क्या सचिन पायलट ने रोका था धारीवाल का टिकट ? पढ़े बगावती मंत्री के सियासी संकट की इनसाइड स्टोरी

Updated on 06-11-2023 02:16 PM
जयपुर : राजस्थान में कांग्रेस की सातवीं सूची में आखिर लंबे इंतजार के बाद शांति धारीवाल को टिकट मिल गया। लंबे अंतराल के बाद मिले टिकट से धारीवाल ने राहत की सांस ली है। वहीं उनके समर्थकों में जश्न का माहौल बन गया है। लेकिन सवाल इस बात का है कि आखिर धारीवाल को अपने टिकट के लिए इतना इंतजार क्यों करना पड़ा? इसको लेकर सियासत में कहीं अटकलें लगाई जा रही है। सियासी गलियारों में इस बात की भी काफी चर्चा हो रही है कि कहीं पायलट और गहलोत दोनों की गुटबाजी के कारण तो धारीवाल के टिकट में देरी तो नहीं हुई? सियासत में यह भी काफी चर्चा है कि धारीवाल के टिकट को लेकर सचिन पायलट ने अपना विरोध जताया था। शायद इस कारण से धारीवाल की टिकट में काफी देरी हुई। उसको लेकर तरह-तरह के मायने निकाले जा रहे हैं।

पायलट के विरोध के चलते धारीवाल को मिला देरी से टिकट ?

कांग्रेस की पहली सूची जारी होने के साथ ही सियासत की नजरें गहलोत के तीन करीबी शांति धारीवाल, महेश जोशी और धर्मेंद्र सिंह राठौड़ को लेकर टिकी हुई थी। सूची दर सूची सामने आने के बाद भी इन तीनों के नाम को लेकर कोई घोषणा नहीं हुई। इधर, सियासत में इस बात को लेकर जमकर चर्चा हो रही है कि शांति धारीवाल, जिन्होंने गत वर्ष 25 सितंबर को दिल्ली से आए पर्यवेक्षकों की जमकर बगावत की। इसको लेकर उन्होंने हाई कमान को भी चुनौती दी। जिससे सोनिया गांधी भी धारीवाल से नाराज थी। इसका संकेत बीते दिनों केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में भी देखने में आया था। उधर, सचिन पायलट भी धारीवाल से काफी खफा थे। इसको लेकर सियासत में इस बात की चर्चा है कि, टिकट चयन के दौरान सचिन पायलट ने धारीवाल के टिकट को लेकर विरोध जताया। इसके कारण धारीवाल को सातवीं सूची तक अपने टिकट के लिए इंतजार करना पड़ा।

गहलोत भी अड़े थे शांति धारेवाल के टिकट के लिए

CM अशोक गहलोत शुरू से सियासी संकट के दौरान साथ देने वाले विधायकों के टिकट को लेकर हाई कमान के सामने जमकर पैरवी कर रहे थे। इस दौरान टिकट वितरण में अशोक गहलोत भी धारीवाल के टिकट को लेकर अड़े हुए थे। पिछले दिनों 'न्यूज़ 18 चैनल' की एक रिपोर्ट में टिकट चयन को लेकर एक खुलासा हुआ। इसमें गहलोत और राहुल गांधी के बीच कुछ देर तक तकरार भी हुई। जिसमें सोनिया गांधी ने हस्तक्षेप किया। माना जा रहा है कि पायलट के विरोध के बाद धारीवाल का टिकट जरूर अटका। लेकिन सीएम गहलोत धारीवाल को सातवीं सूची में टिकट दिलाने में कामयाब हो गए।

आखिर शांति धारीवाल से क्यों नाराज था हाई कमान?

