमवार से तीन दिन (28-30 सितंबर) की शंघाई सहयोग संगठन (SCO) की बैठक शुरू हो गई है। बैठक में एससीओ के दूसरे सदस्यों के…
 29 September 2026
अंकारा/मॉस्को: रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा है कि रूस, तुर्की से किसी तीसरे मित्र देश को S-400 ट्रायम्फ मिसाइल सिस्टम ट्रांसफर करने पर…
 29 September 2026
न्‍यूयॉर्क: न्यूयॉर्क में 14वें भारत-ब्राजील-दक्षिण अफ्रीका (आईबीएसए) त्रिपक्षीय मंत्रिस्तरीय आयोग की बैठक संयुक्त राष्ट्र महासभा के 81वें सत्र के मौके पर हुई। बैठक में दक्षिण अफ्रीका के विदेश मंत्री रोनाल्ड…
 29 September 2026
ढाका: भारत और बांग्लादेश के बीच तीन दशक पुरानी गंगा जल संधि इस साल खत्म हो रही है। ऐसे में दोनों देशों के अधिकारियों ने दिसंबर में खत्म होने वाली…
 28 September 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान में अजरबैजान की 20 साल की महिला के साथ कथित गैंगरेप और लूट का मामला सामने आया है। पुलिस ने रविवार को बताया कि महिला ने लाहौर में…
 28 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने उन कंपनियों के खिलाफ सख्ती की बात कही है, जो अमेरिकी कर्मचारियों को नौकरी से निकालकर H-1B के तहत विदेशी वर्कर की मांग करती…
Advt.