कॉलेज में ही बना दी थी कंपनी, 23 साल की उम्र में बन गए थे अरबपति, आज है मुकेश अंबानी से ज्यादा पैसा

Updated on 16-01-2024 01:46 PM
नई दिल्ली: कहते हैं कि पूत के पांव पालने में ही दिख जाते हैं। खेलने-कूदने की उम्र में ही उन्होंने कंपनी बना दी और 23 साल में दुनिया के सबसे युवा बिलिनेयर बनने का रेकॉर्ड अपने नाम कर लिया। आज उनकी नेटवर्थ मुकेश अंबानी और गौतम अडानी से भी ज्यादा है। वह दुनिया के अमीरों की लिस्ट में इस समय पांचवें नंबर पर हैं। हम बात कर रहे हैं सोशल मीडिया कंपनी फेसबुक के फाउंडर मार्क जकरबर्ग (Mark Zuckerberg) की। फेसबुक की पेरेंट कंपनी मेटा (Meta) प्लेटफॉर्म के सीईओ मार्क जकरबर्ग की नेटवर्थ में पिछले साल करीब 72 अरब डॉलर की तेजी आई थी और इस साल वह 7.15 अरब डॉलर की कमाई कर चुके हैं। ब्लूमबर्ग बिलिनेयर इंडेक्स के मुताबिक उनकी नेटवर्थ 135 अरब डॉलर पहुंच चुकी है। एक नजर जकरबर्ग के अब तक के सफर पर...

जकरबर्ग का जन्म 14 मई 1984 में न्यूयॉर्क के वाइट प्लेंस में हुआ था। जकरबर्ग ने साल 2004 में हार्वर्ड यूनिवर्सिटी के हॉस्टल रूम में अपने तीन दोस्तों के साथ फेसबुक की स्थापना की थी जो आज दुनिया की सबसे बड़ी सोशल नेटवर्क साइट है। जकरबर्ग साल 2007 में 23 साल की उम्र में दुनिया में सबसे कम उम्र के बिलिनेयर बन गए थे। उन्होंने मई 2012 में फेसबुक को पब्लिक कराया जो उस समय सबसे बड़ा टेक आईपीओ था। इसके बाद तो उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा और अमीरों की लिस्ट में ऊपर चढ़ते गए। साल 2022 में कंपनी का रेवेन्यू 117 अरब डॉलर रहा और इसके मंथली यूजर्स 3.7 अरब थे।

कैसे बढ़ा कारवां

जकरबर्ग की मेटा प्लेटफॉर्म्स में करीब 13 फीसदी हिस्सेदारी है। साल 2004 में जकरबर्ग ने वेंचर कैपिटेलिस्ट Peter Thiel से 500,000 डॉलर का एंजल इनवेस्टमेंट हासिल किया। 2005 में आधिकारिक रूप से उन्होंने अपनी कंपनी का नाम फेसबुक रखा। उसी साल याहू ने कंपनी को एक अरब डॉलर में खरीदने की पेशकश की थी जिसे जकरबर्ग ने ठुकरा दिया था। साल 2012 कंपनी के लिए खास रहा। उसी साल फेसबुक ने डिजिटल फोटो कंपनी इंस्टाग्राम का एक अरब डॉलर में अधिग्रहण किया। उसी साल कंपनी आईपीओ लेकर आई और इसके यूजर्स की संख्या एक अरब के पार पहुंची।

साल 2014 में फेसबुक ने सबसे बड़ी खरीदारी की। उसने मैसेजिंग ऐप वॉट्सऐप को 19 अरब डॉलर की भारी-भरकम रकम देकर खरीदा। यह फेसबुक का अब तक का सबसे बड़ा अधिग्रहण था। यह गूगल, माइक्रोसॉफ्ट या ऐपल की किसी भी डील से बड़ी थी। दोनों कंपनियों के बीच दो साल से इसके लिए बातचीत चल रही थी। अक्टूबर 2021 में फेसबुक का नाम बदलकर मेटा प्लेटफॉर्म हो गया। इसमें तीन कंपनियां फेसबुक, इंस्टाग्राम और वॉट्सऐप शामिल हैं। मेटा प्लेटफॉर्म आज 962.38 अरब डॉलर के मार्केट कैप के साथ दुनिया की सातवीं सबसे बड़ी कंपनी है। एलन मस्क, जेफ बेजोस, बर्नार्ड आरनॉल्ट और बिल गेट्स के बाद मार्क जकरबर्ग दुनिया के सबसे बड़े रईस हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 September 2026
नई दिल्‍ली: भारत में चाय सिर्फ एक पेय पदार्थ नहीं है। यह रोजमर्रा की जिंदगी, रिश्तों और संवाद की अटूट कड़ी है। साल 1903 में ब्रिटिश काल के दौरान भारत…
 19 September 2026
नई दिल्ली: टाटा संस में दूसरी सबसे बड़ी हिस्सेदार शापूरजी पल्लोनजी ग्रुप ने टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी की पब्लिक लिस्टिंग का समर्थन किया है। इस ग्रुप के पास टाटा…
 19 September 2026
मुंबई: अक्षय ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए गुजरात सरकार के गुजराज एनर्जी डेवलपमेंट एजेंसी या GEDA एक प्रोत्साहक पॉलिसी बनाई है। इसका नाम गुजरात इंटीग्रेटेड रिन्यूएबल एनर्जी पॉलिसी 2025…
 19 September 2026
नई दिल्ली: कमाई तो सभी कर रहे हैं, लेकिन आपकी सैलरी जितनी भी हो, उसमें से बचत करना अधिकतर लोगों के लिए काफी चुनौतीपूर्ण होता है। कई लोगों के साथ…
 19 September 2026
नई दिल्ली: देश में वरिष्ठ नागरिकों यानी कि सीनियर सिटीजन के लिए कई सारी योजनाएं चलाई जाती हैं। इनमें सरकारी से लेकर प्राइवेट संस्थाएं तक शामिल होती हैं। इन योजनाओं…
 19 September 2026
नई दिल्ली: कच्चे तेल की कीमत मंगलवार को 108 डॉलर के पार पहुंच गई थी। उसके बाद इसमें कुछ गिरावट आई है लेकिन यह अब भी 100 डॉलर प्रति बैरल…
 18 September 2026
मुझे लगने लगा था कि भारत का अपना पहला ग्रीन-फील्ड शहर बनाने का सपना शायद ही सच हो पाए। उस समय मैं दिल्ली-मुंबई औद्योगिक कॉरिडोर विकास कॉरपोरेशन (DMIDC) का सीईओ…
 18 September 2026
नई दिल्ली: 3000 रुपये की नौकरी, किंडरगार्टन का छोटा कमरा और फिर हजारों करोड़ की कंपनी... यह कहानी है पीयूष सोमानी की, जिन्होंने बेहद साधारण शुरुआत के बावजूद टेक्नोलॉजी की…
 18 September 2026
नई दिल्ली: शेयर मार्केट में उतार-चढ़ाव जारी रहता है। इस दौरान निवेशक शेयरों की खरीदारी और बिक्री करते हैं। इस बीच आज शुक्रवार को घरेलू शेयर बाजार की शुरुआत तेजी…
Advt.