जयपुर में पिछले वर्ष 25 सितंबर को पार्टी ने विधायक दल की बैठक बुलाई थी। बैठक के लिए पार्टी ने राजस्थान प्रभारी अजय माकन और मल्लिकार्जुन खड़गे को जयपुर भेजा था। इसको लेकर गहलोत समर्थक विधायकों ने बगावत की। इस बैठक से पहले समर्थक विधायक मंत्री शांति धारीवाल के घर पर जुटे। इस बैठक के बाद गहलोत खेमे के विधायक विधानसभा अध्यक्ष सीपी जोशी के घर पहुंचे और करीब 80 से ज्यादा विधायकों ने पायलट के सीएम बनाए जाने के विरोध में अपना इस्तीफा सौंप दिया था। इस दौरान मंत्री शांति धारीवाल ने 'कौन है हाई कमान' कहकर कांग्रेस पार्टी को चुनौती भी दी। इसके बाद से ही कांग्रेस हाई कमान शांति धारीवाल से नाराज चल रही थी। रिपोर्ट-मनीष बागड़ी

आखिर शांति धारीवाल से क्यों नाराज था हाई कमान?

जयपुर में पिछले वर्ष 25 सितंबर को पार्टी ने विधायक दल की बैठक बुलाई थी। बैठक के लिए पार्टी ने राजस्थान प्रभारी अजय माकन और मल्लिकार्जुन खड़गे को जयपुर भेजा था। इसको लेकर गहलोत समर्थक विधायकों ने बगावत की। इस बैठक से पहले समर्थक विधायक मंत्री शांति धारीवाल के घर पर जुटे। इस बैठक के बाद गहलोत खेमे के विधायक विधानसभा अध्यक्ष सीपी जोशी के घर पहुंचे और करीब 80 से ज्यादा विधायकों ने पायलट के सीएम बनाए जाने के विरोध में अपना इस्तीफा सौंप दिया था। इस दौरान मंत्री शांति धारीवाल ने 'कौन है हाई कमान' कहकर कांग्रेस पार्टी को चुनौती भी दी। इसके बाद से ही कांग्रेस हाई कमान शांति धारीवाल से नाराज चल रही थी। रिपोर्ट-मनीष बागड़ी


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
पटियाला: पंजाब के पटियाला जिले से एक डरा देने वाला वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में एक पिटबुल डॉग मकान देखने के लिए घर के बाहर खड़े पति-पत्नी पर…
 13 August 2026
बनासकांठा: गुजरात के बनासकांठा जिले का डीसा शहर में जल्द ही एशिया का पहला रेगिस्तान-थीम वाला नाइट सफारी और जू बनेगा। इस जू में लगभग 2700 जानवरों और 83 प्रजातियों…
 13 August 2026
पटना: जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने कहा कि बांकीपुर में मिली जीत कोई अचानक मिली सफलता नहीं थी, बल्कि इसने साबित कर दिया कि अगर एक विश्वसनीय विकल्प…
 13 August 2026
पटनाः बिहार के पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने 19 अगस्त को तेजस्वी यादव के नेतृत्व में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के राजभवन मार्च को लेकर प्रतिक्रिया दी है।…
 13 August 2026
बेंगलुरु की सेंट्रल जेल में बंद पूर्व सांसद प्रज्वल रेवन्ना के मोबाइल में 90 पोर्न वीडियो मिले हैं। जब्त फोन की फोरेंसिक जांच जारी है।जांचकर्ता फोन में मौजूद वीडियो, तस्वीरों…
 13 August 2026
IIT मद्रास के डायरेक्टर वी. कामकोटी को गोमूत्र एक्सपर्ट बताने वाले बयान को लेकर विवाद बढ़ गया है। कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा के खिलाफ ऑनलाइन मुहिम शुरू की गई,…
 12 August 2026
जयपुर: राज्य सरकार की ओर से जारी 183 आरएएस अफसरों की सूची में उन अधिकारी का नाम भी है जो पिछले साल थप्पड़ कांड से सुर्खियों में आए थे। अपनी…
 12 August 2026
पटना: बिहार में पूर्ण शराबबंदी के करीब एक दशक बाद एक शोध रिपोर्ट ने इस नीति को लेकर नई राजनीतिक बहस छेड़ दी है। देश के प्रमुख आर्थिक शोध संस्थानों…
 12 August 2026
तिरुवनंतपुरम/नई दिल्ली: संसद के मॉनसूत्र सत्र में बुधवार को ‘लुंगीवाला’ शब्द को लेकर राज्यसभा में सियासी टकराव हुआ। सीपीआई (एम) के राज्यसभा सांसद जॉन ब्रिटास ने सदन में विशेषाधिकार नोटिस…
Advt.