पहले ओवर में अगर ये ब्लंडर नहीं करती LSG तो पलट सकती थी बाजी, एक गलती ने मैच हरवा दिया!

Updated on 16-04-2026 02:19 PM
बेंगलुरु: आईपीएल 2026 का 23वां मुकाबला डिफेंडिंग चैंपियंस रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला गया। 15 अप्रैल को हुए इस मुकाबले में आरसीबी ने 5 विकेट से बाजी मार ली। बेंगलुरु एकतरफा यह मुकाबला जीत गई। 147 रन का टारगेट बेंगलुरु ने 15.1 ओवर में ही चेज कर लिया। हालांकि मैच का नतीजा कुछ और होता अगर लखनऊ सुपर जायंट्स आरसीबी की पारी के पहले ओवर में बड़ी गलती न करती।

पहले ओवर में लखनऊ ने मिस किया रन आउट करने का मौका

दरअसल, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की पारी का पहला ओवर लखनऊ सुपर जायंट्स की तरफ से तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी डाल रहे थे। उनके ओवर की आखिरी गेंद पर लखनऊ के पास रन आउट का अच्छा मौका था। ओपनर विराट कोहली या फिल साल्ट में से दोनों आउट हो सकते थे। लेकिन पॉइंट पर सब्सटीट्यूट फील्डर हिम्मत सिंह बॉल नहीं पकड़ पाए।
दोनों अपनी क्रीज से काफी बाहर आ गए थे। लखनऊ के पास विराट कोहली और फिल साल्ट दोनों को रन आउट करने का मौका था। लेकिन उनके हाथ से यह मौका निकल गया। हालांकि फिल साल्ट को तो अगले ही ओवर में प्रिंस यादव ने 7 रन के स्कोर पर बोल्ड कर दिया। लेकिन विराट कोहली को रन आउट करने का मौका छोड़ देना लखनऊ को काफी भारी पड़ा।

विराट कोहली ने रन चेज में खेली 49 रन की अहम पारी

वो रन आउट सर्वाइव करने के बाद विराट कोहली बीस्ट मोड में आ गए थे। उन्होंने पावरप्ले का अच्छा इस्तेमाल किया और आरसीबी पर से फिल साल्ट की विकेट का प्रेशर हटा दिया। आरसीबी के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने 34 गेंद में 49 रन की अहम पारी खेली। उनकी पारी में 6 चौके और 1 छक्का शामिल था।
अगर पहले ओवर में ही विराट कोहली रन आउट हो जाते तो लखनऊ के पास मैच को पलटने का अच्छा चांस रहता क्योंकि फिल साल्ट भी अगले ओवर में आउट हो गए थे। इससे आरसीबी पर दबाव आ जाता। वैसे भी लक्ष्य तक पहुंचते-पहुंचे बेंगलुरु के 5 विकेट गिर गए थे। जब लखनऊ से रन आउट मिस हुआ तो विराट शून्य पर खेल रहे थे। अगर वो उस वक्त रन आउट हो जाते तो उनके हिस्से के 49 रन बनाना आरसीबी को भारी पड़ सकते थे।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 September 2026
नागोया (जापान): एशियन गेम्स 2026 में भारत की टेकबॉल खिलाड़ी क्विंसी डिसूजा को विमेंस सिंगल्स सेमीफाइनल में हार का सामना करना पड़ा। इंडोनेशिया की इमा सुमाया ने उन्हें 12-7, 9-12,…
 19 September 2026
नई दिल्ली: पूर्व भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज पार्थिव पटेल को अजीत अगरकर के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड का अगला चीफ सेलेक्टर बनाने की चर्चाएं तेज हैं। बीसीसीआई उन्हें इस पद के…
 19 September 2026
नागोया (जापान): एशियन गेम्स 2026 की ओपनिंग सेरेमनी में मनु भाकर के साथ पवन शेहरावत भारत के फ्लैग बियरर होंगे। पहले यह जिम्मेदारी शॉट पुट खिलाड़ी तजिंदरपाल सिंह तूर को…
 19 September 2026
मुंबई: भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर ने BCCI को स्पष्ट कर दिया है कि वे 4 अक्टूबर को अपना मौजूदा कार्यकाल समाप्त होने के बाद इस पद…
 19 September 2026
कांटो (जापान): भारत और जापान के बीच ऐतिहासिक टी20 मैच 22 सितंबर (मंगलवार) को खेला जाएगा। इस मुकाबले के लिए दोनों टीमों का ऐलान हो चुका है। भारत और जापान…
 19 September 2026
नई दिल्ली: आईपीएल में मुंबई इंडियंस की कप्तानी हार्दिक पांड्या को मिलने के बाद से कयास लगाए जा रहे हैं कि रोहित शर्मा किसी दूसरी फ्रेंचाइजी के लिए खेलते नजर…
 18 September 2026
नई दिल्ली: टी20 क्रिकेट को अपना पहला 15 हजारी मिल गया है। इंग्लैंड के जोस बटलर इस फॉर्मेट में 15000 रन बनाने पहले बल्लेबाज बन गए हैं। वेस्टइंडीज के कीरोन…
 18 September 2026
निशिन (जापान): एशियन गेम्स के महिला क्रिकेट इवेंट में श्रीलंका ने सेमीफाइनल में जगह बना ली है। निशिन के कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में हुए क्वार्टर फाइनल मुकाबले में श्रीलंका ने…
 18 September 2026
बारबाडोस: पाकिस्तान के लेग स्पिनर शाबाद खान ने कैरेबियन प्रीमियर लीग (सीपीएल 2026) में हैट्रिक विकेट चटका लिया है। वह एंटिगा एंड बारबुडा फाल्कन्स की टीम का हिस्सा हैं। लीग…
Advt.