दूरबीन से मैच पर गड़ाई थी नजर, जीत के बाद कमेंट्री बॉक्स का सीन रौंगटे खड़ा कर देगा

Updated on 21-06-2023 08:14 PM
नई दिल्ली: एशेज सीरीज का पहला टेस्ट मैच इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच बर्मिंघम के एजबेस्टन स्टेडियम में खेला गया। अमूमन भारत में टेस्ट मैच काफी ज्यादा बोरियत भरे होते हैं। दर्शक पहले या दूसरे दिन ही खेल से बोर हो जाते हैं। कई बार तो पांच दिन खेलने के बाद भी भारत में टेस्ट मैच का रिजल्ट नहीं निकलता। ऐसा हमें 2023 की बॉर्डर गवासक्र ट्रॉफी के अहमदाबाद टेस्ट मैच में भी देखने को मिला।

लेकिन एजबेस्टन में खेला गया एशेज 2023 का पहला टेस्ट मैच रोमांच से भरपूर रहा। इस मैच में टी20 से भी ज्यादा रोमांच था। ऑली रॉबिन्सन द्वारा डाली गई मैच की आखिरी गेंद तक इस बात का अंदाजा नहीं था कि यह मैच कौन जीतने वाला है। वहीं मैदान और घरों में दर्शक मैच पर अपनी नजरें गड़ाए बैठे थे कि आखिर यह मैच कौन जीतेगा। जब तक ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस ने चौका नहीं लगाया तब तक किसी की जीत पक्की नहीं थी। दोनों टीमों के खिलाड़ियों की भी सांसे अटकी हुई थी। ऐसे में कमेंटेटर भी अपना दिल थाम कर कमेंट्री कर रहे थे। ऐसे में अब एक वीडियो सामने आ रही है, जिसमें ऑस्ट्रेलिया के रोमांचक जीत दर्ज करने के बाद उनका रिएक्शन वायरल हो रहा है।

कमेंटेटर का रिएक्शन हुआ वायरल
जब एशेज के पहले टेस्ट का रोमांच चरम पर था तो, कमेंट्री बॉक्स में कमेंटेटर भी दूरबीन के सहारे मैच पर अपनी नजरें पूरी तरह से रखे हुए थे। ऐसे में जब पैट कमिंस ने ऑली रॉबिन्सन की गेंद पर चौका लगाया तो ऑस्ट्रेलियाई जर्नलिस्ट जो कमेंट्री बॉक्स में कमेंट्री कर रहे थे। उनकी खुशी का कोई ठिकाना नहीं था। कंगारू टीम के जीतने के बाद एडम कॉलिंस (ऑस्ट्रेलिया पत्रकार)की अवाज में एक अलग ही जोश दिख रहा था। उनकी अब इस कमेंट्री की वीडियो भी चर्चा में है।

कुछ ऐसा रहा मैच का हाल
इंग्लैंड क्रिकेट टीम के कप्तान बेन स्टोक्स ने टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था। ऐसे में उन्होंने पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 विकेट के नुकसान पर 393 रन बनाकर पहले ही दिन अपनी पारी को घोषित कर दिया था। इसके जवाब में ऑस्ट्रेलिया 386 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। इंग्लैंड के पास दूसरी इनिंग में सिर्फ 7 रन की लीड थी। वहीं ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को दूसरी पारी में 273 रन पर समेट दिया। अब कंगारुओं को मैच जीतने के लिए 281 रन की जरूरत थी। मैच के आखिरी दिन आखिरि सेशन में दो विकेट रहते हुए ऑस्ट्रेलिया ने यह मैच जीत लिया। इस जीत के साथ ही ऑस्ट्रेलिया अब 5 मैचों की एशेज सीरीज में 1-0 से आगे है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 22 September 2026
साणो: जापान के साणो इंटरनेशनल क्रिकेट ग्राउंड पर मंगलवार, 22 सितंबर को एक ऐतिहासिक मुकाबला खेला जाना है, जहां श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली एक मजबूत भारतीय टीम सुजुकी कप…
 22 September 2026
आइची-नागोया: एशियन गेम्स 2026 के महिला क्रिकेट इवेंट में पाकिस्तान ने ब्रॉन्ज मेडल पर कब्जा जमा लिया है। मंगलवार को खेले गए ब्रॉन्ज मेडल मैच में पाकिस्तान की महिला टीम…
 22 September 2026
आइची-नागोया: एशियन गेम्स 2026 में सुचिका तारियाल ने भारत के लिए कांस्य पदक जीता है। वह इस खेल में भारत को एशियन गेम्स पदक दिलाने वाली पहली खिलाड़ी हैं। सिंगापुर…
 22 September 2026
आइची-नागोया: एशियन गेम्स 2026 में अपने गोल्ड मेडल की रक्षा करने उतरी भारतीय मेंस कबड्डी टीम का शानदार प्रदर्शन जारी है। मंगलवार सुबह तोकाई सिटीजन्स जिम्नेजियम में खेले गए ग्रुप-ए…
 22 September 2026
निशिन (जापान): टीम इंडिया की स्टार बल्लेबाज स्मृति मंधाना महिला क्रिकेट में 11000 रन बनाने वाली पहली बल्लेबाज बनी हैं। उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ एशियन गेम्स मुकाबले में अर्धशतकीय पारी…
 22 September 2026
आइची-नागोया: एशियन गेम्स 2026 में भारतीय रोइंग टीम के क्रू कॉम्बिनेशन में अचानक किए गए फेरबदल को लेकर उठा विवाद गहराता जा रहा है। एथलीटों की बढ़ती नाराजगी के बीच…
 21 September 2026
नई दिल्ली: हाल ही में एशिया कप 2026 का खिताब अपने नाम करने वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम अब आइची-नागोया एशियन गेम्स 2026 के फाइनल में पहुंच चुकी है। हरमनप्रीत…
 21 September 2026
नई दिल्ली: भारत और पाकिस्तान के खेल मुकाबले हमेशा से ही फैंस का दिल थामकर देखने वाले होते हैं। जब भी ये दोनों टीमें किसी भी खेल में आमने-सामने आती…
 21 September 2026
नई दिल्ली: आइची-नागोया एशियन गेम्स 2026 के तीसरे दिन भारत के निशानेबाजों ने देश को बड़ी सफलता दिलाई है। पुरुषों की 10 मीटर एयर राइफल टीम इवेंट में हिमांशू ढिल्लों,…
Advt.