धामी सरकार और खुफिया तंत्र अलर्ट होता तो...हल्‍द्वानी हिंसा पर मायावती ने जताई चिंता

Updated on 10-02-2024 12:31 PM
लखनऊ: उत्‍तराखंड के हल्‍द्वानी में भड़की हिंसा में छह लोगों की मौत हो गई। एक पत्रकार सहित सात घायलों का शहर के विभिन्न अस्पतालों में उपचार चल रहा है। अस्पतालों में भर्ती कराए गए करीब 60 घायलों में से ज्यादातर को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। बसपा चीफ मायावती ने हल्‍द्वानी हिंसा पर चिंता जताई है। उन्‍होंने कहा है कि हल्‍द्वानी में हुई हिंसा और जान माल की क्षति अति चिंतनीय है। अगर सरकार, प्रशासन और खुफिया तंत्र सतर्क होता तो इस घटना को रोका जा सकता था। सरकार इसकी उच्च स्तरीय जांच कराए और अमन-चैन भी कायम करे।
सोशल मीडिया X पर मायावती ने लिखा है- 'उत्‍तराखंड से लगे यूपी के जिला बरेली आदि में भी आएदिन किसी ना किसी मुद्दे पर तनाव की स्थिति बनी रहती है। इसे समय रहते सरकार को नियंत्रित कर लेना चाहिए ताकि यहां भी शांति व्‍यवस्‍था बनी रहे।' गौरतलब है कि 9 फरवरी को मौलाना तौकीर रजा के भड़काऊ बयान के बाद बरेली में सड़क पर मुस्लिम समाज के लोग उतर आए थे। जुमे की नमाज के बाद श्‍यामगंज में दो जगहों पर हंगामा हुआ। पुलिस ने इसको लेकर 110 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।


आज से सेना की सुरक्षा में हल्द्वानी


हल्द्वानी के हालात को देखते हुए सेना से भी मदद मांगी गई है। शनिवार को सेना के जवान पहुंच जाएंगे। शुक्रवार को नैनीताल की DM वंदना सिंह ने कहा कि पैरामिलिट्री की तीन कंपनी ने मोर्चेबंदी कर ली है। 10 फरवरी की सुबह तक मिलिट्री भी पहुंच जाएगी। हल्द्वानी पुलिस ने पांच हजार अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। हिंसा में नगर निगम को पांच करोड़, जबकि पुलिस को एक करोड़ से ज्यादा के नुकसान का अनुमान है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
पटियाला: पंजाब के पटियाला जिले से एक डरा देने वाला वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में एक पिटबुल डॉग मकान देखने के लिए घर के बाहर खड़े पति-पत्नी पर…
 13 August 2026
बनासकांठा: गुजरात के बनासकांठा जिले का डीसा शहर में जल्द ही एशिया का पहला रेगिस्तान-थीम वाला नाइट सफारी और जू बनेगा। इस जू में लगभग 2700 जानवरों और 83 प्रजातियों…
 13 August 2026
पटना: जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने कहा कि बांकीपुर में मिली जीत कोई अचानक मिली सफलता नहीं थी, बल्कि इसने साबित कर दिया कि अगर एक विश्वसनीय विकल्प…
 13 August 2026
पटनाः बिहार के पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने 19 अगस्त को तेजस्वी यादव के नेतृत्व में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के राजभवन मार्च को लेकर प्रतिक्रिया दी है।…
 13 August 2026
बेंगलुरु की सेंट्रल जेल में बंद पूर्व सांसद प्रज्वल रेवन्ना के मोबाइल में 90 पोर्न वीडियो मिले हैं। जब्त फोन की फोरेंसिक जांच जारी है।जांचकर्ता फोन में मौजूद वीडियो, तस्वीरों…
 13 August 2026
IIT मद्रास के डायरेक्टर वी. कामकोटी को गोमूत्र एक्सपर्ट बताने वाले बयान को लेकर विवाद बढ़ गया है। कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा के खिलाफ ऑनलाइन मुहिम शुरू की गई,…
 12 August 2026
जयपुर: राज्य सरकार की ओर से जारी 183 आरएएस अफसरों की सूची में उन अधिकारी का नाम भी है जो पिछले साल थप्पड़ कांड से सुर्खियों में आए थे। अपनी…
 12 August 2026
पटना: बिहार में पूर्ण शराबबंदी के करीब एक दशक बाद एक शोध रिपोर्ट ने इस नीति को लेकर नई राजनीतिक बहस छेड़ दी है। देश के प्रमुख आर्थिक शोध संस्थानों…
 12 August 2026
तिरुवनंतपुरम/नई दिल्ली: संसद के मॉनसूत्र सत्र में बुधवार को ‘लुंगीवाला’ शब्द को लेकर राज्यसभा में सियासी टकराव हुआ। सीपीआई (एम) के राज्यसभा सांसद जॉन ब्रिटास ने सदन में विशेषाधिकार नोटिस…
Advt.