पहाड़ी कोरवा बालक आश्रम मरेया में बच्चों के साथ किया मध्यान्ह भोजन

Updated on 05-09-2025 12:38 PM

अम्बिकापुर।   कलेक्टर  विलास भोसकर एवं जिला पंचायत सीईओ विनय अग्रवाल ने रिमझिम बारिश के बीच उदयपुर ब्लॉक के दूरस्थ वनांचल क्षेत्रों का दौरा कर आंगनबाड़ी केंद्र, चेक डैम, स्वास्थ्य केंद्र, स्कूल एवं पीएम जनमन आवास सहित विभिन्न निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया।

सोनतराई में निर्मित चेक डैम का अवलोकन करते हुए कलेक्टर ने वर्षा जल संग्रहण की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए और सोक पिट को प्रभावी बनाने के लिए ठोस कार्ययोजना बनाने पर जोर दिया। वहीं सोनतराई के नवनिर्मित आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण कर समय पर कार्य पूर्ण करने पर संतोष जताया। उन्होंने केंद्र में किचन, स्टोर रूम, बिजली, पंखा, पानी और वॉशरूम की सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

कलेक्टर ने जिले के अंतिम सुदूर क्षेत्र में स्थित ग्राम बन केसमा पहुंच कर बच्चों को परोसे जा रहे, पौष्टिक आहार एवं भोजन व्यवस्था का अवलोकन किया, तथा चना, गुड़, अंडा, सतू एवं केला प्रदाय करने के निर्देश दिए। उन्होंने आंगनबाड़ी केंद्रों में बनाए जा रहे भोजन में गुणवत्ता की मात्रा बेहतर हो सुनिश्चित करने को निर्देशित किया जिससे बच्चों को पौष्टिक आहार प्राप्त हो सके।

कलेक्टर भोसकर ने शासकीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र केदमा का औचक निरीक्षण किया, जहां उन्होंने ओपीडी, दवाई की उपलब्धता, चिकित्सा अमला की उपस्थिति पंजी एवं अन्य व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने असिस्टेंट रूरल मेडिकल ऑफिसर (आर एम ए) को कार्य में लापरवाही पाए जाने पर तत्काल सी.एम.एच.ओ. को निलंबित करने निर्देश दिए।

मरेया ग्राम में ग्रामीणों ने कलेक्टर को राशन वितरण में समस्या, आधार कार्ड अपडेट न होने तथा जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र प्राप्त करने में आ रही कठिनाइयों से अवगत कराया। इस पर कलेक्टर ने फूड इंस्पेक्टर को निर्देशित किया कि जिन हितग्राहियों के थम कार्य नहीं कर रहे हैं, उनके नामनी तैयार कर तत्काल राशन वितरण सुनिश्चित किया जाए।

इसके अलावा कलेक्टर एवं सीईओ ने पहाड़ी कोरवा बालक आश्रम मरेया में बच्चों के साथ बैठकर भोजन किया और भोजन की गुणवत्ता का अवलोकन किया। बच्चों ने अधिकारियों के साथ भोजन कर प्रसन्नता व्यक्त की। कलेक्टर ने छात्रावास अधीक्षक को बच्चों को गुणवत्तापूर्ण भोजन, नियमित स्वास्थ्य जांच और स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान एसडीएम  बन सिंह नेताम, महिला एवं बाल विकास विभाग कार्यक्रम अधिकारी  जे आर प्रधान, सीएमएचओ पीएस मार्को,जनपद सीईओ  वेद प्रकाश गुप्ता सहित विभाग के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 03 October 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ में मतदाता सूची में छूटे पात्र लोगों और पहली बार वोट देने वाले युवाओं के नाम जोड़ने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। भारत निर्वाचन आयोग ने विशेष गहन…
 03 October 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ के भिलाई से कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव को कोल लेवी मामले में आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) ने नोटिस जारी किया है। उन्हें 5 अक्टूबर को सुबह 10:30 बजे…
 03 October 2026
दुर्ग-भिलाई, दुर्ग के अंजोरा स्थित दाऊ श्री वासुदेव चंद्राकर कामधेनु विश्वविद्यालय में भर्ती प्रक्रिया को लेकर चल रहे विवाद के बीच राजभवन ने हस्तक्षेप किया है। राज्यपाल सचिवालय की ओर से…
 03 October 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ में बारिश का दौर अब लगभग थम गया है। प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में गर्मी और उमस का असर बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले 2…
 03 October 2026
मुंगेली, छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले में 9वीं क्लास में पढ़ने वाली 14 साल की नाबालिग छात्रा के साथ गैंगरेप की वारदात हुई है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि, दो लड़कों…
 03 October 2026
अम्बिकापुर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय, सरगुजा, अम्बिकापुर के राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) प्रकोष्ठ द्वारा “स्वच्छता ही सेवा” अभियान के अंतर्गत शुक्रवार को…
 03 October 2026
महासमुंद। जिले के विकासखंड बागबाहरा अंतर्गत ग्राम बोदरीदादर निवासी श्रीमती दीपिका चन्द्राकर ने ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान से सिलाई एवं ब्यूटी पार्लर का प्रशिक्षण प्राप्त कर स्वरोजगार की दिशा में…
 03 October 2026
मोहला। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत विकासखण्ड मोहला के क्लस्टर मोहभट्ठा में “सेवा सेतु अभियान–सरकार आपके द्वार” शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य ग्रामीणों को शासन की जनकल्याणकारी…
 03 October 2026
मोहला। शासन की जनकल्याणकारी नीतियों का उद्देश्य समाज के प्रत्येक पात्र परिवार तक आवश्यक सुविधाओं और योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। इसी उद्देश्य को धरातल पर साकार करने की दिशा…
Advt.