पान मसाला खरीदने भेजा था, बच्ची ने चिप्स खरीद लिया तो मार डाला... आगरा में ये खौफनाक वारदात

Updated on 28-09-2023 01:04 PM
आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा में 6 साल की बच्ची की हत्या के मामले ने सनसनी मचा दी है। इस खौफनाक हत्याकांड की चर्चा हो रही है। गुस्साए व्यक्ति ने बच्ची को मार डाला। दरअसल, उसने बच्ची को पान मसाला लाने के लिए भेजा था। बच्ची 20 रुपये के चिप्स का पैकेट ले आई। इससे शख्स को इतना गुस्सा आया कि वह आपा खो बैठा। बच्ची की हत्या कर दी। पड़ोसी पर इस पूरे मामले का आरोप लगा है। आरोप यह भी है कि बच्ची की हत्या के बाद उसने शव को ठिकाने लगाने का प्रयास किया। एक बोरे में बच्ची के शव को रखकर उसे निपटाने की कोशिश की। बच्ची के शव वाला बोरा मंगलवार देर रात आरोपी के आवास पर पाया गया।

बच्ची की हत्या मामले में आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसके दो भाइयों को भी हिरासत में लिया गया है। पुलिस की गिरफ्त में आरोपी ने अपना जुर्म कुबूल कर लिया है। पुलिस के मुताबिक, लड़की मंगलवार सुबह अपनी अलीगढ़ कॉलोनी से लापता हो गई। उसके परिवार ने देर शाम नगर कोतवाली पुलिस स्टेशन में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। सीसीटीवी कैमरे की मदद से लापता बच्ची की खोज शुरू हुई। इसमें बच्ची को पड़ोसी के घर जाता देखा गया। पुलिस ने जांच शुरू की तो वहां उसका शव मिला।

आरोपी ने गुनाह किया कबूल


एसपी सिटी मृगांक पाठक ने कहा कि जांच के दौरान आरोपियों में से एक ने अपराध कबूल कर लिया। एसपी ने कहा कि उन्होंने लड़की को 20 रुपये में पान मसाला खरीदने के लिए भेजा था, लेकिन वह चिप्स का पैकेट लेकर लौट आई। बच्ची को डांटा तो उसने रोना शुरू कर दिया। उसके साथ गलत तरीके से बात करने लगी। छोटी सी बच्ची की बातों ने उसे गुस्से से भर दिया। इसके बाद आरोपी ने उसे पीटना शुरू कर दिया। गुस्से में होश गंवा चुके शख्स ने उसकी हत्या कर दी। एसपी सिटी ने कहा कि हमारे पास आरोपी का कबूलनामा है।

यौन उत्पीड़न की आशंका से इनकार नहीं

पुलिस इस मामले में यौन उत्पीड़न की संभावना से इनकार नहीं कर रही है। पुलिस हर पहलू की जांच कर रही है। एसपी सिटी ने कहा कि हम कार्रवाई करने से पहले मौत का सही कारण निर्धारित करने के लिए पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं। इस पूरे मामले के खुलासे में सीसीटीवी फुटेज का अहम योगदान रहा। आरोपी ने बच्ची के शव को ठिकाने लगाने की कोशिश की। इसने पुलिस के शक को गहरा दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद आरोपी के खिलाफ धाराएं बढ़ाई जाएंगी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
पुणे, पुणे जिले के पिंपरी-चिंचवाड़ में सात आवारा कुत्तों ने चार साल की बच्ची पर हमला कर दिया। बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। उसके सिर पर 80 से ज्यादा…
 11 August 2026
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट से पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को कोयला ब्लॉक आवंटन मामले में क्लीन चिट मिलने के कुछ दिन बाद कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने केंद्र…
 11 August 2026
गुवाहाटी : 24 मिलियन वर्ष पुराने जीवाश्मों के विश्लेषण से पता चला है कि केवड़ा का पौधा न केवल हिमालय के निर्माण से पहले का है, बल्कि भारतीय क्षेत्र में…
 11 August 2026
पटना/उज्जैन: तेज प्रताप और अनुष्का यादव से जुड़े विवाद की एक बार फिर चर्चा होने लगी। बेटी उज्जैनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर उज्जैनी के मामा और अनुष्का के भाई…
 11 August 2026
भागलपुर: बिहार के भागलपुर में पूर्व मंत्री और बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन सैयद शाहनवाज हुसैन ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर जमकर निशाना साधा है। तेजस्वी यादव…
 11 August 2026
विरार: महाराष्ट्र के विरार में पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान गुजरात से मुंबई जा रही एक कार से एक करोड़ रुपये के…
 11 August 2026
लखनऊ: संसद के मॉनसून सत्र में कांग्रेस, सपा समेत समूचा विपक्ष मांग कर रहा है कि गृह मंत्री सदन में आएं और जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज मुद्दे पर…
 10 August 2026
हिसार, इन बयानों को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद छिड़ गया है। 1 अगस्त को जींद के रामराय गांव में हुई नौगामा खाप पंचायत में सदस्य वीरेंद्र ढुल ने ये बातें…
 10 August 2026
प्रयागराज: रामपुर जेल में बंद चल रहे वरिष्‍ठ सपा नेता आजम खान अब एक नए मामले में फंस गए हैं। प्रयागराज के दरियाबाद मोहल्‍ले में पार्क की जमीन और उससे…
Advt.